ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्रम्प का भारत-PAK सीजफायर पर चार दिन में चौथा बयान…….

UB India News by UB India News
May 16, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
ट्रम्प का भारत-PAK सीजफायर पर चार दिन में चौथा बयान…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का क्रेडिट लिया है। मंगलवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में ट्रम्प ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीजफायर में मध्यस्थता के लिए मैंने काफी हद तक बिजनेस का इस्तेमाल किया।

सऊदी-अमेरिका इन्वेस्टमेंट फोरम में ट्रम्प बोले, ‘मैंने भारत-पाक से कहा कि चलो दोस्तों, एक डील करते हैं। कुछ बिजनेस करते हैं। परमाणु मिसाइलों का व्यापार नहीं करते। बल्कि उन चीजों का बिजनेस करते हैं, जिन्हें आप इतनी खूबसूरती से बनाते हैं।”

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को भी भारत-पाक सीजफायर का क्रेडिट खुद को दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने दोनों देशों को समझाया कि अगर लड़ाई नहीं रोकी तो ट्रेड नहीं करेंगे।

ट्रम्प ने रियाद में कहा;-

मेरा सबसे बड़ा सपना शांति स्थापित करने का है। मैं विभाजन नहीं, एकता चाहता हूं। मुझे युद्ध पसंद नहीं है।]

कल सऊदी पहुंचे, आज कतर रवाना होंगे

डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति बनने के बाद मंगलवार को अपने पहले आधिकारिक विदेशी दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे हैं। ट्रम्प चार दिन के मिडिल ईस्ट दौरे पर हैं। आज वो रियाद में गल्फ समिट में हिस्सा लेंगे और फिर कतर रवाना होंगे। दौरे के आखिरी दिन UAE पहुंचेंगे।

गल्फ समिट में शामिल होंगे, सीरिया के राष्ट्रपति से मिल सकते हैं

रियाद में आज अमेरिका और गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) के बीच गल्फ समिट होगी। इस समिट का आयोजन सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) कर रहे हैं। इसमें सऊदी अरब, UAE, बहरीन, कुवैत, ओमान, और कतर के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसके साथ ही ट्रम्प सीरिया के नव निर्वाचित राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से भी मुलाकात कर सकते हैं। ट्रम्प ने कल ही सीरिया पर लगे सभी बैन हटाने का ऐलान किया है। समिट के बाद ट्रम्प कतर दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां कतर सरकार उन्होंने 3400 करोड़ का लग्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट कर सकती है।

ट्रम्प ने कल MBS के साथ 12 लाख करोड़ रुपए की डील साइन की

अमेरिका और सऊदी अरब ने मंगलवार को 142 अरब डॉलर (12.1 लाख करोड़ रुपए) की डिफेंस डील साइन की है। व्हाइट हाउस ने इसे इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील बताया है।

इस समझौते में सऊदी अरब को C-130 ट्रांसपोर्ट विमान, मिसाइलें, रडार सिस्टम और कई एडवांस हथियार दिए जाएंगे। ये लॉकहीड मार्टिन, बोइंग, और नॉर्थरॉप ग्रुम्मन जैसी अमेरिकी कंपनियों से मिलेंगे।

ईरान को धमकी दी, सीरिया पर से बैन हटाया

मंगलवार को क्राउन प्रिंस MBS से मुलाकात के बाद ट्रम्प ने रियाद में सऊदी-अमेरिका इन्वेस्टमेंट फोरम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सऊदी और अमेरिका के बीच 80 साल की साझेदारी का जिक्र किया।

इन्वेस्टमेंट फोरम से ट्रम्प के भाषण की प्रमुख बातें…

  • भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर ट्रम्प ने कहा कि कुछ ही दिन पहले मेरी सरकार ने दोनों देशों के बीच सीजफायर में मध्यस्थता की। मैंने ऐसा करने के लिए व्यापार का इस्तेमाल किया।
  • ट्रम्प ने फोरम के मंच से घोषणा की कि वह सीरिया से लगे प्रतिबंध हटा रहे हैं, ताकि देश को आर्थिक जीवनदान मिल सके।
  • ट्रम्प ने कहा वो ईरान के साथ समझौता करना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनका प्रस्ताव ठुकराया गया तो वो ईरान का ऑयल एक्सपोर्ट जीरो कर देंगे।
  • ट्रम्प ने कहा- उन्हें उम्मीद है कि सऊदी अरब भी अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होगा। यह समझौता 2020 में अमेरिकी की मध्यस्थता से इजराइल, UAE, बहरीन, सूडान और मोरक्को के बीच हुआ था।
  • इजराइल-गाजा वॉर को लेकर ट्रम्प ने कहा कि गाजा के लोग बेहतर भविष्य के हकदार हैं, लेकिन ऐसा तब तक नहीं होगा जब तक उनके लीडर निर्दोष लोगों पर अत्याचार बंद नहीं करते।
  • ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन बंद कर देगा। अमेरिकी सेना ने मार्च में हूती लड़ाकों के खिलाफ 1100 से ज्यादा हमले किए थे।
  • यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रम्प ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस लड़ाई को खत्म करने के तरीके पर बातचीत के लिए गुरुवार को इस्तांबुल पहुंचेंगे। यहां पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात हो सकती है।

ट्रम्प बोले- सऊदी प्रिंस उम्र से ज्यादा होशियार

ट्रम्प ने मंगलवार को क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) की जमकर तारीफ की। ट्रम्प ने क्राउन प्रिंस को लेकर कहा- मुझे सच में लगता है कि हम एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं।

ट्रम्प ने कहा कि वह मोहम्मद बिन सलमान को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और उनसे बहुत प्रभावित हैं। MBS अपनी उम्र से कहीं ज्यादा होशियार हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके दौरे से पहले देश में 20 लाख नौकरियों की चर्चा हो रही थी। अमेरिका में सऊदी निवेश की सराहना करते हुए ट्रम्प ने कहा कि इससे बहुत ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी।

ट्रम्प ने कहा-

हमारे यहां दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस लीडर्स हैं। वे बहुत सारे चेक लेकर जाने वाले हैं।

ट्रम्प सऊदी से मिलने वाले 600 अरब डॉलर (50 लाख करोड़ रुपए) के निवेश को लेकर यह बोल रहे थे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें यकीन है कि यह निवेश ‘1 ट्रिलियन डॉलर’ हो जाएगा। दरअसल, ट्रम्प के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद सऊदी अरब ने 4 साल में अमेरिका में 600 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया था।

ट्रम्प और सलमान ने मंगलवार को रियाद में एक स्ट्रैटेजिक इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर दस्तखत किया। इस साझेदारी में ऊर्जा, खनन और रक्षा के लिए समझौते शामिल हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं आई है।

ट्रम्प ने 2017 में सऊदी जाकर परंपरा तोड़ी

अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के बाद कनाडा-मेक्सिको या फिर यूरोपीय देश की यात्रा करने की परंपरा है। बराक ओबामा ने पहले विदेशी दौरे पर कनाडा की यात्रा की थी। उनसे पहले जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अपने पहले विदेशी दौरे पर मेक्सिको की यात्रा की थी।

ट्रम्प ने 2017 में राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले सऊदी अरब पहुंच कर इस परंपरा को तोड़ा था। पिछले राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने पहले दौरे पर ब्रिटेन गए थे।

दूसरी बार राष्ट्रपति बनने पर ट्रम्प ने सबसे पहले MBS को फोन किया

ट्रम्प ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले सऊदी प्रिंस सलमान को ही फोन किया था। शपथ ग्रहण के कुछ दिन बाद ट्रम्प से उनके पहले विदेशी दौरे को लेकर मीडिया ने सवाल किया था।

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि जो देश अमेरिका में सबसे ज्यादा निवेश करेगा, वे वहां का पहला दौरा करेंगे।

इसके बाद सऊदी सरकार ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनका देश अगले चार सालों के भीतर अमेरिका में 600 अरब डॉलर (50 लाख करोड़ रुपए) के निवेश के लिए तैयार है।

हालांकि, ट्रम्प ने कहा था कि वो इसे बढ़ाकर 1 ट्रिलियन डॉलर होते देखना चाहते हैं, जिसमें ज्यादा से ज्यादा अमेरिकी मिलिट्री इक्विपमेंट की खरीद भी शामिल है।

सऊदी अरब के सॉवरेन वेल्थ फंड और पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) में 925 अरब डॉलर की भारी भरकम रकम है। सऊदी ने इसके जरिए पहले ही अमेरिका में कई इन्वेस्टमेंट कर रखे हैं। वहीं, UAE ने भी अगले 10 साल में अमेरिका के AI, सेमीकंडक्टर, एनर्जी और इन्फ्रा सेक्टर में 1.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश करने की इच्छा जताई है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
भारत सरकार ने पाकिस्तान के बाद चीन और तुर्की के प्रोपेगैंडा पर किया बड़ा प्रहार …………..

भारत सरकार ने पाकिस्तान के बाद चीन और तुर्की के प्रोपेगैंडा पर किया बड़ा प्रहार ..............

पाकिस्तान का कश्मीर से एकमात्र संबंध कब्ज़ा किए गए हिस्से को खाली करना है…………..

Pok खाली करे पाकिस्तान... जितना जल्द समझ जाए PAK इसी में उसकी भलाई...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend