ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बारिश और आंधी-तूफान से बुरा हाल.

UB India News by UB India News
May 24, 2025
in खास खबर, दुर्घटना, प्रदेश
0
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बारिश और आंधी-तूफान से बुरा हाल.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है. शुक्रवार रात आए आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग के लोगों का बुरा हाल है. तेज बारिश (Rudraprayag Rain) की वजह से बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं. अगस्त्यमुनि में विजयनगर गदेरा में उफान देखा जा रहा है. इस वजह से गदेरे के किनारे खड़ी करीब एक दर्जन से ज्यादा स्कूटी और बाइकें मलबे की चपेट में आकर पानी में बह गईं.

तेज बारिश की वजह से रुद्रप्रयाग जिले के दरमोला गांव में भी भारी नुकसान हुआ है. कहीं टिन शेड उड़ गए तो कहीं कीमती सामान पानी में बह गया.

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

शुक्रवार रात आए तेज आंधी-तूफान की वजह से कई घरों और गौशाला की उड़ी छत भी उड़ गई. मौसम के तेवर अभी भी तल्ख बने हुए हैं. उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है.

रुद्रप्रयाग,पौड़ी और नैनीताल जैसे पहाड़ी इलाकों में अंधड़ के साथ तेज बारिश और बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. तेज हवाओं के साथ बारिश ओलावृष्टि और बिजली चमकने की संभावना जताई जा रही है.

शुक्रवार को रुद्रप्रयाग में आए आंधी-तूफान और भारी बारिश से लोगों को काफी नुकसान हुआ है. कई वाहन गदेरे में मलबे के साथ बह गए. वहीं कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है. लोग अपने-अपने नुकसान का आकलन कर रहे हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शाम होते-होते कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही कुछ जगहों पर 40-50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
पटना के NMCH में आखिर ये हो क्या रहा ….

पटना के NMCH में आखिर ये हो क्या रहा ....

समय से पहले मानसून ने अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी में दी दस्तक……..

देश में आज मानसून की दस्तक संभव, 29 राज्यों में आंधी-बारिश और गर्मी का रेड अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend