ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुनिया में हिंदू धर्म की हिस्सेदारी क्यों स्थिर रही……………

UB India News by UB India News
June 11, 2025
in अध्यात्म, खास खबर, संपादकीय
0
दुनिया में हिंदू धर्म की हिस्सेदारी क्यों स्थिर रही……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2010 और 2020 के बीच दुनिया की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आबादी बढ़ने के साथ ही कई मुख्य धर्म और उससे जुड़े समूहों को विस्तार भी हुआ है। कुछ धर्मों की आबादी में गिरावट भी देखी गई है। इस्लाम मानने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है लेकिन इन सबके बीच अगर हिंदू धर्म पर नजर डालते हैं तो पिछले 10 वर्षों में दुनिया की आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी में स्थिरता नजर आती है। 2700 से ज्यादा जनगणना और सर्वेक्षणों के आधार पर तैयार  प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट में बताती है कि कैसे दुनिया की बढ़ती अबादी के बीच हिंदू धर्म ने जनसांख्यिकीय स्थिरता और न्यूनतम धार्मिक परिवर्तन के सूत्र के जरिए अपनी स्थिति को बरकरार रखा है। इस लेख में हम सबसे पहले जानने की कोशिश करेंगे दुनिया में हिंदू धर्म की स्थिति के बारे में।

हिंदू धर्म

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंदुओं की आबादी दुनिया के प्रजनन औसत के करीब है। हिंदू धर्म को मानने वालों की संख्या की बात करें तो 2010 से 2020 के एक दशक में करीब 126 मिलियन इसके अनुयायी बढ़े। 2010 में हिंदुओं की आबादी 1.1 बिलियन थी वहीं 2020 में हिंदू धर्म को मानने वालों का कुल आंकड़ा करीब 1.2 बिलियन तक  तक पहुंच गया। दुनिया की कुल आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 14.9% पर रही जो इसकी स्थिरता को दर्शाती है। 10 साल पहले भी दुनिया की आबादी में इसकी इतनी ही हिस्सेदारी थी। साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि हिंदुओं की जनसंख्या वृद्धि दुनिया की जनसंख्या वृद्धि से काफी मेल खाती है। एक अनुमान के मुताबिक 2050 तक भारत की आबादी 166 करोड़ हो सकती है जिसमें हिंदुओं की आबादी 130 करोड़ रहने का अनुमान है।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

कई अन्य धर्मों के विपरीत हिंदू धर्म में बहुत कम धार्मिक बदलाव हुए । बहुत कम लोग इस धर्म में शामिल हुए या इस धर्म से बाहर निकले। हिंदुओं में प्रजनन दर दुनिया के प्रजनन औसत के करीब रही जिससे हिंदुओं की आबादी में ज्यादा उतार चढाव देखने को नहीं मिला। इसलिए यह वृद्धि स्थिर रही। इस जनसांख्यिकीय और सांस्कृतिक स्थिरता ने हिंदू धर्म को ईसाई धर्म और इस्लाम के बाद दुनिया के तीसरे सबसे बड़े धर्म के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने में मदद की।

ईसाई धर्म

अन्य धर्मों के बारे में बात करें तो अभी भी दुनिया में ईसाई धर्म सबसे बड़ा धर्म बना हुआ है। इस धर्म को मानने वालों की संख्या 2.18 बिलियन से बढ़कर 2.30 बिलियन हो गई है। हालांकि, वैश्विक आबादी में उनकी हिस्सेदारी लगभग 30.6% से घटकर 28.8% पर आ गई है। यह कमी प्रजनन या मृत्यु दर के पैटर्न के कारण नहीं बल्कि खास तौर से पश्चिमी देशों में व्यापक रूप से धार्मिक परिवर्तन के कारण हुई।

इस्लाम

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 2010 से 2020 की अवधि में इस्लाम तेजी से बढ़ा है। 10 साल में मुसलमानों की संख्या 347 मिलियन बढ़कर 2.0 बिलियन हो गई। वैश्विक आबादी में इसका हिस्सा 23.8% से बढ़कर 25.6% हो गया। उच्च प्रजनन दर के कारण वैश्विक मुस्लिम आबादी तेज़ी से बढ़ी है। मुसलमानों आबादी कंट्रोल करने की कोशिशों पर जोर नहीं दिया जाता है। प्यू रिसर्च सेंटर ने 2015-2020 की अवधि के डेटा के आधार पर अनुमान लगाया कि एक मुस्लिम महिला अपने जीवनकाल में औसतन 2.9 बच्चे पैदा करती है जबकि गैर-मुस्लिम महिलाओं के लिए यह अनुपात 2.2 बच्चों का है। मुस्लिमों की आबादी बढ़ने में धर्म परिवर्तन(अन्य धर्मों को छोड़कर इस्लाम को अपनाने वालों) की भूमिका नगण्य रही है।

बौद्ध धर्म

बौद्ध एकमात्र प्रमुख धार्मिक समूह था जिसकी संख्या में गिरावट दर्ज की गई। बौद्ध आबादी 343 मिलियन से घटकर 324 मिलियन रह गई। यह गिरावट कम प्रजनन क्षमता और कुछ हद तक धर्म परिवर्तन के कारण था। अन्य धर्मों के मानने वालों की संख्या या तो बढ़ी या फिर स्थिर रही जबकि बौद्ध ही एक मात्र धर्म रहा जिसके अनुयायियों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है।

यहूदी

यहूदी आबादी 2010 और 2020 के बीच 13.8 मिलियन से बढ़कर 14.8 मिलियन हो गई। दुनिया की आबादी में यहूदियों की हिस्सेदारी 0.2% की रही जो कि स्थिर है। यहां धर्मांतरण बेहद सीमित है, इसलिए इसकी संख्या में मामूली वृद्धि हुई और दुनिया की आबादी में इनकी हिस्सेदारी स्थिर बनी हुई है। अन्य धर्मों में जैन, बहाई, और अन्य ने 2.2% की एक सुसंगत वैश्विक हिस्सेदारी बनाए रखी है। उनकी वृद्धि मोटे तौर पर कुल जनसंख्या विस्तार के अनुरूप थी। इनमें धर्म परिवर्तन या प्रजनन दर का बहुत कम प्रभाव रहा।

नास्तिकों की आबादी भी बढ़ी

प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि दुनिया में नास्तिकों की आबादी बढ़ी है। 2010 में 1.6 बिलियन लोग नास्तिक थे। ये लोग किसी धर्म को नहीं मानते थे। 2020 तक इन लोगों की आबादी बढ़कर 1.9 बिलियन हो गई।

ये बदलाव क्यों हुए?

अब इस सवाल का उठना लाजिमी है कि इस तरह का बदलाव क्यों हुआ? 2010 से 2020 के दौरान वैश्विक धार्मिक परिवर्तन को आकार देने वाली दो मुख्य ताकतें: जनसांख्यिकी – युवा आबादी और उच्च प्रजनन दर का काफी योगदान रहा। इस्लाम और हिंदू धर्म को इस प्रवृत्ति से सबसे अधिक लाभ हुआ। वहीं ईसाई धर्म ने खुद को इससे अलग रखा जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। असहमति के कारण बड़े नुकसान का अनुभव किया, जबकि असंबद्ध लोगों को मुख्य रूप से पूर्व ईसाइयों के माध्यम से लाभ हुआ; हिंदू धर्म, इस्लाम और यहूदी धर्म परिवर्तन पैटर्न से काफी हद तक अप्रभावित रहे।

सर्वेक्षण का निष्कर्ष

ईसाई धर्म संख्या के लिहाज से अभी भी सबसे आगे बना हुआ है लेकिन दुनिया की आबादी में इसका हिस्सा घट रहा है। वहीं इस्लाम के लगातार बढ़ने की उम्मीद है और 21वीं सदी के मध्य तक संख्या के लिहाज से यह ईसाई धर्म के बराबर हो सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
अमेरिका के 12 राज्यों के 25 शहरों में प्रदर्शन, लॉस एंजिलिस में शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू

अमेरिका के 12 राज्यों के 25 शहरों में प्रदर्शन, लॉस एंजिलिस में शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग में दो मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी, 6405 करोड़ लागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend