ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सिंगापुर आम चुनाव में लॉरेंस वोंग को प्रचंड बहुमत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

UB India News by UB India News
May 5, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
सिंगापुर आम चुनाव में लॉरेंस वोंग को प्रचंड बहुमत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

RELATED POSTS

सोनम वांगचुक का आंदोलन और अनशन से कितना पुराना नाता !……………

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सिंगापुर आम चुनाव में लॉरेंस वोंग की पार्टी ने फिर बंपर सीट हासिल की है। उनकी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढेर सारी बधाई दी और भारत-सिंगापुर के रिश्तों को और मजबूत करने पर बल दिया।

एक्स पोस्ट पर पीएम मोदी ने लिखा- आम चुनावों में आपकी शानदार जीत पर हार्दिक बधाई लॉरेंस वोंग। भारत और सिंगापुर के बीच एक मजबूत और बहुआयामी साझेदारी है, जो लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित है। मैं हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करना जारी रखने के लिए तत्पर हूं।

बता दें, सिंगापुर में सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने शनिवार को हुए आम चुनाव में 97 संसदीय सीटों में से 87 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। साफ हो गया कि वोंग दोबारा सरकार बनाएंगे। यह पीएपी की लगातार 14वें चुनाव में जीत है। 2020 के चुनाव में पार्टी को 83 सीट मिली थीं। अब पार्टी को अगले पांच वर्षों के लिए फिर जनादेश मिल गया है।

सिंगापुर के चुनाव आयोग ने बताया कि सिंगापुर के लोगों ने 1,240 मतदान केंद्रों पर 97 संसदीय सीटों में से 92 के लिए अपने वोट डाले। देश में 27,58,846 पंजीकृत मतदाता हैं।

1965 में स्वतंत्रता के बाद से सिंगापुर का ये 14वां चुनाव है। स्वतंत्रता के बाद से पीएपी ने ही सिंगापुर पर शासन किया है। 52 वर्षीय वोंग ने पिछले मई 2024 में ली ह्सियन लूंग के पद छोड़ने के बाद नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पीएपी ने सभी 92 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे।

60 से अधिक वर्षों तक सिंगापुर पर शासन करने वाली पीएपी ने 2020 के आम चुनाव में 61.24 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि 2015 में उसे 69.86 प्रतिशत वोट मिले थे। 2020 में सीटें जीतने वाली एकमात्र विपक्षी, वर्कर्स पार्टी ने 2015 में छह सीटों से 2020 में अपना संसदीय प्रतिनिधित्व बढ़ाकर 10 कर लिया।

वोंग और पीएपी ने वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं पर अमेरिकी टैरिफ के कारण उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच आम चुनाव में नया जनादेश मांगा था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सोनम वांगचुक का आंदोलन और अनशन से कितना पुराना नाता !……………

सोनम वांगचुक का आंदोलन और अनशन से कितना पुराना नाता !……………

by UB India News
July 18, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को आज सुबह दिल्ली पुलिस उठाकर...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

सऊदी अरब और ईरान के बीच क्या हैं मतभेद? दोनों के बीच लगी है हथियारों की होड़

सऊदी अरब और ईरान के बीच क्या हैं मतभेद? दोनों के बीच लगी है हथियारों की होड़

by UB India News
July 18, 2026
0

सऊदी अरब और ईरान पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) की दो सबसे प्रभावशाली शक्तियां हैं. दोनों के बीच दशकों पुरानी प्रतिद्वंद्विता...

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

Next Post
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, IMF से केवी सुब्रमण्यन को वापस बुलाया

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, IMF से केवी सुब्रमण्यन को वापस बुलाया

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का 13वाँ दिन , दिल्ली से लेकर दुनिया भर में हलचल , पीएम मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल ,पंजाब में दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार; PAK राजदूत की न्यूक्लियर अटैक की धमकी ……

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का 13वाँ दिन , दिल्ली से लेकर दुनिया भर में हलचल , पीएम मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल ,पंजाब में दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार; PAK राजदूत की न्यूक्लियर अटैक की धमकी ......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend