ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शुभ योग में आज अक्षय तृतीया

UB India News by UB India News
April 30, 2025
in TAZA KHABR, अध्यात्म
0
शुभ योग में आज अक्षय तृतीया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अक्षय तृतीया का पर्व आज मनाया जा रहा है, हर वर्ष यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. अक्षय तृतीया का सनातन धर्म में विशेष महत्व है और इस तिथि को अक्षय तीज या आखातीज के नाम से भी जाना जाता है. शास्त्रों में अक्षय तीज को स्वयंसिद्ध मुहूर्त बताया गया है अर्थात आज के दिन बिना पंचांग देखे या ज्योतिषाचार्य से सलाह लिए कोई शुभ कार्य कर सकते हैं. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, जप-तप, दान आदि पुण्य कार्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है. साथ ही इस दिन भगवान श्रीहरि और माता लक्ष्मी की पूजा करने का भी विधान है. आइए जानते हैं अक्षय तीज का महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और सोना खरीदने का क्या है शुभ समय…

अक्षय तीज का महत्व
पंचांग के अनुसार, साल में कुछ ऐसी तिथियां होती हैं, जिनको अबूझ मुहूर्त माना जाता है, उनमें से एक है अक्षय तीज. मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन यानी आज बिना पंचांग या मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य, शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि शुभ कार्यक्रम किए जा सकते है. इस दिन सोना-चांदी का आभूषण खरीदने और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है और सभी रोग व शोक से मुक्ति मिलती है. इस दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद व दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और कई जन्मों तक इसका फल मिलता है. यह तिथि सफलता दायक और सौभाग्यशाली मानी जाती है इसलिए यह तिथि शुभ फलदायी मानी जाती है.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

अक्षय तीज 2025 आज
तृतीया तिथि का आरंभ – 29 अप्रैल, शाम 5 बजकर 31 मिनट से
तृतीया तिथि का समापन – 30 अप्रैल, दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक
उदिया तिथि को मानते हुए अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल दिन बुधवार यानी आज मनाया जा रहा है.

अक्षय तृतीया पूजा का शुभ समय – आज सुबह 5 बजकर 40 मिनट से दोपहर 4 बजकर 19 मिनट तक.

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें अक्षय होती हैं यानी कभी ना खत्म होने वाला सौभाग्य लाती हैं. पंचांग के अनुसार, आज आप सुबह 5 बजकर 40 मिनट से दोपहर 4 बजकर 19 मिनट तक सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त रहेगा. वैसे तो आज का पूरा दिन अबूझ मुहूर्त है लेकिन इस मुहूर्त में की गई पूजा और खरीदारी के लिए यह बेहद शुभ समय रहने वाला है और इसका आपको दोगुना फल भी मिलेगा. सोना-चांदी को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इस दिन सोना चांदी खरीदना स्थाई धन के तौर पर देखा जाता है.

अक्षय तृतीया पर 8 शुभ योग
अक्षय तृतीया को युगादि तिथि के नाम से भी जाना जाता है और आज महायोग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. अक्षय तृतीया के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग, शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग, शुक्र अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य राजयोग, वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग, सूर्य अपनी उच्च राशि में होने से आदित्य योग और आज 24 साल बाद अक्षय तृतीया पर अक्षय योग भी बन रहा है.

अक्षय तृतीया 2025 पूजा विधि
– आज ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान व ध्यान करके पीले या हरे रंग के वस्त्र धारण करके व्रत का संकल्प लें. इसके बाद पूजा के लिए एक चौकी पर लाल कपड़े बिछाएं और चारों तरफ गंगाजल से छिड़काव करें.
– चौकी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें. भगवान विष्णु को गोपी चंदन तो माता लक्ष्मी को कुमकुम लगाएं. चंदन के बाद फल, फूल, अक्षत आदि पूजा से संबंधित नैवेद्य अर्पित करें.
– इसके बाद भगवान श्रीहरि और माता लक्ष्मी के जयकारे लगाकर कपूर और देसी घी से आरती उतारें. आरती करने के बाद विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्त्रनाम और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.
– अंत में तुलसी दल डालकर खीर का भोग लगाएं और सभी में प्रसाद वितरण कर दें. साथ ही गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद व दान अवश्य करें.

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है। यह दिन मुख्य रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है। मान्यता है कि इस तिथि पर सोना खरीदना बेहद शुभ होता है और इससे घर में बरकत भी होती हैं। इसके अलावा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। अक्षय तृतीया मुख्य रूप से एक ऐसे दिन के रुप में जानी जाती है, जिसमें बिना किसी शुभ मुहूर्त के खरीदारी और मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इस साल 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग और बुधवार के संयोग बना रहेगा। इस योग में जहां खरीदारी का महत्व है वहीं अक्षय तृतीया पर कुछ चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। अन्यथा नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

Next Post
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व RAW चीफ बने अध्यक्ष

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व RAW चीफ बने अध्यक्ष

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला- पूरे देश में होगी जाति जनगणना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend