ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कुछ लोग मानते हैं कि मोदी पहले हैं

UB India News by UB India News
June 25, 2025
in खास खबर
0
कुछ लोग मानते हैं कि मोदी पहले हैं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हालही में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए एक लेख लिखा था, जो सोमवार को एक अखबार में प्रकाशित हुआ था। इसको लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद की बात सामने आई है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर को लेकर चुटकी ली है। खरगे ने कहा, ‘मुझे अंग्रेजी समझ में नहीं आती। उनकी (थरूर) भाषा पर बहुत अच्छी पकड़ है, इसलिए हमने उन्हें CWC सदस्य नियुक्त किया है। हमने भारतीय सेना को अपना समर्थन दिया। हमने कहा कि राष्ट्र पहले है। लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि मोदी पहले हैं।’

खरगे ने और क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘भाजपा हमारी ‘संविधान बचाओ यात्रा’ से घबरा गई है। 50 साल पहले के आपातकाल की बात कर रहे हैं। जो लोग अपने कार्यकाल में कुछ नहीं कर सके। जिनके पास बेरोजगारी, महंगाई और नोटबंदी के मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। वे झूठ को छिपाने के लिए आज ये नाटक (आपातकाल के 50 साल पूरे होने को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाना) कर रहे हैं।’

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

शशि थरूर और कांग्रेस के आलाकमान के बीच क्यों हैं मतभेद?

दरअसल ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब केंद्र सरकार ने अपने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजा था तो उसमें तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर को भी शामिल किया था। इस दौरान भी कांग्रेस के अंदर मतभेद की बात सामने आई थी और अब शशि थरूर ने अपने लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक मंच पर एनर्जी, सक्रियता और संवाद की इच्छा को भारत की प्रमुख संपत्ति (प्राइम एसेट) बताया है। जिसके बाद थरूर एक बार फिर कांग्रेस के आलाकमान की नजरों में खटके हैं।

हालांकि शशि थरूर के लेख के बाद कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मामले पर कांग्रेस का स्टैंड क्लीयर किया था और कहा था कि ये उनकी (थरूर) निजी राय हो सकती है लेकिन ये कांग्रेस पार्टी की राय नहीं है। सुप्रिया ने केंद्र की विदेश नीति की आलोचना करते हुए उसे पूरी तरह फेल बताया था।

थरूर का सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में

खरगे की चुटकी के बीच शशि थरूर ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया। इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा है, ‘उड़ने के लिए अनुमति ना मांगो। पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं।’ थरूर के इस पोस्ट की सियासी गलियारों में काफी चर्चा हो रही है और लोग आशंका जता रहे हैं कि क्या थरूर का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है?

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 11, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 11, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
पटना में महागठबंधन की पहली औपचारिक बैठक में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई

बिहार में कांग्रेस का बड़ा दांव! महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज

सीट शेयरिंग पर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा होगी

मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार को 'छोटा-मोटा राज्य' कहने पर सियासी बवाल.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend