ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में होगा गृह युद्ध? सिंध के गृह मंत्री के घर पर हमला, बंदूकें लेकर आए प्रदर्शनकारी

UB India News by UB India News
May 22, 2025
in खास खबर
0
पाकिस्तान में होगा गृह युद्ध? सिंध के गृह मंत्री के घर पर हमला, बंदूकें लेकर आए प्रदर्शनकारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान में एक बार फिर से हालात बिगड़ने की ओर हैं. देश में पानी को लेकर हाहाकार मच गया है. सिंध और पंजाब के बीच पानी को लेकर विवाद चल रहा है. यह मामला इतना बढ़ गया कि लोग विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने सिंध प्रांत के गृहमंत्री जियाउल हसन लंजर के घर पर हमला कर दिया है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने घर को आग भी लगा दी.

पंजाब और सिंध में पानी के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. इसी मामले को लेकर हिंसा भड़क गई. बेकाबू भीड़ ने गृहमंत्री के घर को निशाना बनाया. गृहमंत्री के घर हमला करने वाले प्रदर्शनकारी बंदूक के साथ पहुंचे थे. पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है. गर्मी बढ़ने के बाद पानी की दिक्कत भी बढ़ गई है. पानी को लेकर चल रहा विवाद अब काफी ज्यादा बढ़ गया है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

सिंध में क्यों किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन

‘द ट्रीब्यून एक्सप्रेस’ की एक खबर के मुताबिक नौशहरो फिरोज जिले के मोरो तालुका में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भयंकर झड़प हो गई. इसमें कम से कम दो प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. यह विरोध प्रदर्शन छह नहरों और कॉर्पोरेट फार्मिंग प्रोजेक्ट के विरोध में बुलाया गया था. कथित तौर पर, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देने से रोकने के लिए बल प्रयोग किया.

प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री के घर को बनाया निशाना

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सिंध के गृहमंत्री जियाउल हसन लंजर के घर में तोड़फोड़ की, कमरों और फर्नीचर को जला दिया गया. जब गृहमंत्री के निजी गार्ड पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें भी निशाना बनाने की कोशिश की. यह देख गार्ड्स ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी. प्रदर्शनकारियों ने एक लूट की घटना को भी अंजाम दिया है. वहीं हाईवे पर खड़े ट्रकों में भी आग लगा दी. इस पूरे मामले की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

पाकिस्तानी की सेना भारत से मिली हार से बौखलाई हुई है। इसकी ताजा बौखलाहट के शिकार 4 पाकिस्तानी बच्चे बने हैं। बता दें कि पाक आर्मी ने अपने ही देश के बच्चों पर ड्रोन हमला कर दिया। इस घटना में 4 बच्चों की मौत हो गई। इससे लोग पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर से खफा हो गए हैं। बौखलाहट में पाक सेना अब अपने ही बच्चों को मार रही है। घटना खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान की बताई जा रही है, जहां पाकिस्तानी आर्मी के ड्रोन अटैक में 4 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। इसमें बच्चे और महिलाओं समेत 38 लोग जख्मी हैं।

अक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बच्चों के शवों को लेकर लोगों की भीड़ ने मीर अली कैंटोनमेंट के गेट को जाम कर दिया। वहीं पेशावर में छात्रों ने पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आसिम मुनीर के जवानों की कायराना हरकत पर लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। मासूम बच्चों को मारने को लेकर अब तक आसिम मुनीर की आर्मी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। पाकिस्तान सरकार भी खामोश है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से जब मारे गए बच्चों पर सवाल पूछा गया तो वो दुम दबाकर बिना कुछ बोले भाग खड़े हुए।

पाकिस्तान में बच्चों की मौत पर बवाल

पाक सेना के ड्रोन से बच्चों की मौत होने पर पाकिस्तान में बवाल मच गया है। पाकिस्तान के पत्रकार अब इस मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना के लिए पाकिस्तानी आर्मी का असली चेहरा बता रहे हैं। पहले यह सूचना फैलाई गई कि पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान के कुज़दार जिले में बुधवार को भीषण बम धमाका हुआ है। यह एक आत्मघाती हमला बताया गया। इसमें एक स्कूल बस को निशाना बनाये जाने की बात बताई गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

by UB India News
July 31, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर गुरुवार को वोटिंग हुई। इस बार कुल 34.30% वोटिंग हुई...

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

Next Post
पहलगाम आतंकी हमले पर यशवंत सिन्हा ने कह दी ये बात…………..

पहलगाम आतंकी हमले पर यशवंत सिन्हा ने कह दी ये बात..............

मायावती की बिहार में एंट्री, आकाश की पहली अग्निपरीक्षा

मायावती की बिहार में एंट्री, आकाश की पहली अग्निपरीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend