ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर ने सभी लक्ष्य पूरे किए…….

UB India News by UB India News
June 23, 2025
in TAZA KHABR
0
पीओके हमसे कुछ समय के लिए बिछड़ गया है पर लौटकर वो अपने भाई के पास ही आएगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर” ने अपने सभी लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरे किए हैं और यह मिशन आतंकवादियों के मन में डर पैदा करने में पूरी तरह सफल रहा है। राजनाथ सिंह राष्ट्रपति भवन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दूसरे कार्यकाल के दौरान दिए गए 51 प्रमुख भाषणों के संकलन ‘विंग्स टू आवर होप्स – वॉल्यूम 2’ का विमोचन किया।

रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रशंसा की
अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक न केवल भाषणों का संग्रह है, बल्कि यह भारत के भविष्य को दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक देश की शासन प्रणाली, समावेशिता और राष्ट्रीय आकांक्षाओं पर आधारित विमर्श को दर्शाती है।

RELATED POSTS

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

भारत की निर्णायक और प्रभावशाली सैन्य नीति का उदाहरण
राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी उल्लेख किया, जिसे भारत ने मई महीने में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में अंजाम दिया था। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल अपने सारे सैन्य उद्देश्य हासिल किए, बल्कि आतंकवादियों के मन में डर भी भर दिया।’ उन्होंने इसे भारत की निर्णायक और प्रभावशाली सैन्य नीति का उदाहरण बताया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि मौजूद थे। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और इस तरह की कार्रवाइयों के जरिए दुनिया को यह संदेश दे दिया गया है।

पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और दो दशक बाद चरम पर पहुंच गए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत के शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सभी को नाकाम करते हुए उसका माकूल जवाब दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिए। इससे घबराए पाकिस्तान ने भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 9, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 9, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 30...

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

Next Post
‘सभी देशों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा…

'सभी देशों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा...

अगले साल राज्य में केवल चुनाव उपचुनाव नहीं, बल्कि एक पूर्ण क्रांति होगी…………

अगले साल राज्य में केवल चुनाव उपचुनाव नहीं, बल्कि एक पूर्ण क्रांति होगी............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend