ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आयरन डोम से कैसे हुई चूक? ईरान ने भेद दिया इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम

UB India News by UB India News
June 16, 2025
in खास खबर
0
आयरन डोम से कैसे हुई चूक? ईरान ने भेद दिया इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरान ने तेल अवीव में इजरायली रक्षा मुख्यालय पर मिसाइल हमला किया है. यह इजरायल की आयरन डोम एयर डिफेंस प्रणाली की एक स्पष्ट विफलता मानी जा रही है. यह प्रणाली अब तक ईरान के मिसाइल हमलों से इजरायल की सुरक्षा में सफल साबित होती आई है. ईरान की ओर से यह हमला उस जवाबी कार्रवाई के तहत किया गया है, जो इजरायल द्वारा 24 घंटों के भीतर ईरान पर किए गए दो हवाई हमलों के बाद शुरू हुई.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हमले का वीडियो
“द टाइम्स” द्वारा सत्यापित एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है. इसमें तेल अवीव के एक हिस्से पर हमला होते देखा जा सकता है. इस इलाके में कई सैन्य ठिकाने हैं, जिनमें इजरायली रक्षा बलों (IDF) का मुख्यालय भी शामिल है. 19 सेकंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि इजरायल की आयरन डोम डिफेंस प्रणाली एक ईरानी मिसाइल को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन मिसाइल सिस्टम को भेदकर सीधे रक्षा मुख्यालय पर जा गिरती है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

कमरे में कैद हुआ वायरल वीडियो
द टाइम्स की ओर से वेरिफाइड एक 19 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें आयरन डोम से मिसाइलें दागी जाती दिख रहीं हैं, लेकिन एक ईरानी मिसाइल बच निकलती है और सीधा रक्षा मुख्यालय पर जाकर गिरती है. तेज रोशनी और आग का गोला बनते हुए धमाके के साथ इमारत से टकराने की घटना वीडियो में साफ नजर आ रही है. बैकग्राउंड में मार्गनिट टावर देखा जा सकता है, जो तेल अवीव का एक प्रमुख लैंडमार्क है.

पूरे इजरायल में सायरन, लोगों को शेल्टर में भागना पड़ा
ईरानी हमले के बाद पूरे इजरायल में सायरन बजने लगे. इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने शुक्रवार रात बताया, “पूरे देश पर ईरान से हमले हो रहे हैं.” शनिवार सुबह IDF ने एक और अपडेट में कहा कि उत्तर इजरायल के कई इलाकों में मिसाइल अलर्ट के बाद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे हैं.

⚡️ The moment Iran targeted the Israeli Ministry of Defense headquarters in Tel Aviv as part of the first salvo. pic.twitter.com/oym8I8k5cf

— War Monitor (@WarMonitors) June 13, 2025

 

इजरायल के दो हमलों के जवाब में ईरानी पलटवार
इससे पहले शुक्रवार को इजरायल ने ईरान पर दो चरणों में प्रिवेंटिव एयरस्ट्राइक किए थे. इन हमलों में ईरान के परमाणु ठिकानों, सैन्य बेस, और वरिष्ठ कमांडरों को निशाना बनाया गया. इन हमलों के जवाब में ईरान ने शुक्रवार रात और शनिवार सुबह मिसाइलें दागीं, जिनसे तेल अवीव और यरुशलम में धमाके हुए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
सवालों के घेरे में रही है ड्रीमलाइनर 787 की सुरक्षा…………..

सवालों के घेरे में रही है ड्रीमलाइनर 787 की सुरक्षा..............

भारत में हुए अबतक के 14 भीषण विमान हादसे…………………

भारत में हुए अबतक के 14 भीषण विमान हादसे.....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend