ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका-चीन में बनी बात, व्यापार युद्ध हुआ शांत- 90 दिनों के लिए 115% टैरिफ करेंगे कम

UB India News by UB India News
May 13, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार, खास खबर
0
चीन का बड़ा पलटवार, चिकन-मक्का समेत कई अमेरिकी उत्पादों पर लगाया 15% तक अतिरिक्त टैरिफ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका और चीन में आखिरकार व्यापार युद्ध को कम करने के लिए सहमति बन गई है. वाशिंगटन और बीजिंग दोनों ने रेसिप्रोकल टैरिफ को कम करने के लिए एक समझौते पर सहमति व्यक्त की है. दोनों देश अलगे 90 दिनों के लिए एक-दूसरे पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को 115% कम करेंगे. चूंकि अमेरिका ने अबतक चीन से आने वाले सामानों पर 145% का टैरिफ लगा रखा था, वो अब 90 दिनों के लिए कम होकर 30% ही रह जाएगा. वहीं चीन ने अमेरिकी सामानों पर 125% का टैरिफ लगा रखा था जो कम होकर केवल 10% पर आ जाएगा.

जिनेवा में चीनी अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद, अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने मीडिया को बताया कि दोनों देश 90 दिनों के लिए टैरिफ को रोकने के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं और रेसिप्रोकल टैरिफ में 115 प्रतिशत की कमी आएगी. बेसेंट ने कहा, “हम चीन के बाजार को को अमेरिकी वस्तुओं के लिए और अधिक खुला देखना चाहेंगे.”

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

वहीं इस घोषणा के बाद चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका व्यापार पर “चीन के साथ काम करना जारी रखेगा”. उसकी तरफ से कहा गया है कि टैरिफ में कटौती “दुनिया के सामान्य हित” को देखते हुए किया गया है.

यह घोषणा चीन और अमेरिका के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पिछले विकेंड हुई व्यापार वार्ता के बाद आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जनवरी में अमेरिका में आने वाले चीन के सामान पर भारी टैरिफ लगाने से शुरू व्यापार युद्ध लगाने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली बैठक थी.

चीन और अमेरिका में क्या सहमति बनी है?

डील के बाद एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में पुष्टि की गई है कि टैरिफ में 90 दिनों की यह कटौती 14 मई से शुरू होगी. इसमें यह भी कहा गया है कि दोनों देश “आर्थिक और व्यापार संबंधों के बारे में चर्चा जारी रखने के लिए एक तंत्र/ मैकेनिज्म स्थापित करेंगे”. स्कॉट बेसेंट अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि उप प्रधान मंत्री हे लिफेंग चीनी सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे. दोनों देश के बीच आगे की बातचीत अमेरिका, चीन या किसी सहमत तीसरे पक्ष के देश में हो सकती है.

टैरिफ में इस स्तर की बड़ी कटौती की खबर से शेयर बाजारों में तेजी आई. हांगकांग के बेंचमार्क हैंग सेंग इंडेक्स ने घोषणा होती छलांग लगाई, और दिन का अंत 3% की बढ़त के साथ हुआ. वहीं डील के डिटेल्स सामने आने से पहले चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.8% बढ़कर बंद हुआ था. कल इसमें तेजी देखी जा सकती है. दूसरी तरफ यूरोपीय शेयर ऊंचे खुले और शुरुआती संकेत थे कि मुख्य अमेरिकी शेयर बाजार 2-3% तक की बढ़त के साथ खुलेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

Next Post
पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों पर भारतीय सेना ने किया अटैक?

पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों पर भारतीय सेना ने किया अटैक?

पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय ग्रीन हाईड्रोजन सम्मेलन को किया संबोधित, बोले- परिवर्तन से गुजर रही दुनिया

आज रात आठ बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद होगा पहला बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend