ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश- “हम जब चाहें, जहां चाहें हमला कर सकते हैं”

UB India News by UB India News
May 13, 2025
in खास खबर, सेना
0
भारतीय सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश- “हम जब चाहें, जहां चाहें हमला कर सकते हैं”
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच संभावित बातचीत से पहले भारत की तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया। बता दें कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस एयर मार्शल एके भारती, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और मेजर जनरल एसएस शारदा ने की। इस दौरान सेना ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि हम जब चाहें, जहां चाहें हमला कर सकते हैं।

क्या बोले एयर मार्शल एके भारती

एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि पाकिस्तान और पीओके में हमने टेरर कैंप्स को तबाह किया। हमने बीते कल इसका प्रमाण दिया। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें सपोर्ट करने वाली अवसरंचना से लड़ रहे हैं ना कि पाकिस्तान की सेना से। 7 मई को हमने केवल आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था लेकिन अफसोस ये है कि पाकिस्तान की सेना ने आतंकवाद का साथ देना उचित समझा और इस लड़ाई को अपना बना लिया। इस लड़ाई में उनका जो भी नुकसान हुआ इसके लिए वो खुद जिम्मेदार है। हमारी डिफेंस सिस्टम देश के लिए दीवार की तरह खड़ी थी।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि चाइनीज पीएल मिसाइल को हमने मार गिराया। वहीं लॉन्ग रेंज रॉकेट को भी हमने मार गिराया। वहीं यूएवी और लाइट एम्युनेशन सिस्टम को भी हमने मार गिराया। बता दें कि इस दौरान स्क्रीन पर सारी तस्वीरें दिखाई जा रही थीं। इस दौरान एयर मार्शल ने कहा कि इन सबको हमने मार गिराया। वहीं हमारी कार्रवाई में बीते कल मैंने कुछ टार्गेट्स की तस्वीरें दिखाईं थीं। नूर खान एयरबेस पर हमने हमला किया और यह हमला कितना असरदार था आप ये देख सकते हैं। रहीमयार खान एयरबेस पर हमने हमला किया। हमारे हथियारों की पिन प्वाइंट एक्यूरेसी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं। ये हमने दिखाने का प्रयास किया कि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने कैसे ड्रोन, मिसाइल, फाइटर जेट्स को निष्क्रिया वो भी कम से कम नुकसान के साथ।

एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमारे सारे मिलिट्री बेस, सभी सिस्टम पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं। भविष्य के लिए हम तैयार हैं। मैं यह स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि हमारे सारे मिलिट्री बेस ऑपरेशनल हैं और जरूरत पड़ने पर अपने अगले मिशन के लिए तैयार और तत्पर हैं।

क्या बोले डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि हमारी मिलिट्री के साथ साथ मासूम सिविलियन्स उनपर भी हमले हो रहे हैं। 2024 में जम्मू सेक्टर में शिवपुरी मंदिर को जाते हुए यात्री और इस साल अप्रैल में पहलगाम। आपके पाप का घड़ा पहलगाम तक भर चुका था। क्योंकि आतंकियों पर हमारे सटीक हमले इंटरनेशनल बाउंड्री को पार किए बगैर किए गए थे। हमें पाकिस्तान से भी ऐसी उम्मीद थी। इसलिए हमने एयर डिफेंस की तैयारी पहले से ही कर ली थी। आपने देखा कि जब जब पाकिस्तान के एयरफोर्स ने हमारे एयरफील्ड और लॉजिक्सिटिक इंस्टॉलेशन्स पर हमले किए तो वो विफल हो गए। तीनों सेनाओं ने मिलकर ये ऑपरेशन किया है। कोई मौका नहीं था कि पाकिस्तान एयरफोर्स मल्टी लेयर डिफेंस को पार करके हमारे एयरफील्ड्स को या इंस्टालॉशेन्स को टार्गेट कर सके।

राजीव घई ने कहा कि जो दुर्दशा आपने पाकिस्तान एयरफील्ड की देखी। हमारी एयरफील्ड्स हर प्रकार से ऑपरेशनल है। हमने पाकिस्तान की तरफ से किए गए हर हमले को नाकाम किया। बचे कुचे ड्रोन्स को शोल्डर फायर हथियारों से हमने मार गिराया। बीएसएफ के जवानों की भी सराहना करना चाहता हूं कि वो भी हमारे इस अभियान में बढ़ चढ़कर शामिल हुए। अंत में यही कहना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं के बीच गूढ़ता से काम किया गया। हमें सरकार, विभागों और एजेंसीस का पूरा सपोर्ट था और पूरे देशवासियों का पूरा सपोर्ट था। इसके लिए उन सभी को सैल्यूट।

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने क्या कहा?

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि हमने लगातार पाकिस्तान पर सर्विलांस बनाए रखा था। हमारे एयरक्राफ्ट हमेशा तैनात थे। कोई भी संदिग्ध और दुश्मन के हवाई जहाज को कैरियर बैटल ग्रुप के कई 100 किलोमीटर पास आने का मौका नहीं दिया। इस कायराना हमले और पाकिस्तानी स्पॉन्सर आतंकवाद के खिलाफ हम तैयार थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
चीन का बड़ा पलटवार, चिकन-मक्का समेत कई अमेरिकी उत्पादों पर लगाया 15% तक अतिरिक्त टैरिफ

अमेरिका-चीन में बनी बात, व्यापार युद्ध हुआ शांत- 90 दिनों के लिए 115% टैरिफ करेंगे कम

पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों पर भारतीय सेना ने किया अटैक?

पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों पर भारतीय सेना ने किया अटैक?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend