ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने पुतिन को भेजा खास संदेश

UB India News by UB India News
June 23, 2025
in TAZA KHABR
0
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने पुतिन को भेजा खास संदेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार (23 जून 2025) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने के बाद से ही रूस अमेरिका की निंदा कर रहा है. क्रेमलिन में हुई मुलाकात के दौरान पुतिन ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ईरान के लोग समर्थन के लिए रूस पर भरोसा कर सकते हैं.

खामेनेई ने व्लादिमीर पुतिन को लिखा पत्र

RELATED POSTS

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपने विदेश मंत्री अब्बास अराघची को एक लेटर पुतिन को देने के लिए कहा है, जिसमें खुलकर समर्थन करने की मांग की है. रूस अभी तक जिस तरह से समर्थन कर रहा है वो ईरान को पसंद नहीं आ रहा है. खामेनेई के लिखे पत्र में कहा गया है कि पुतिन इजरायल और अमेरिकी के खिलाफ और ज्यादा खुलकर आगे आएं और समर्थन करें. हालांकि तेहरान किस तरह की सहायता चाहता है ये अभी साफ नहीं हुआ है.

रूस ने अभी तक सीधा टकराव में नहीं दिखाई रुचि

रूस ईरान का पुराना सहयोगी है. वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो की मदद से ईरान की पश्चिम देशों के साथ परमाणु वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पुतिन की सेना इस समय यूक्रेन में लगातार चौथे साल एक बड़ा युद्ध लड़ रहा है. रूस ने ईरान के मुद्दे पर अमेरिका के साथ सीधा टकराव में अभी तक रुचि नहीं दिखाई है. जबकि डोनाल्ड ट्रंप जब से राष्ट्रपति बने हैं तब से वह अमेरिका और रूस के संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मिले पुतिन

पुतिन ने बार-बार अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है. रिपोर्ट के मुताबिक रूस के अंदर यह मांग की गई है कि रूस ईरान को उसी तरह समर्थन दे जिस तरह अमेरिका ने यूक्रेन को समर्थन दिया है. ईरान के विदेश मंत्री से मिलने के बाद पुतिन ने कहा, “ईरान के खिलाफ इस आक्रामक कार्रवाई का कोई आधार और कोई औचित्य नहीं है. ईरान के साथ हमारे लंबे समय से मैत्रीपूर्ण और विश्वसनीय संबंध हैं और हम अपनी ओर से ईरानी लोगों का समर्थन करने का प्रयास कर रहे हैं.”

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के बीच इस साल के शुरुआत में एक रणनीतिक साझेदारी समझौता भी हुआ था, जिसमें सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने की बात कही गई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 9, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 9, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 30...

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

Next Post
पीओके हमसे कुछ समय के लिए बिछड़ गया है पर लौटकर वो अपने भाई के पास ही आएगा

ऑपरेशन सिंदूर ने सभी लक्ष्य पूरे किए.......

‘सभी देशों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा…

'सभी देशों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend