ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PAK के लिए जासूसी कर रहा यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार

UB India News by UB India News
June 4, 2025
in TAZA KHABR, मनोरंजन
0
PAK के लिए जासूसी कर रहा यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब पुलिस ने ‘Jaan Mahal’ नाम के यूट्यूब चैनल चलाने वाले यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है. उसके चैनल पर 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. पुलिस का कहना है कि जसबीर पाकिस्तान से जुड़े एक जासूसी नेटवर्क में शामिल था.

जसबीर सिंह पंजाब के रूपनगर जिले के महलां गांव का रहने वाला है. पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने उसे मोहाली से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि जसबीर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहे शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में था. शाकिर भारतीय मूल का है, लेकिन ISI के लिए काम करता है.

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

पाकिस्तानी अधिकारी दानिश के संपर्क में था जसबीर

इसके अलावा, जसबीर एक पाकिस्तानी अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के भी संपर्क में था. दानिश पहले पाकिस्तान हाई कमीशन (दिल्ली) में काम करता था, लेकिन जासूसी के आरोप में उसे भारत से निकाल दिया गया था.

तीन बार पाकिस्तान जा चुका है जसबीर सिंह

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जसबीर सिंह अब तक तीन बार- साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है. वह पाकिस्तान के दिल्ली स्थित दूतावास में आयोजित ‘पाकिस्तान डे’ कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के लोगों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी. जसबीर, हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ लगातार संपर्क में था. वह ज्योति के साथ पाकिस्तान भी गया था. बता दें कि ज्योति को कुछ हफ्ते पहले जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

डिवाइस की जांच में क्या मिला?

पुलिस ने जसबीर के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की जांच की, जिसमें 100 से ज्यादा पाकिस्तानी मोबाइल नंबर पाए गए. जब ज्योति की गिरफ्तारी हुई तो जसबीर ने ISI से जुड़े लोगों से की गई बातचीत को मिटाने की कोशिश की.

Acting swiftly on actionable intelligence, State Special Operations Cell (#SSOC), Mohali has unearthed a critical espionage network linked to Jasbir Singh, a resident of Village Mahlan, #Rupnagar.

Jasbir Singh, who operates a #YouTube channel called “Jaan Mahal,” has been found…

— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 4, 2025

अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुईं?

इस पूरे नेटवर्क की जांच करते हुए अब तक पंजाब पुलिस 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें अजनाला (अमृतसर) से फलकशेर मसीह और सूरज मसीह, मलेरकोटला से गुजाला और यामीन मोहम्मद और गुरदासपुर से सुखप्रीत सिंह- करनबीर सिंह शामिल हैं. इन लोगों पर ISI को भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है.

 पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि वे इस पूरे जासूसी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहे हैं और जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

Next Post
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को दिया था बड़ा झटका, बिलावल का संयुक्त राष्ट्र में बड़ा कबूलनामा …………

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को दिया था बड़ा झटका, बिलावल का संयुक्त राष्ट्र में बड़ा कबूलनामा ............

दीमक की तरह देश को खा रहे गद्दार…………..

दीमक की तरह देश को खा रहे गद्दार..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend