ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत के अटैक के बाद पाक सेना और सरकार में दोफाड़!

UB India News by UB India News
May 10, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
भारत के अटैक के बाद पाक सेना और सरकार में दोफाड़!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. इससे पूरे पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया में खलबली मच गई है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के पेट में घुसकर हमले किए हैं. इससे पड़ोसी मुल्क का पूरा तंत्र हिल गया है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार और असीम मुनीर की सेना को भी समझ नहीं आ रहा है कि भारत के इस हमले का जवाब कैसे दिया जाए. इसको लेकर पाकिस्तान में एक बार फिर सेना और सरकार के रुख में अंतर दिखने लगा है. भारत के हमले के बावजूद सरकार ने बदले को लेकर बहुत आक्रामक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान के पास भारत के हमले का जवाब देने का अधिकार है. उन्होंने अपनी सेना को भारत के हमले का जवाब देने की छूट देने की बात कही है. वहीं उनके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर भारत और हमले नहीं करता है तो उनका देश इस मामले को और आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है. दूसरी तरफ सेना ने कहा है कि भारत के हमले का वह माकूल जवाब देगी. उसने कहा है कि भारत के हमले में 31 लोगों की जान गई है जबकि 57 लोग घायल हुए हैं. उसकी प्रतिक्रिया सरकार के जवाब की तुलना में ज्यादा आक्रामक दिख रही है.

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

.

Operation Sindoor Potential for a Military Coup in Pakistan Led by Asim Munir Against Shehbaz Sharif  Government

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.

सेना और सरकार की प्राथमिकता
पाकिस्तान का इतिहास रहा है कि वहां सेना और सरकार के बीच हमेशा से टकराव की स्थिति रही है. पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि वह एक ऐसा मुल्क है जिसकी सेना वहां के राजनीति नेतृत्व के ऊपर है. विदेश नीति खासकर भारत को लेकर सभी अहम फैसले वहां की सेना लेती है. जब भी सेना और सरकार के बीच मतभेद हुआ है तो वहां के राजनीतिक नेतृत्व का तख्ता पटल हुआ है. वहां सेना की सत्ता स्थापति हुई है. और यह भी सच है कि अधिकतर बार भारत के साथ जंग में हारने के बाद वहां के राजनीतिक नेतृत्व को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी है. जुल्फिकार अली भुट्टो से लेकर नवाज शरीफ तक इसका लंबा इतिहार रहा है.

पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति
इस वक्त पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. बीते कुछ महीनों के दौरान शहबाज शरीफ सरकार ने आर्थिक सुधार से जुड़े कई कदम उठाए हैं. इस कारण अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही थी. पाकिस्तान थोड़ी स्थिरता की ओर लौट रहा था. ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान का राजनीतिक नेतृत्व बार-बार भारत के साथ किसी टकराव से बचने की बात कह रहा था. लेकिन, ऐसी खबरें आती रही हैं कि असीम मनीर की सेना शहबाज शरीफ के नेतृत्व को अपने लिए चुनौती मानने लगे हैं. इसी कारण मुनीर ने पहले पहलगाम में आतंकवादी हमले करवाए और फिर भारत के साथ टकराव मोल लेकर जनता में अपने लिए सहानुभूति बटोर रहे हैं. इससे शहबाज शरीफ की सरकार धर्म संकट में उलझ गई है. एक तरफ उसे भारत से टकराव की स्थिति में अपनी सेना और राष्ट्रवाद की भावना का ख्याल करना है तो दूसरी तरफ उसे अपने खजाने को भी देखना है.

सेना और सरकार के नजरिए में अंतर
इसी कारण भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार और सेना की प्रतिक्रिया और अप्रोच में अंतर दिख रहा है. पाकिस्तान की सेना भारत से जंग की तैयारी में जुटी है, जबकि शहबाज शरीफ की सरकार के कई मंत्री बार-बार यह संदेश देते दिख रहे हैं कि जंग नहीं होनी चाहिए. जंग से पाकिस्तान को भारी आर्थिक नुकसान होगा. ऐसे में कई जानकार और पाकिस्तान का इतिहास यह कह रहा है कि कहीं एक बार फिर वहां तख्तापलट न हो जाए. क्योंकि, असीम मुनीर ने जो खेल खेला है उसमें शहबाज शरीफ घिरते जा रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से पाकिस्तान में है खौफ का माहौल , लाहौर में बजे जंगी सायरन , कराची में धमाके की खबर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से पाकिस्तान में है खौफ का माहौल , लाहौर में बजे जंगी सायरन , कराची में धमाके की खबर

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, सरकार ने दी ऑपरेशन की जानकारी ,100 आतंकियों का किया गया खात्मा

'ऑपरेशन सिंदूर' पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, सरकार ने दी ऑपरेशन की जानकारी ,100 आतंकियों का किया गया खात्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend