ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार को ‘छोटा-मोटा राज्य’ कहने पर सियासी बवाल………

UB India News by UB India News
June 26, 2025
in TAZA KHABR, कांग्रेस, पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
सीट शेयरिंग पर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा होगी

RELATED POSTS

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार को “छोटा-मोटा राज्य” कहकर संबोधित किया जिसको लेकर बिहार में सियासी हंगामा मच गया है. एनडीए के नेता जहां हमलावर हैं, वहीं महागठबंधन के नेता भी पसोपेश में पड़ गए हैं. बिहार कांग्रेस बचाव की मुद्रा में है, जबकि राजद ने इस पर खामोशी अख्तियार कर ली है. खड़गे ने यह बयान केंद्रीय बजट में बिहार को मिली सौगातों को अपर्याप्त बताने के संदर्भ में दिया था जिसे एनडीए नेताओं ने इसे बिहार की संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का अपमान बताया. आरजेडी नेताओं की चुप्पी को भी बीजेपी ने गठबंधन की मजबूरी करार दिया. बता दें कि बिहार को लेकर कांग्रेस नेताओं का यह को पहला विवादित बयान नहीं है. इसके पहले भी कई नेताओं ने बिहार को लेकर आपत्तिजनक टीका-टिप्पणी की है. आइये ऐसे ही चंद बयानों पर नजर डालते हैं जो हाल में ही दिये गए हैं.

रेवंत रेड्डी का “बिहारी डीएनए” बयान-तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने एक मीडिया कार्यक्रम में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के बारे में कहा कि उनके पास “बिहारी जीन” है, जबकि उनका (रेड्डी का) डीएनए तेलंगाना का है. दिसंबर 2023 में उन्होंने यह बयान देते हुए कहा था कि तेलंगाना डीएनए बिहार डीएनए से बेहतर है. इस बयान को बीजेपी ने बिहार के लोगों का अपमान और उत्तर-दक्षिण विभाजन को बढ़ावा देने वाला बताया था. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने इसे शर्मनाक और विभाजनकारी करार देते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन से माफी की मांग की थी.

मल्लिकार्जुन खड़गे का “मुजरा” वाला बयान

इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सासाराम (बिहार) में एक रैली में पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें मोदी ने इंडिया गठबंधन पर “मुस्लिम वोट बैंक के लिए मुजरा करने” का आरोप लगाया था. 26 मई 2024 को खड़गे ने कहा, मोदी जी ने मुजरा शब्द का इस्तेमाल कर बिहार का अपमान किया है… इसका मतलब है कि बिहार में मुजरा होता है. इस बयान को बीजेपी ने खड़गे की ओर से बिहार की संस्कृति को गलत ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास बताया था.

सुखपाल सिंह खैरा का ”बहिष्कार” वाला बयान

सी तरह पंजाब के कांग्रेस नेता और संगरूर से उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैरा ने विवादित बयान दिया था. 18 मई 2024 को खैरा ने एक चुनावी सभा में कहा कि पंजाब में बिहार और उत्तर प्रदेश से आने वाले प्रवासियों के लिए हिमाचल प्रदेश की तरह कानून बनाया जाना चाहिए जो उन्हें कुछ अधिकारों से वंचित करे. इस बयान को पीएम मोदी ने बिहार की एक रैली में “बिहारियों का अपमान” करार दिया और बीजेपी ने इसे कांग्रेस की विभाजनकारी मानसिकता का उदाहरण बताया था.

सुखविंदर सिंह सुक्खू का ”बिहारियों” पर बयान

कांग्रेस के विवादित बयान देने वाले नेताओं की इस कड़ी में एक नाम हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी है. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए सीएम सुक्खू ने बिहार के निर्माण मजदूरों को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा कि शिमला में बिहारी मजदूरों ने “फ्लोर पर फ्लोर” बनाकर नुकसान पहुंचाया. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे बिहारियों का अपमान बताया और कहा कि बिहार के लोग मजदूरों से लेकर आईएएस और आईपीएस तक राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं.

बिहार की सांस्कृतिक पहचान का अपमान

जाहिर है कांग्रेस नेताओं की ओर से बिहार को लेकर समय-समय पर ऐसी टिप्पणियां सामने आई हैं जिन्हें बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों ने बिहार के सम्मान के खिलाफ बताया है. ऐसे बयान या तो बिहार की सांस्कृतिक पहचान, इसके लोगों या इसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को कमतर आंकने वाले रहे हैं. खासकर, खड़गे और रेड्डी के बयानों ने हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा विवाद खड़ा किया क्योंकि इन्हें बिहार की गौरवशाली परंपरा और योगदान को नजरअंदाज करने वाला माना गया. बहरहाल, अब तो यह राजनीति का भी मुद्दा बन गया है और जल्दी ही बिहार विधानसभा चुनाव है तो कांग्रेस नेताओं के ये बयान फिजा में गूंजते रहेंगे.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 11, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार...

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 11, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

Next Post
बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

बिहार विधानसभा चुनाव मे कुल 8 पार्टियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम ……………..

तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम .................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend