ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

G7 शिखर सम्मेलन 2025 में भारत के शामिल होने की संभावना नहीं………..

UB India News by UB India News
June 3, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
G7 शिखर सम्मेलन 2025 में भारत के शामिल होने की संभावना नहीं………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण संबंधों की छाया इस बार जी7 शिखर सम्मेलन पर पड़ने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बार शिखर सम्मेलन में शामिल होने की संभावना नहीं है। मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी है। कनाडा की मार्क कार्नी सरकार इस बार 15-17 जून को अल्बर्टा के कनानास्किस रिसॉर्ट में जी7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाली है। कनाडा ने अभी तक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण नहीं भेजा है। इसके अलावा मार्क कार्नी प्रशासन ने भारत-कनाडा संबंधों को फिर से शुरू करने के लिए कोई तैयारी नहीं की है।

भारत और कनाडा के संबंध उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब सितम्बर 2023 में कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल हैं। निज्जर की जून 2023 के कनाडा के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भारत ने ट्रूडो के आरोप बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया। इसके बाद दोनों देशों ने आगे चलकर एक दूसरे के राजनयिकों को निकाल दिया।

RELATED POSTS

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

कनाडा के चलते संबंधों में तेजी नहीं
इस साल अप्रैल में कनाडा के चुनाव में मार्क कार्नी के नेतृत्व में लिबरल पार्टी ने जीत हासिल की तो भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार की उम्मीद जगी थी। पिछले दिनों कनाडा की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से टेलीफोन पर बात की थी। हालांकि, मामले से परिचित लोगों को कहना है कि कनाडा ने चीजों को आगे बढ़ाने के लिए सभी आधार अभी तक तैयार नहीं किए हैं। फिलहाल स्थिति यह है कि छह साल में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में संभवतः शामिल नहीं होंगे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में मामले से परिचित एक व्यक्ति के हवाले से कहा गया कि शीर्ष नेतृत्व के बीच बैठक से सफलता की उम्मीदें बढ़ जातीं, लेकिन संबंधों को फिर से स्थापित करने के लिए और काम करने की जरूरत है। मामले के जानकारों का कहना है कि नई दिल्ली और ओटावा के बीच निजी तौर पर सकारात्मक संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पीएम मोदी G-7 शिखर सम्मलेन के लिए यात्रा करेंगे।

कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियां
भारत की प्रमुख चिंता कनाडा में खालिस्तानी तत्वों की गतिविधियां हैं। भारतीय पक्ष की ओर से किसी भी उच्च स्तरीय यात्रा के दौरान खालिस्तान समर्थक तत्व विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। कनाडाई मीडिया में कहा गया है कि खालिस्तान समर्थक समूहों ने कार्नी सरकार पर पीएम मोदी को निमंत्रण न भेजने के लिए दबाव बनाया है। भारत को पिछले कई सालों से जी-7 शिखर सम्मेलन में न्योता भेजा जाता रहा है। पीएम मोदी इसमें 2019 से लगातार हिस्सा लेते रहे हैं। ऐसे में सभी की नजरें कनाडा पर बनी हुई हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
लालू प्रसाद यादव ने गरीब लोगों का शोषण किया हैं !……………………

लालू प्रसाद यादव ने गरीब लोगों का शोषण किया हैं !........................

बिहार में ओवैसी से महागठबंधन को फायदा-नुकसान………

बिहार में ओवैसी से महागठबंधन को फायदा-नुकसान.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend