ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में आज मानसून की दस्तक संभव, 29 राज्यों में आंधी-बारिश और गर्मी का रेड अलर्ट

UB India News by UB India News
May 25, 2025
in खास खबर, पर्यावरण
0
समय से पहले मानसून ने अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी में दी दस्तक……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीते चार दिन से देश से करीब 40-50 किलोमीटर दूर रुका मानसून शुक्रवार शाम आगे बढ़ गया। आज यह केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में एक साथ दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर सकता है। वहीं, 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंच जाएगा।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

इसके अलावा विभाग ने आज के लिए दो तरह के रेड अलर्ट जारी किए हैं। पहला भारी बारिश और दूसरा भीषण गर्मी का है।

गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में 200 mm तक बारिश हो सकती है। इन राज्यों में अगले सात दिन तक भारी बारिश हो सकती है।

साथ ही आज देश के कुल 29 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में बीत तीन दिन में आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 60 पर पहुंच चुका है।

वहीं, राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में 27 मई तक गर्म हवाओं के चलते रेड अलर्ट है। जैसलमेर में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 48 डिग्री तापमान रहा। इसमें आज और भी बढ़ोतरी हो सकती है।

समुद्र में जाने पर 27 मई तक रोक मौसम विभाग ने केरल के तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में आंधी की चेतावनी दी है। मछुआरों सहित आम लोगों को एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है। केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटों पर 27 मई तक मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: मई के आखिरी सप्ताह भी MP में आंधी-बारिश:भोपाल-इंदौर समेत 47 जिलों में अलर्ट; नौतपा में भी ऐसा ही रहेगा मौसम

राज्य में इस बार नौतपा में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की एक्टिविटी है। आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश: 65 जिलों में बारिश का अलर्ट; 24 घंटे में 7 जिलों में तेज बरसात, वाराणसी में युवक की मौत

प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। आज 65 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। बीते 24 घंटे में सात जिलों में बारिश हुई। महाराजगंज में सबसे ज्यादा 10.3 mm बारिश में हुई। वाराणसी में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई।

राजस्थान: 22 शहरों में आंधी-बारिश की संभावना; 11 जिलों में हीट वेव, कल से मिल सकती है राहत

राज्य में आज 22 शहरों में आंधी-बारिश की संभावना है। हालांकि, भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। आज भी 11 जिलों में लू की चेतावनी है। बीते करीब 15 दिन से गर्मी का प्रकोप झेल रहे प्रदेश को कल से लू-गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: प्री-मानसून की एंट्री हुई, 7 दिन तक यलो अलर्ट; बस्तर संभाग में 90 mm तक बारिश संभव

प्रदेश में प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग में 80 से 90 mm तक की भारी बारिश हो सकती है। वहीं, रायपुर-दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका है।

बिहार: मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर समेत 12 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, 31 मई तक मौसम में बदलाव नहीं

मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई है। मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कुछ हिस्सों में 50mm तक बारिश हो सकती है। वहीं, पटना समेत 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: 12 जिलों में बारिश, 4 में हीट वेव का अलर्ट; कल से नौतपा, आधे से ज्यादा राज्य गर्मी में तपेगा ​​​​​

राज्य में कल से नौतपा की शुरुआत हो रही है, लेकिन इसका असर आज से ही देखने को मिलेगा। प्रदेश के 12 जिलों में बारिश और चार जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। नौतपा के दौरान सूरज की तीव्रता बढ़ जाती है। मान्यता है कि अगर नौतपा के दिनों में अधिक गर्मी पड़ती है, तो मानसून अच्छा होता है।

हरियाणा: 7 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट, 5 में बारिश के आसार; बीते दिन तापमान 4.5 डिग्री बढ़ा, सबसे गर्म रहा सिरसा

राज्य में मौसम लगातार बदल रहा है। IMD के चंडीगढ़ सेंटर ने आज सात जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया। वहीं, पांच जिलों (अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला व करनाल) में बारिश की संभावना है। इन जिलों में 27 मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। आज 25% तक बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश: में आज तूफान-ओलावृष्टि का खतरा:8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी; 29 मई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

पहाड़ी राज्य में आज मौसम खराब रह सकता है। ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार हैं। आठ जिलों में ओला गिरने और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50 से 60 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 29 मई तक मौसम खराब बना रह सकता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
वक्फ कानून मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित किया, केंद्र से 7 दिन में मांगा जवाब

वक्फ एक्ट पर क्या फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट, किस-किस को लगेगा झटका ?

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी, अब सिर्फ तीन देश आगे, जापान हुआ पीछे

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी, अब सिर्फ तीन देश आगे, जापान हुआ पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend