ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महागठबंधन में सीट पर फंसा पेच?

UB India News by UB India News
June 27, 2025
in TAZA KHABR, पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
महागठबंधन में सीट पर फंसा पेच?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर दावेदारी जताई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने इन 90 सीटों को तीन श्रेणियों में बांटकर रणनीति तैयार की है। श्रेणी ‘ए’ में 50 सीटें हैं, जहां कांग्रेस को जीत की प्रबल संभावना दिखती है। वहीं ‘बी’ और ‘सी’ श्रेणियों में 18-18 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा, चार अन्य सीटों पर भी विचार चल रहा है। हालांकि राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि कांग्रेस को महागठबंधन में 50-55 सीटें ही मिल सकती हैं।

2020 से सबक लेकर मैदान में कांग्रेस
2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और केवल 19 सीटें जीत पाई थी। उस समय कई हारने वाली सीटों को लेकर कांग्रेस पर महागठबंधन की हार का ठीकरा फोड़ा गया था। इस बार कांग्रेस पहले से सर्वे कराकर जीत की संभावना वाली सीटों पर फोकस कर रही है। श्रेणी ‘बी’ की वे 18 सीटें हैं, जहां पिछली बार पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। श्रेणी ‘सी’ में कमजोर सीटों पर भी पार्टी रणनीतिक उपस्थिति चाहती है।

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

अभी सीटों का फॉर्मूला तय नहीं: कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने 90 सीटों की बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अभी सीटों को लेकर कोई बात नहीं है। हम गठबंधन के साथ सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अभी सीटों को लेकर कोई फॉर्मूला तय नहीं है। जब हम लोग आपस में बैठेंगे तब सीटों का बंटवारा होगा। उस वक्त मीडियो को भी बुलाएंगे और बताएंगे कि हम लोग कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

ये बातें एनडीए के लोग फैला रहे: राजद
कांग्रेस की 90 सीटों वाली मांग पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की हर बैठक में सभी मुद्दों पर बात हो रही है, चर्चा हो रही है। हम लोगों का गठबंधन विचारों के आधार पर है, जनता के मुद्दों के आधार पर है। इसलिए यहां ऐसी कोई स्थिति नहीं है। एजाज अहमद ने कहा कि ऐसी बातें एनडीए के लोगों की ओर से फैलाई जा रही हैं।

तेजस्वी यादव के सामने बढ़ी चुनौती
सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन में सीटों की मांग को लेकर कई दलों की दावेदारी ने तेजस्वी यादव के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। राजद ने 150 से अधिक सीटों पर दावा किया है, जबकि भाकपा माले 40-45 और भाकपा 24 से अधिक सीटों की मांग कर रही है। कांग्रेस की 90 सीटों की दावेदारी से महागठबंधन के भीतर समीकरण जटिल होते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि तेजस्वी यादव गठबंधन को एकजुट कैसे रखते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 8, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की...

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

Next Post
गया और औरंगाबाद पर मतदान की गति कम, जमुई में तेज

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर ऐतराज क्यों ?

अधिक सपने देखें, अधिक सीखें, अधिक करें, और अधिक बनें…

'मैं अगला लालू यादव हूं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend