ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर को अमेरिकी सांसदों का समर्थन, पाकिस्तान के लिए चेतावनी……..

UB India News by UB India News
June 5, 2025
in खास खबर
0
ऑपरेशन सिंदूर को अमेरिकी सांसदों का समर्थन, पाकिस्तान के लिए चेतावनी……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पहलगाम आतंकवादी हमले के बदले में भारत की ओर से की गई कार्रवाई का अमेरिकी सांसदों ने खुलकर समर्थन किया है. उनका कहना है कि जब आप पर हमला हो तो आपके पास उसका जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है. गुरुवार (5 जून, 2025) को भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमडल वॉशिंगटन डीसी पहुंचा, जहां कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिमंडल ने यूएस फॉरेन अफेयर्स हाउस कमेटी (HFAC) के साथ ऑपरेशन सिंदूर पर हाई-लेवल मीटिंग की.

प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी सांसदों के सामने पाकिस्तान को बेनकाब किया कि कैसे वो सालों से आतंकियों को पनाह देता रहा है, जो पाकिस्तान की जमीन पर रहकर भारत के खिलाफ साजिशें रचते हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार HFAC के चेयरमैन ब्रायन मास्ट ने बैठक को लेकर कहा कि ये बेहद अहम मीटिंग थी. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल से यूएस के बायपार्टिशियन डेलीगेशन ने मुलाकात की, जिसका हर सदस्य आतंकवाद के खिलाफ है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

ब्रायन ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, ‘जब आप पर हमला होता है, तो आपके पास उसका जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच अच्छी मित्रता और पार्टनरशिप है और वह इसे आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं.’

अमेरिकी सांसद बिल हुइजेनजा ने भी आतंकवाद की कड़ी निंदा की और पहलगाम आतंकी हमले पर बात की. उन्होंने कहा कि वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं और इसके लिए हम सबको साथ मिलकर काम करने की जरूरत है. बिल ने कहा कि उन आतंकवादियों को जड़ से खत्म करने के लिए सबको साथ आना चाहिए, ताकि वे कभी किसी देश पर ऐसा हमला न कर सकें.

एक और अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स ने भी आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की भारत की नीति का सपोर्ट किया और कहा कि वह भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण पार्टनर है.

उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण पार्टनर है. QUAD और ट्रेड हो या यूक्रेन-रूस जैसे मुद्दों पर साथ मिलकर काम करना हो, हम साथ हैं. ग्रेगरी ने कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया में सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, हमारे मूल्य समान हैं. उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले पर दुख जताया और कहा कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
नीतीश के गढ़ में प्रशांत किशोर की एंट्री…

नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार, बिहार चलाने लायक नहीं हैं..........

कांग्रेस पार्टी के इतिहास में हुई हर गलती की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं………….

राहुल गांधी ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए केंद्र पर साधा निशाना ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend