ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन आम लोगों के लिए शुरू……………

UB India News by UB India News
June 8, 2025
in खास खबर, जम्मू कश्मीर, परिवहन
0
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन आम लोगों के लिए शुरू……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (6 जून) को चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर कटरा से रवाना किया। इसके साथ ही यह ट्रेन आम लोगों के लिए भी शुरू हो गई है। यह कश्मीर घाटी की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो कटरा से श्रीनगर का सफर तीन घंटे में पूरा करेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से जम्मू कश्मीर तक पहुंचना काफी सुविधाजनक और सस्ता हो गया है। आइए जानते हैं कि इस ट्रेन में टिकट कैसे बुक किया जा सकता है। इसका किराया कितना है, टाइम टेबल क्या है और इस ट्रेन की खासियत क्या है।

यह ट्रेन कटरा से श्रीनगर के बीच चलती है। इन दोनों स्टेशनों की दूरी 190 किलोमीटर है। ट्रेन यह सफर मात्र तीन घंटे में पूरा कर लेती है। मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिन यह ट्रेन संचालित होती है।

कटरा से श्रीनगर का टाइम टेबल और किराया

कटरा से श्रीनगर के लिए पहली ट्रेन (26401) सुबह 8.10 चलेगी, जो 9.56 बजे बनिहाल पहुंचेगी और दो मिनट यहां रुकने के बाद सुबह 11:08 बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में चेयर कार का किराया 715 रुपये और एग्जक्यूटिव चेयर कार का किराया 1320 रुपये है। वहीं, दूसरी ट्रेन (26403) दोपहर 2.55 बजे कटरा से चलेगी और 5.53 बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में चेयर कार का किराया 660 रुपये और एग्जक्यूटिव चेयर कार का किराया 1270 रुपये है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

श्रीनगर से कटरा का टाइम टेबल और किराया

श्रीनगर से कटरा के लिए पहली ट्रेन (26404) सुबह 8 बजे रवाना होगी और नौ बजे बनिहाल स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 10:58 बजे कटरा पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में चेयर कार का किराया 880 रुपये और एग्जक्यूटिव चेयर कार का किराया 1515 रुपये है। वहीं, दूसरी ट्रेन (26402) दोपहर दो बजे श्रीनगर से चलेगी और 4.58 बजे कटरा पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में चेयर कार का किराया 715 रुपये और एग्जक्यूटिव चेयर कार का किराया 1320 रुपये है।

कैसे बुक करें टिकट?

आप आईआरसीटीसी एप के जरिए इस ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले से आईडी बनानी होगी और लॉगइन करना होगा। इसके बाद अपने सफर के स्टेशन चुनकर टिकट बुक किया जा सकता है। फिलहाल जम्मू रेलवे यार्ड में निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से यह ट्रेन जम्मू स्टेशन तक नहीं आएगी। इस ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को समय के अनुसार नाश्ता और खाना दिया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। माइनस 15 डिग्री में भी यह ट्रेन काम करेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से श्रीनगर पूरे भारत से जुड़ जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
इलॉन मस्क ने ट्रम्प सरकार का साथ छोड़ा…….

Donald Trump से चल रही तनातनी, Elon Musk ने बना ली पॉलिटिकल पार्टी?

BRICS के मंच से पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, मुस्लिम देशों ने भी PAK को लताड़ा ,आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ ​​​​​​​का समर्थन किया

BRICS के मंच से पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, मुस्लिम देशों ने भी PAK को लताड़ा ,आतंकवाद पर 'जीरो टॉलरेंस' ​​​​​​​का समर्थन किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend