ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा चुनाव मे क्या खत्म होगा वंशवाद ? सभी प्रमुख दलों में है परिवारवाद के प्रमाण

UB India News by UB India News
June 26, 2025
in TAZA KHABR, पटना, बिहार
0
बिहार विधानसभा चुनाव मे क्या खत्म होगा वंशवाद ? सभी प्रमुख दलों में है परिवारवाद के प्रमाण

RELATED POSTS

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
इन दिनों बिहार की राजनीति में परिवारवाद का मुद्दा तेजी से उछल रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले परिवारवाद के मुद्दे पर खूब चर्चा हो रही है. सवाल यह है कि क्या विधानसभा चुनाव में भी राजनीतिक दल परिवारवाद के रास्ते पर चलेंगे या इस बार परिवारवाद से दूर रहेंगे. आखिर परिवारवाद बिहार की राजनीति में इतना हावी क्यों है, यह सवाल राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ आम जनता भी जानना चाहती है. लेकिन, इस सवाल का जवाब ढूंढ़ना आसान नहीं है क्योंकि शायद ही कोई ऐसा दल होगा जिसमें परिवारवाद न हो.
दरअसल, विधानसभा चुनाव होने वाला है और कई मुद्दे आएंगे और जाएंगे. लेकिन, फिलहाल बिहार की राजनीति में परिवारवाद को लेकर खूब चर्चा हो रही है. राजनीतिक दल एक-दूसरे पर परिवारवाद के बहाने हमला भी कर रहे हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि शायद ही कोई राजनीतिक दल इससे अछूता है. इससे सवाल उठता है कि आखिरकार परिवारवाद से कोई दल अछूता क्यों नहीं है. लेकिन, इस सवाल से पहले यह जानना जरूरी है कि परिवारवाद पर राजनीति तो खूब हो रही है. लेकिन, दलों में परिवारवाद की स्थिति क्या है. परिवारवाद को लेकर पहले बिहार के प्रमुख राजनीतिक दलों की स्थिति को समझिए.

कौन-कौन हैं परिवारवाद के उदाहरण

RJD: लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, तेज प्रताप यादव, रोहिणी आचार्य, जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह.
LJP: रामविलास पासवान, चिराग पासवान, मृणाल पासवान, पशुपति कुमार पारस, प्रिंस पासवान.

JDU: अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी, रामसेवक हजारी के पुत्र महेश्वर हजारी, बैद्यनाथ महतो के पुत्र सुनील कुमार, जयंत राज के पुत्र जनार्दन मांझी.
BJP: मदन जायसवाल के पुत्र संजय जायसवाल, शकुनि चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी, जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र नीतीश मिश्रा, सीपी ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर.
HAM: जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन, देवेंद्र मांझी दामाद, ज्योति देवी समधन, दीपा मांझी पुत्रवधू.
कांग्रेस: दिलकेश्वर राम के पुत्र राजेश राम, अखिलेश सिंह के पुत्र आकाश.

पार्टियों के अपने-अपने तर्क

जाहिर है, तमाम राजनीतिक पार्टियों में ऐसे कई उदाहरण हैं जो परिवारवाद को लेकर सवाल खड़े करते हैं. चुनावी साल में दल परिवारवाद पर हमला तो बोलेंगे. लेकिन, इससे अलग राह लेंगे ऐसा नहीं लगता है. तभी तो सभी दलों का अपना-अपना तर्क भी है. JDU प्रवक्ता अंजुम आरा कहती हैं कि परिवारवाद को लेकर राजनीति हो रही हैं. लेकिन, नीतीश कुमार पर कोई आरोप नहीं लगा सकता. कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी कहते हैं कि कांग्रेस नेता जनता के आशीर्वाद से राजनीति करते हैं. वहीं RJD प्रवक्ता एजाज़ अहमद कहते हैं कि लालू परिवार को जनता का आशीर्वाद मिला है, इसलिए परिवारवाद की बात नहीं आती.

परिवारवाद से बाहर क्यों नहीं निकल पाते हैं क्षेत्रीय दल?

दरअसल, बिहार की राजनीति में राजनीतिक दलों की मजबूरी है कि वे परिवारवाद पर हमला तो बोलते हैं. लेकिन, इससे बाहर नहीं जा पाते हैं. वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक संजय कुमार कहते हैं कि क्षेत्रीय पार्टियों में एक परिवार से जुड़ी पार्टी है जो अपनी पार्टी और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए परिवारवाद का सहारा लेती है. नीतीश कुमार अपवाद माने जा सकते हैं, लेकिन उनकी पार्टी में भी परिवारवाद के कई उदाहरण मिल जाएंगे.

संजय कुमार कहते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर BJP पर परिवारवाद का आरोप कम लगता है. लेकिन, बिहार में BJP में भी ऐसे उदाहरण मिल जाएंगे. परिवारवाद का आरोप नेताओं के जातीय वोट को भुनाने की कोशिश होती है. बहरहाल, सियासी तापमान गर्म है और परिवारवाद का मुद्दा गहरा रहा है. अब नजरें टिकी हुई हैं विधानसभा चुनाव पर कि राजनीतिक दल परिवारवाद को लेकर क्या रुख रखते हैं. लेकिन, इससे बाहर जा पाना मुश्किल लगता है.

UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 10, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 10, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने दिया बिहार को बड़ा तोहफा ……..

एनडीए को नीतीश के विकास कार्यों और पीएम मोदी की लोकप्रियता पर भरोसा..................

हमारी आजादी को न्यूट्रेलिटी से कनफ्यूज न करें, हम वही करेंगे जो राष्ट्रहित में होगा

अमेरिका की धरती से जयशंकर खोलेंगे पत्ते!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend