ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

UN से लेकर जर्मनी तक बेनकाब हुआ पाकिस्तान, भारत ने UN में पाक को सुनाईं खरी-खरी

UB India News by UB India News
May 25, 2025
in राष्ट्रीय
0
UN से लेकर जर्मनी तक बेनकाब हुआ पाकिस्तान, भारत ने UN में पाक को सुनाईं खरी-खरी

Oplus_131072

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत ने UN में एक बार फिर से पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई हैं.यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि भारत ने दशकों से अपनी सीमाओं पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी (Pakistan Terrorism) हमलों का सामना किया है. वहीं जर्मनी में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी पाक को खुली चेतावनी दे डाली.

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर से पाकिस्तान (India Criticised Pakistan) को बेनकाब कर दिया है. UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने शुक्रवार को पाक की आलोचना करते हुए कहा कि भारत ने 26/11 मुंबई हमलों से लेकर पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की ‘बर्बर सामूहिक हत्या’ तक, दशकों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमलों का सामना किया है.

RELATED POSTS

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

भारत ने पाकिस्तान के ‘घोर पाखंडपूर्ण’ बर्ताव की निंदा करते हुए कहा कि एक ऐसा देश जो आतंकवादियों और नागरिकों के बीच कोई अंतर नहीं करता, उसके पास नागरिकों की सुरक्षा के बारे में बात करने का कोई हक नहीं है.

भारत ने इस बात को उजागर किया कि पाकिस्तानी सेना ने इस महीने की शुरुआत में जानबूझकर भारतीय सीमावर्ती गांवों पर गोलाबारी की, जिसमें नागरिक मारे गए और जानबूझकर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया.

भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र में कहा, ‘मैं कई मुद्दों पर पाकिस्तान के प्रतिनिधि के निराधार आरोपों का जवाब देने के लिए बाध्य हूं.’

पाकिस्तानी आतंकवाद के शिकार मुख्य रूप से आम नागरिक रहे हैं, क्योंकि इसका मकसद हमारी समृद्धि, प्रगति और मनोबल पर हमला करना रहा है. ऐसे देश का नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा में भाग लेना भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय का अपमान है.

पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए बार-बार नागरिकों की ढाल का इस्तेमाल किया है. हाल में पाकिस्तान के वरिष्ठ सरकारी, पुलिस और सैन्य अधिकारियों को ऑपरेशन सिंदूर के निशाने पर आए आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में शामिल होते देखा गया.

नागरिकों की सुरक्षा को संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों की सुरक्षा के लिए तर्क के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के प्रति कतई सहन नहीं करने की नीति के साथ आना चाहिए और इसे प्रायोजित करने और इसका बचाव करने वालों को बाहर निकालना चाहिए.

UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश ने कहा कि परिषद और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नागरिकों के जीवन, सम्मान और अधिकारों सहित उनकी प्रभावी और समयबद्ध सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए.

जर्मनी दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र कर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और ‘परमाणु ब्लैकमेल’ के आगे कभी नहीं झुकेगा.

जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ पूरी तरह से द्विपक्षीय तरीके से निपटेगा और इस संबंध में किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक आज,

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक आज,

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बारिश और आंधी-तूफान से बुरा हाल.

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बारिश और आंधी-तूफान से बुरा हाल.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend