मन में देशभक्ति का जज्बा और सीने में खौलता खून. चंडीगढ़ के टेगोर थिएटर के बाहर उमड़ा युवाओं का हुजूम यही बयान कर रहा है. यहां पर चंडीगढ़ में पाकिस्तान की तरफ से हमने के आशंकों को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सिविल डिफेंस प्रोग्राम रखा गया था और आपात हालात से निपटने में एनरोल किया गया.
चंडीगढ़ के डीसी निशांत यादव ने शुक्रवार को यह अपील की थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में युवक युवतियां सेक्टर 18 के टेगोर थिएटर पहुंचे और इस सिविल डिफेंस प्रोग्राम में हिस्सा लिया. इस दौरान युवाओं में देखा गया कि युवकों का जोश पूरी तरह से हाई था और उन्होंने “भारत माता की जय “के नारे भी लगाए.
चंडीगढ़ के युवक करण चोपड़ा ने कहा कि हम अपनी जान देश के लिए देने को तैयार हैं. मैंने फॉर्म भरा है और हमसे जो भी कहा जाएगा हम वो करने के लिए तैयार हैं. वहीं, टेगोर थिएटर के बाहर पहुंचे युवक परमबीर कहा कि मैंने भी फार्म भरा है और हम अपने देश के लिए सर्विस देने के लिए यहां पहुंचे हैं. ANI से बातचीत में चंडीगढ़ की रहने वाली युवती मुस्कान कहती हैं कि हम अपने आर्मी का साथ देने के लिए आएं हैं. क्योंकि वो हमारे लिए बहुत कुछ कर रही है.एक अन्य युवक ने कहा कि उन्हें इंतजार है कि कब उनके हाथों में बदूंक थमाई जाएगी.
वालंटियर के लिए उमड़ी भीड़
न्यूज एजेंसी ANI ने एक अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ही जगह पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। एक बिल्डिंग के बाहर बहुत सारे लोग खड़े हैं। आपको बता दें कि यह सभी लोग वहां वालंटियर बनने के लिए आए हुए हैं। दरअसल चंडीगढ़ प्रशासन ने सिविल डिफेंस वालंटियर के लिए एक अपील की थी और उस एक अपील पर ही वहां युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिती के बीच यह एक पॉजिटिव खबर है।
पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी लगे नारे
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सिविल डिफेंस वांलटियर के लिए अपील करने के बाद मौके पर पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने वहां ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के भी नारे लगाए। इसका भी एक वीडियो सामने आया है और उस वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग जोर-जोर से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।
दरअसल आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हमला कर दिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और पाकिस्तान और पीओके के अंदर 9 जगहों पर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और भारत के खिलाफ हमले करने लगा। लेकिन भारत ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया। अपनी बेइज्जती देख पाकिस्तान और चिढ़ गया और उसके बाद से लगातार भारत पर ड्रोन, मिसाइल और जेट्स से हमले कर रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।







