ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा का किया खुलासा ………….

UB India News by UB India News
May 1, 2025
in खास खबर
0
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा का किया खुलासा ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आतंकियों का आका पाकिस्तान बहुत शातिर है. वह भारत के खिलाफ चाल पर चाल चल रहा. अब वह इस प्रोपेगेंडा में लगा हुआ है कि भारत में किसी तरह और किसी भी कीमत पर मोदी सरकार के खिलाफ निगेटिव माहौल बनाया जाए. उसकी इस मुहिम में भारत में मौजूद उसके कुछ ओवर ग्राउंड वर्कर अभी भी उसका साथ दे रहे हैं. ऐसे ही एक प्रोपेगेंडा के तहत पाकिस्तान और उसके समर्थकों ने यह अफवाह उड़ाई कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान मुदस्सिर अहमद शेख उर्फ बिंदास की मां को पाकिस्तान भेजा जा रहा है, क्योंकि उसकी मां शमीम अख्तर गुलाम जम्मू-कश्मीर की रहने वाली है.

शौर्य चक्र विजेता शहीद जवान बिंदास 22 मार्च 2022 को शहीद हो गए थे. बारामूला के कुंजर इलाके में आतंकी संगठन जैश के मुखौटा संगठन पीपल्स एंटी फास्टेस्ट फ्रंट के तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराने के दौरान शहीद हो गए थे. उन्हें मरणोपरांत भारत सरकार की ओर से शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था. 2023 में दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद मुदस्सर की मां शमीमा को शौर्य चक्र प्रदान किया था. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी 5 अक्टूबर 2022 को शहीद मुदस्सिर के घर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

कैसे प्रोपेगैंडा पता चला
भारतीय खुफिया एजेंसियों को जैसे ही पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा का पता चला, तत्काल बिंदास की मां और पिता से संपर्क किया गया. इसके बाद उन्होंने वीडियो जारी किया और पाक के प्रोपेगेंडा का खुलासा हुआ. शहीद जवान बिंदास के पिता ने बताया कि वह खुद जम्मू-कश्मीर पुलिस से रिटायर हुए हैं. गत दिवस उनके घर उनका एक जानने वाला डीएसपी आया क्योंकि वह इस इलाके में रहने वाले किसी पाकिस्तानी परिवार को ले जाने के लिए आया था. वह डीएसपी उन्हें जानता था. इसलिए चाय पीने के लिए उनके घर आ गया.

कैसे उड़ी अफवाह
बिंदास के पिता के मुताबिक,  डीएसपी के जाने के बाद शहीद बिंदास की मां की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद उन्हें लेकर वह इलाज के लिए अस्पताल चले गए. इस बीच यह अफवाह उड़ा दी गई कि उन्हें जबरन पाकिस्तान भेजा जा रहा है. जबकि इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है. वह आराम से अपने घर पर हैं. इस तरह का कोई वाक्या उनके साथ पेश नहीं आया. खुद उन्होंने वीडियो जारी कर पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा की पोल खोल दी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
अमेरिका में चुनाव से पहले हश मनी केस में बुरे फंसे पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

इंडिया के साथ कर सकते हैं समझौता...........

भारत के खौफ से दहला पाकिस्तान, इस्लामाबाद और लाहौर को घोषित किया नो फ्लाई जोन

भारत के खौफ से दहला पाकिस्तान, इस्लामाबाद और लाहौर को घोषित किया नो फ्लाई जोन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend