ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Donald Trump से चल रही तनातनी, Elon Musk ने बना ली पॉलिटिकल पार्टी?

UB India News by UB India News
June 8, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इलॉन मस्क ने ट्रम्प सरकार का साथ छोड़ा…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क की दोस्ती में अब दरार आ गई है। दोनों के बीच की नाराजगी अब जगजाहिर हो गई है। अब एलन मस्क ने अब एक नया शिगूफा छेड़ दिया है और नई सियासी पार्टी शुरू करने की ठान ली है। ये बात उन्होंने तब कही है जब उनका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आर पार की लड़ाई सामने आई है। मस्क की नई पार्टी की बात ने भी अमेरिका के सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। मस्क ने अपनी नई पार्टी का नाम ‘द अमेरिका पार्टी’ रखने का इशारा दिया है, जो उनके मुताबिक 80% लोगों की नुमाइंदगी करेगी।

मस्क ने किया ट्वीट

एलन मस्क ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर एक पोल करवाया जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या अमेरिका को एक नई सियासी पार्टी की जरूरत है। उनके इस पोल में 56 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और 80.4% ने कहा कि हां, नई पार्टी चाहिए। अब मस्क ने पोल का नतीजा शेयर करते हुए लिखा, “लोगों ने अपनी राय दे दी है। अमेरिका को एक ऐसी नई पार्टी चाहिए जो 80% लोगों की आवाज बने।” एलन मस्क ने लोगों के पोल पर जवाब देते हुए लिखा, ‘द अमेरिका पार्टी’

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मस्क ने ट्रंप सरकार के बिल की आलोचना की थी
एलन मस्क ने ट्रंप सरकार के ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ की जमकर आलोचना की थी और उसे एक ‘घिनौना’ बिल करार दिया था। बता दें कि इस बिल में ट्रंप सरकार के खर्चे का प्लान है, जिसमें 2.4 ट्रिलियन डॉलर का घाटा होने की बात सामने आई है। मस्क ने इसकी सख्त आलोचना की और फिर 30 मई को वो ट्रंप सरकार में मिले अपने पद से, यानी डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के चीफ के पद से इस्तीफा दे दिया।

ट्रंप और मस्क के रिश्ते में कैसे पड़ी दरार?
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप में बेजोड़ दोस्ती थी। 2024 में हुए चुनाव के दौरान मस्क ने ट्रंप का साथ दिया था  ट्रंप के सपोर्ट में 220 मिलियन डॉलर से ज्यादा की मदद भी की थी। लेकिन अब हालात बदल गए हैं और दोनों के रिश्ते अब बड़ी दरार आ गई है। ट्रंप ने कहा है कि वो मस्क की बातों से ‘हैरान’ और ‘मायूस’ हैं। उन्होंने कहा, “मेरे और एलन के ताल्लुकात बहुत अच्छे थे। पता नहीं अब रहेंगे या नहीं। उसने मेरे लिए बहुत अच्छी बातें कहीं थीं, लेकिन मैं उससे बहुत नाराज हूं। मैंने उसकी बहुत मदद की थी।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
BRICS के मंच से पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, मुस्लिम देशों ने भी PAK को लताड़ा ,आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ ​​​​​​​का समर्थन किया

BRICS के मंच से पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, मुस्लिम देशों ने भी PAK को लताड़ा ,आतंकवाद पर 'जीरो टॉलरेंस' ​​​​​​​का समर्थन किया

खत्म हुई लड़ाई, साथ आए ठाकरे भाई!

खत्म हुई लड़ाई, साथ आए ठाकरे भाई!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend