ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘मेडे, नो थ्रस्ट, लूजिंग पावर, अनएबल टु लिफ्ट……………………

UB India News by UB India News
June 14, 2025
in खास खबर
0
‘मेडे, नो थ्रस्ट, लूजिंग पावर, अनएबल टु लिफ्ट……………………

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एयर इंडिया के विमान हादसे की जांच डायरेक्‍टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने अपनी जांच शुरू कर दी है. डीजीसीए एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्‍जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है. इस फुटेज में प्‍लेन के टेकऑफ के बाद की घटना स्पष्ट रूप से कैद हुई हैं, जो हादसे की वजह को समझने में मददगार साबित हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार, विमान टेकऑफ के बाद केवल 31-32 सेकंड तक हवा में रह सका, जिसके बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

जांच में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा 7 से 12 सेकंड की अवधि मानी जा रही है. CCTV फुटेज में देखा गया कि टेकऑफ के 8वें सेकंड के बाद विमान अचानक नीचे की ओर आने लगा. इससे संकेत मिलता है कि या तो कोई तकनीकी खराबी थी या फिर पायलट का विमान पर नियंत्रण कमजोर पड़ गया. सूत्रों के मुताबिक, पायलट के आखिरी शब्द थे, ‘मेडे, नो थ्रस्ट, लूजिंग पावर, अनएबल टु लिफ्ट.’ ये शब्द इंजन में शक्ति की कमी या किसी अन्य गंभीर समस्या की ओर इशारा करते हैं, जो जांच का आधार बन सकते हैं.
इन पहलुओं पर हो रही है प्‍लेन क्रैश की जांच
डीजीसीए ने इस हादसे की तह तक जाने के लिए कई पहलुओं पर जांच शुरू की है. सबसे पहले, वे सीसीटीवी फुटेज, फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) की जानकारी को एक साथ जोड़कर हादसे की पूरी तस्वीर तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा, उड़ान के शुरुआती क्षणों में संभावित समस्याओं की पड़ताल की जा रही है. इनमें पक्षी से टकराने की घटना, इंजन का फेल होना, थ्रस्ट में कमी, पायलट की ओर से कोई चूक, या फिर तकनीकी या सॉफ्टवेयर खराबी जैसे कारण शामिल हैं.
एटीसी और एयरलाइंस भी जांच के दायरे में
साथ ही, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ हुई बातचीत और उसकी रिकॉर्डिंग की भी गहन जांच होगी. डीजीसीए प्‍लेन की मेंटेनेंस हिस्ट्री और उड़ान से पहले की जांच रिपोर्ट को भी देख रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या विमान में पहले से कोई खराबी मौजूद थी. जांच में यह 27 सेकंड की अवधि विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसी दौरान विमान ने ऊंचाई खोनी शुरू की थी. विशेषज्ञों का कहना है कि इस छोटी अवधि में हुई घटनाएं हादसे की जड़ तक पहुंचने में अहम भूमिका निभा सकती हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
इजराइल के ईरान पर हमले से कच्चा तेल 10% चढ़ा, क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे

इजराइल के ईरान पर हमले से कच्चा तेल 10% चढ़ा, क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे

अहमदाबाद Air India प्लेन क्रैश : 242 लोगों की मौत की आशंका , गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे सवार ……….

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अब ATS करेगी जांच, घटनास्थल से मिला DVR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend