ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव और तेजस्वी की नई रणनीति, मंगनी लाल मंडल से EBC वोटरों को साधने की कवायद…………..

UB India News by UB India News
June 14, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
लालू यादव और तेजस्वी की नई रणनीति, मंगनी लाल मंडल से EBC वोटरों को साधने की कवायद…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. आरजेडी के अनुभवी नेता और पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल को राजद का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है. आज मंडल नामांकन दाखिल करेंगे और 19 जून को पटना के ज्ञान भवन में होने वाली राज्य परिषद की बैठक में उनके अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा होगी. इस फैसले पर RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुहर लग चुकी है. यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राजपूत समुदाय से आने वाले जगदानंद सिंह की जगह मंगनीलाल मंडल को राजद का अध्यक्ष बनाया जा रहा है. सवाल उठता है कि मंगनी लाल मंडल को ही क्यों चुना गया? इसके पीछे लालू यादव और तेजस् यादव की रणनीति क्या है? लालू-तेजस्वी बिहार में कैसी सियासत करना चाहते हैं?

बता दें कि मंगनी लाल मंडल हाल ही में 17 जनवरी 2025 को JDU छोड़कर RJD में शामिल हुए थे. वह अतिपिछड़ा वर्ग (EBC) से आते हैं और उनकी नियुक्ति को लालू यादव की उस पुरानी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें सामाजिक समीकरणों को साधकर वोट बैंक को मजबूत करना शामिल है. राजनीति के जानकार कहते हैं कि बिहार में EBC वोटरों की संख्या करीब 30-35% है और यह समुदाय अक्सर सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाता है. खास तौर पर मिथिलांचल क्षेत्र में मंगनी लाल मंडल एक जनाधार वाले नेता के तौर पर पहचान रखते हैं, जो क्षेत्र पिछले विधानसभा क्षेत्र में आरजेडी के लिए कमजोर प्रदर्शन वाला रहा था.  लालू यादव का मानना है कि मंडल के जरिए RJD इस वर्ग को अपने पक्ष में लामबंद कर सकती है.खासकर तब जब JDU और BJP भी EBC वोटरों को रिझाने में जुटी है. मंडल का अनुभव और उत्तर बिहार में उनकी पकड़ मंडल समुदाय (केवरत जाति समुदाय) में कही जाती है और यह आरजेडी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

ईबीसी और दलित वोटरों को साथ लाने की कवायद

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम कुमार कहते हैं कि लालू यादव की रणनीति हमेशा से सामाजिक न्याय और MY यानी मुस्लिम-यादव समीकरण पर टिकी रही है. हालांकि, जगदानंद सिंह और मनोज झा जैसे चेहरों को आगे कर वह सवर्णों के भी कुछ वोटों को अपने पाले में कामयाब रहे हैं. लेकिन, अब लालू यादव और तेजस्वी यादव अपनी पुरानी रणनीति की ही ओर आगे बढ़ना चाहते हैं और इस दायरे को EBC और दलित वोटरों का विस्तार देना चाहते हैं. जगदानंद सिंह की जगह मंगनी लाल मंडल की आरजेडी अध्यक्ष के तौर पर होने वाली नियुक्ति इस दिशा में एक सुनियोजित कदम है. हालांकि, कई राजनीति के जानकार इसको बहुत उपयोगी नहीं कह रहे हैं. उनका कहना है कि मंगनी लाल मंडल की उम्र (76 वर्ष) और पहले RJD छोड़ने का इतिहास पार्टी के लिए जोखिम भरा हो सकता है. फिर भी लालू यादव सोचते हैं कि मंगनीलाल मंडल का सामाजिक आधार राजद के लिए बड़ा सियासी हथियार साबित हो सकता है.

पिता की सामाजिक समीकरण वाली रणनीति पर तेजस्वी

दूसरी ओर, तेजस्वी यादव की राजनीति युवा और मॉडर्न माहौल को साधने की रणनीतियों पर केंद्रित है. वह सोशल मीडिया और लोगों के बीच जाकर रोजगार जैसे मुद्दों के जरिए युवाओं को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में मंगनी लाल मंडल की नियुक्ति में तेजस्वी की सहमति बताती है कि वह अपने पिता की सामाजिक समीकरण वाली रणनीति को अपनाते हुए भी पार्टी में नई ऊर्जा लाना चाहते हैं. तेजस्वी की कोशिश है कि यादव मुस्लिम वोट बैंक के साथ ही ईबीसी और दलित वोटरों के समीकरण को भी मजबूत किया जाए.

बिहार में बदलते सियासी समीकरणों को साधने की कोशिश

वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार शर्मा कहते हैं कि मंगनीलाल मंडल को राजद का अध्यक्ष बनाये जाने का निर्णय लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद आत्ममंथन का नतीजा भी है. पार्टी को लगता है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद संगठन में नए नेतृत्व से नई शुरुआत हो सकती है. मंगनी लाल मंडल के जरिए आरजेडी बिहार में बदलते सियासी समीकरणों को साधने और एनडीए (NDA) को टक्कर देने की तैयारी में है. यह देखना दिलचस्प होगा कि लालू और तेजस्वी की जोड़ी के साथ मंगनीलाल मंडल का साथ 2025 के चुनाव में कितना कमाल दिखा पाती है.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
नेताओं की यात्राओं और दौरों से बिहार हो रहा गुलजार…………..

बिहार का चुनावी परिदृश्य किसी के लिए आसान नहीं , दोनों गठबंधनों में सीटों के लिए खींचतान.

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा , विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल

अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश की जांच के लिए आज होगी बैठक, मरने वालों का आंकड़ा 274 तक पहुंचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend