ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ठाणे में कैसे हुआ इतना बड़ा रेल हादसा जिसमे चली गई 5 की जान …………..

UB India News by UB India News
June 10, 2025
in खास खबर, दुर्घटना, परिवहन
0
ठाणे में कैसे हुआ इतना बड़ा रेल हादसा जिसमे चली गई 5 की जान …………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां सुबह करीब 9:20 बजे कसारा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर जा रही एक फास्ट लोकल ट्रेन में खचाखच भीड़ थी. यह ट्रेन जब मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी अचानक करीब 10 यात्री चलती ट्रेन से पटरी पर गिर गए.

इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि छह यात्री घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कलवा में भर्ती कराया गया है. वैसे ठाणे के कलेक्टर ऑफिस की तरफ से अभी तक केवल एक यात्री की मौत की पुष्टि की गई है.

कैसे ट्रेन से गिर गए इतने सारे लोग?

शुरुआत जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुबह के व्यस्त समय में लोकल ट्रेन में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई यात्री दरवाजों से लटककर यात्रा कर रहे थे. ट्रेन जब तेज गति से मुंब्रा के पास फास्ट ट्रैक पर थी, तभी सामने से उलटी दिशा में पुष्पक एक्सप्रेस आ रही थी. उसी वक्त अचानक तेज रफ्तार में दोनों ट्रेनों की पासिंग के दौरान पैदा हुआ हवा का दबाव इतना जबरदस्त था कि लोकल ट्रेन से बाहर लटके यात्री अपना संतुलन नहीं संभाल पाए और चलती ट्रेन से नीचे गिर गए.
हादसा होते ही सामने से जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के गार्ड ने ट्रैक के किनारे घायल पड़े लोगों को देखकर तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसके बाद रेलवे पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जिनकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

पता ही नहीं चला, किस ट्रेन से गिरे लोग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में अधिकारियों को यह भी स्पष्ट नहीं था कि ये यात्री किस ट्रेन से गिरे, लेकिन बाद में ठाणे कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी सूचना में पुष्टि हुई कि हादसा कसारा-सीएसएमटी लोकल ट्रेन में हुआ और पुष्पक एक्सप्रेस की तेज गति और उससे उत्पन्न दबाव इस हादसे का कारण बना.

कैसे हुआ हादसा?

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल धनराज नीला ने बताया कि आठ लोग ट्रैक पर गिरे थे। अब तक अस्पताल से किसी की मौत की खबर नहीं मिली है। यह हादसा मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। हादसे का शिकार हुए यात्री लोकल ट्रेन के दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे। उनके बैग आपस में टकरा गए, जिससे यह हादसा हुआ। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उन्हें 9.30 बजे इस हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि एक लोकल ट्रेन कसारा की तरफ जा रही थी और दूसरी ट्रेन सी एस टी एम की तरफ आ रही थी। दोनों लोकल ट्रेन के यात्री दरवाजे पर लटक कर खड़े थे। इनमें से किसी एक यात्री का बैग टकराने से दरवाजे पर खड़े यात्री ट्रैक पर गिर गए। जो लोग लोकल ट्रेन के फुट बोर्ड पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे, वही लोग गिरे हैं।

सभी कोच में ऑटोमैटिक गेट लगाने का फैसला

मुंबई में हुए हादसे के बाद रेलवे ने सभी रेकों में बदलाव करने का फैसला किया है। फिलहाल जितने भी रेक बनाए जा रहे हैं, उनमें एक ऑटोमैटिक गेट बंद करने और खुलने की सुविधा होगी। जो रेक अभी सेवा में मौजूद हैं, उन्हें दोबारा डिजाइन किया जाएगा और सभी रेक में ऑटोमैटिक दरवाजा खुलने और बंद होने की सुविधा दी जाएगी।

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा “दिवा-मुंब्रा स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन से कुल 8 यात्रियों के गिरने से हुई दुर्घटना में कुछ लोगों की मृत्यु हो गई है, यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारजनों के दुःख में सहभागी हैं। घायलों को तुरंत शिवाजी अस्पताल और ठाणे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन समन्वय स्थापित कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायलों को जल्द से जल्द राहत मिले। यह घटना वास्तव में कैसे हुई, इसकी जांच रेलवे विभाग ने शुरू कर दी है।”

ठाणे के लोकसभा सांसद और शिवसेना नेता नरेश म्हस्के ने घटना पर दुख जताते हुए जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह समझना जरूरी है कि क्या यात्री आपसी धक्का-मुक्की में गिरे या किसी और कारण से. उन्होंने कहा, ‘अगर यह हादसा लोकल ट्रेन में भीड़ की वजह से हुआ है, तो रेलवे को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए.’

वहीं विधान परिषद में नेता विपक्ष अम्बादास दानवे ने भी घटना को ‘दिल दहला देने वाली’ बताते हुए कहा कि यह हादसा मुंबई की रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गहरा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होंगे …

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होंगे ...

मणिपुर में फिर बिगड़े हालात , 5 जिलों में इंटरनेट बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend