ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर जारी………..

UB India News by UB India News
June 4, 2025
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर जारी………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर जारी है। कांग्रेस ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए ट्रम्प के साथ फोन पर बातचीत का पोस्टर जारी किया। पोस्टर में ट्रम्प मोदी को सरेंडर होने को कहते हैं, जवाब में मोदी जी हजूर कह रहे हैं। साथ ही कांग्रेस ने लिखा- नरेंदर सरेंडर नहीं होना था।

वहीं, इसके जवाब में भाजपा की ओर से असम सरकार में मंत्री अशोक सिंघल ने भी राहुल गांधी का X पर पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में राहुल गांधी की फोटो को पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ लगाया गया है। मुनीर राहुल के गले में निशान-ए-पाकिस्तान पहना रहे हैं।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इसके साथ ही वन एजेंडा, वन ड्रीम यानी एक एजेंडा, एक सपना लिखा है। इससे पहले 20 मई को भी भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक पोस्टर राहुल का चेहरा पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ मिक्स किया था।

कांग्रेस-भाजपा की ओर से जारी पोस्टर

कांग्रेस का पोस्टर-

भाजपा का पोस्टर-

राहुल बोले- ट्रम्प का फोन आया और नरेंद्र तुरंत सरेंडर हो गए

राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री मोदी पर बयान दिया था। राहुल ने कहा था कि ट्रम्प का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए।

उन्होंने कहा, “इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का कैरेक्टर है। ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपर पावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं हैं।

20 मई- जयशंकर को जयचंद, राहुल को मीर जाफर बताया गया

भाजपा नेता अमित मालवीय ने दो पोस्टर जारी किए। एक में राहुल गांधी चेहरा पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ मिक्स किया और मीर जाफर बताया। इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी पोस्टर जारी किया। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर को जयचंद करार दिया।

भाजपा और कांग्रेस के पोस्टर देखिए

इस पोस्टर में राहुल का चेहरा पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ जोड़ा गया।
इस पोस्टर में राहुल का चेहरा पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ जोड़ा गया।

कांग्रेस ने लिखा- जयशंकर नए दौर के जयचंद

भाजपा ने दूसरे पोस्टर में लिखा था- राहुल नए दौर के मीर जाफर

अमित मालवीय ने लिखा- राहुल ने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने की बधाई तक नहीं दी। वह बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने एयरक्राफ्ट खो दिए, लेकिन राहुल ने कभी यह नहीं पूछा कि भारतीय सेना ने इस लड़ाई में कितने पाकिस्तानी जेट मारे या कितने हवाई अड्डों को तबाह किया।

मालवीय ने दूसरा पोस्टर जारी करते हुए राहुल को आज के समय का मीर जाफर बताया। इस पोस्टर में राहुल, पाकिस्तान की सीमा के अंदर PM शहबाज शरीफ की पीठ पर चढ़े हुए हैं। वे भारतीय बॉर्डर में झांकते हुए पूछ रहे हैं कि हमने कितने एयरक्राफ्ट खोए? नीचे शहबाज कहते हैं- तेज आवाज में पूछो।

कौन था मीर जाफर

मीर जाफर मुगल जनरल था, जिसे भारतीय इतिहास में विश्वासघात का प्रतीक माना जाता है। 1757 की प्लासी की लड़ाई में उसने अंग्रेजों से मिलकर बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के खिलाफ गद्दारी की। मीर जाफर ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ गुप्त समझौता किया, जिससे सिराजुद्दौला की हार हुई और अंग्रेजों की भारत में सत्ता की नींव पड़ी। बाद में अंग्रेजों ने मीर जाफर को बंगाल का नवाब बना दिया था।

राहुल ने 4 दिन में दो बार विदेश मंत्री पर निशाना साधा

19 मई: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर लिखा- विदेशमंत्री की चुप्पी निंदनीय है और इससे सब साफ हो रहा है। मैं फिर से पूछूंगा कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार किसने दिया, उनके ऐसा करने से हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?

17 मई: राहुल गांधी ने X पर निजी न्यूज चैनल का वीडियो शेयर कर जयशंकर पर पाकिस्तान को जानकारी देने का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा- विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकारा कि सरकार ने ऐसा किया। उन्हें किसने अधिकार दिया? इसके चलते हमें वायुसेना को कितने विमान गंवाने पड़े? विदेश मंत्रालय ने इसका खंडन किया था।

वहीं, DGMO राजीव घई ने कहा था कि ऑपरेशन शुरू होने के बाद हमने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि हम आतंक के अड्डों पर हमला करेंगे। पाकिस्तान ने बातचीत से इनकार कर दिया और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी।

कांग्रेस ने भाजपा को सिंदूर का सौदागर कहा

  • कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 19 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने भाजपा को ‘सिंदूर का सौदागर’ कहा। उन्होंने कहा कि ट्रम्प दावा करते रहे कि उन्होंने युद्ध रुकवाया। भारत काे व्यापार बंद करने की धमकी दी। यानी सिंदूर का सौदा होता रहा और पीएम चुप रहे।
  • इसके साथ ही खेड़ा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से राहुल गांधी के सवाल दोहराए। उन्होंने कहा- विदेश मंत्री ने स्वीकारा है कि उन्होंने एयर स्ट्राइक से पहले पाकिस्तान को जानकारी दे दी थी। अब सरकार बताए, इस वजह से हमने कितने विमान गंवाए। ये कोई गलती नहीं थी, ये एक अपराध था, पाप था। देश को सच्चाई जानने का हक है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
भारत ने कसा शिकंजा तो बिलबिलाया बांग्लादेश…….

भारत ने कसा शिकंजा तो बिलबिलाया बांग्लादेश.......

PAK के लिए जासूसी कर रहा यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार

PAK के लिए जासूसी कर रहा यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend