ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आतंकवादियों के खिलाफ शुरू ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्‍म नहीं हुआ है………….

UB India News by UB India News
May 24, 2025
in राष्ट्रीय
0
आतंकवादियों के खिलाफ शुरू ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्‍म नहीं हुआ है………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पहलगाम में पर्यटकों का धर्म पूछकर उनकी हत्‍या करने के बाद आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्‍म नहीं हुआ है. डच मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्‍म नहीं हुआ है. यह अभियान जारी है. उन्‍होंने कहा कि यदि पाकिस्‍तान से ऑपरेट कर रहे आतंकवादियों की ओर से फिर से टेरर अटैक होता है तो भारत उसका जवाब देगा और टेररिस्‍ट को टारगेट करेगा. जयशंकर ने यह भी साफ कर दिया कि कुछ दिनों पहले ही फील्‍ड मार्शल बने आसिम मुनीर की आर्मी का आतंकवादियों से सीधा लिंक है. पाकिस्‍तानी आर्मी आतंकवाद में कंठ तक डूबी हुई है. इन दोनों को अलग नहीं किया जा सकता है. बता दें कि विदेश मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि आसिम मुनीर के कट्टरपंथी रवैये के चलते ही पहलगाम में टेररिस्‍ट अटैक हुआ था.

डच मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में एस. जयशंकर ने कहा कि भारत 1948 से जम्मू और कश्मीर में अशांति फैलाने वाली पाकिस्तानी सेना से जूझ रहा है, जब पाकिस्तानी सैनिकों को कबायली हमलावरों की आड़ में इस क्षेत्र में भेजा गया था. विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी ओर से कट्टरपंथी धार्मिक एजेंडा भी चलाया जा रहा है. बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद भारत की ओर से 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्‍च किया गया था. इसके तहत पीओके और पाकिस्‍तान के विभिन्‍न हिस्‍सों में मौजूद आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था. आतंकवादियों के 9 अड्डों को तबाह कर दिया गया था. वहीं, पाकिस्‍तान के 11 एयरबेस को भी टारगेट किया गया था.

RELATED POSTS

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

जयशंकर के इशारे को इस बात से समझा जा सकता है कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार को सुरक्षा बलों की ओर से आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा बलों ने गुरुवार सुबह किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा चटरू इलाके में छिपे हुए 3 से 4 आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ अभियान शुरू किया था. अधिकारियों ने बताया कि घने जंगल में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, सेना और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने भी सिंहपोरा-चटरू क्षेत्र का दौरा किया, जहां वर्तमान में एक बड़ा आतंकवाद-रोधी अभियान चल रहा है.

जयशंकर ने उस धारणा को खारिज कर दिया, जिसके तहत यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान को अपनी धरती पर सक्रिय आतंकवादी संगठनों के बारे में जानकारी नहीं है. उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तानी सरकार और सेना दोनों ही आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं. विदेश मंत्री ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की प्रतिबंध सूची में शामिल सबसे कुख्यात आतंकवादी पाकिस्तान में हैं. वे बड़े शहरों में दिनदहाड़े अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. उनके पते मालूम हैं. उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी है. उनके आपसी संपर्क भी जगजाहिर है.’ 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में लश्कर से जुड़े आतंकवादी संगठन TRF द्वारा 26 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया. भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को निशाना बनाते हुए सटीक हवाई हमले किए. 10 मई को युद्ध विराम की घोषणा होने से पहले चार दिनों तक सैन्‍य टकराव का दौर चला था.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो...

Next Post
राइजिंग नॉर्थ-ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट : PM मोदी बोले- भारत दुनिया का सबसे डाइवर्स नेशन

राइजिंग नॉर्थ-ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट : PM मोदी बोले- भारत दुनिया का सबसे डाइवर्स नेशन

बांग्लादेश में इस्लामिक जनरल बनाना चाहते हैं मोहम्मद यूनुस !

बांग्लादेश के अंतरिम सरकार प्रमुख यूनुस दे सकते हैं इस्तीफा ,..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend