ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राइजिंग नॉर्थ-ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट : PM मोदी बोले- भारत दुनिया का सबसे डाइवर्स नेशन

UB India News by UB India News
May 24, 2025
in कारोबार, प्रदेश
0
राइजिंग नॉर्थ-ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट : PM मोदी बोले- भारत दुनिया का सबसे डाइवर्स नेशन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा- भारत को दुनिया का सबसे डाइवर्स नेशन कहा जाता है। हमारा नॉर्थ ईस्ट इसका सबसे डाइवर्स हिस्सा है।

दो दिन चलने वाली समिट में मंत्री स्तर के सेशन, बिजनेस टु गवर्नमेंट (B2G), बिजनेस टु बिजनेस (B2B) बैठकें होंगी। पूर्वोत्तर राज्यों के लिए घरेलू और ग्लोबल इन्वेस्टर्स को एक मंच पर लाने के लिए यह समिट की जा रही है।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

समिट से टूरिज्म, एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, हेल्थ, एजुकेशन और एनर्जी जैसे सेक्टर्स में निवेश को प्रमोट करने की योजना है। पूर्वोत्तर राज्यों की इन सेक्टर्स में 2023-24 में ग्रोथ (राज्य GDP) 9.26 लाख करोड़ रुपए रही। यह 2014-15 से 2021-22 तक 10.8% की दर बढ़ी जबकि इस दौरान देश का औसत GDP 8.1% था।

1 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने 14 मई को बताया था कि पूर्वोत्तर राज्यों में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए हैं। विदेशी निवेशकों को एक्सपोजर देने के लिए 15 अप्रैल को राजदूतों की बैठक में 75 से ज्यादा देशों के राजदूतों ने भाग लिया था।

अंबानी ने कहा- पूर्वोत्तर में 25 लाख रोजगार देंगे

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मैं ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम करता हूं। यह सफलता उनके दृढ़ संकल्प और हमारे सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी का एक शानदार प्रमाण है।’

आज मैं अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों से 6 वादे कर रहा हूं। सबसे पहले, रिलायंस ने पिछले 40 साल में इस क्षेत्र में लगभग 30,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

अगले 5 साल में हम अपने निवेश को दोगुना से भी अधिक करेंगे और हमारा लक्ष्य 75,000 करोड़ रुपए होगा। इससे इस क्षेत्र में 25 लाख से ज्यादा डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रोजगार के अवसर पैदा होंगे।’

अडानी बोले- 10 साल में 50,000 करोड़ निवेश करेंगे

अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने कहा, ‘पिछले एक दशक में, नॉर्थ-ईस्ट की पहाड़ियों और घाटियों में, भारत की विकास कहानी में एक नया अध्याय सामने आ रहा है। इस उत्थान के पीछे एक ऐसे नेता का विजन है जो सीमाओं को नहीं, केवल शुरुआत को मानता है। प्रधानमंत्री जी, जब आपने कहा कि एक्ट ईस्ट, एक्ट फास्ट, एक्ट फर्स्ट तो आपने पूर्वोत्तर को जगाने का काम किया।’

‘तीन महीने पहले असम में हमने 50,000 करोड़ रुपए के निवेश का संकल्प लिया था। आज एक बार फिर आपके नेतृत्व से प्रेरित होकर मैं घोषणा करता हूं कि अडानी ग्रुप अगले 10 साल के लिए पूर्वोत्तर में अतिरिक्त 50,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा।’

वेदांता के संस्थापक बोले- पूर्वोत्तर का ग्रोथ सोच से बेहतर

वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा, ‘पूर्वोत्तर जिस गति से ग्रोथ कर रहा है, ऐसा हम कभी सोच भी नहीं सकते थे। पीएम के नेतृत्व में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे संभव बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। आज जो कुछ भी संभव हुआ है, उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। आने वाले दिनों में हम उनके साथ खड़े हैं।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 2, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

Next Post
बांग्लादेश में इस्लामिक जनरल बनाना चाहते हैं मोहम्मद यूनुस !

बांग्लादेश के अंतरिम सरकार प्रमुख यूनुस दे सकते हैं इस्तीफा ,..............

पीयूष गोयल और अमेरिकी कॉमर्स मिनिस्टर के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक…………..

पीयूष गोयल और अमेरिकी कॉमर्स मिनिस्टर के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend