ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या इमरजेंसी प्लान में जुटा है पाकिस्तान !

UB India News by UB India News
April 28, 2025
in खास खबर
0
PM बनते ही शहबाज उगलने लगे जहर… पाक असेंबली में अलापा कश्मीर राग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के संबंध बेहद नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। दोनों देशो के बीच 1960 में हुआ सिंधु जल समझौता रोक दिया गया है। इससे पड़ोसी मुल्क को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा। भारत के इस फैसले से पूरे पाकिस्तान में हलचल मची हुई है। पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने को मजबूर हो जाएगा। वहीं पाकिस्तान को दवाओं के भी घोर संकट का सामना करना पड़ सकता है। पाकिस्तान का फॉमास्यूटिकल इंडस्ट्री दवा के 30 से 40 प्रतिशत रॉ मैटेरियल के लिए पूरी तरह भारत पर निर्भर है, जिसमें सक्रिय दवा सामग्री (API) और विभिन्न एडवांस मेडिकल प्रोडक्ट शामिल हैं।

इमरजेंसी प्लान में जुटा पाकिस्तान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के साथ व्यापार संबंधों के निलंबन के बाद पाकिस्तानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दवा आपूर्ति को सुरक्षित करने के लिए इमरजेंसी प्लान शुरू कर दिया है। जियो न्यूज़ के अनुसार, भारत के साथ पाकिस्तान के व्यापार रुकने से दवा की ज़रूरतों को सुरक्षित करने के लिए तत्काल उपाय किए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश की दवा सप्लाई की सुरक्षा के लिए इमरजेंसी प्लान को एक्टिव किया है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

भारत की ओर से आपूर्ति बाधित होने के साथ, पाकिस्तान के ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी अब चीन, रूस और कई यूरोपीय देशों से वैकल्पिक स्रोतों की तलाश कर रही है ताकि एंटी-रेबीज वैक्सीन, एंटी-स्नेक वेनम, कैंसर थेरेपी, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी और अन्य महत्वपूर्ण जैविक उत्पादों जैसी आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति की उपलब्धता बनाए रखी जा सके।

पाकिस्तान में दवाओं की हो सकती कमी

पाकिस्तान के ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी (DRAP) ने पुष्टि की कि हालांकि दवा क्षेत्र पर प्रतिबंध के प्रभाव के बारे में कोई औपचारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां पहले से ही चल रही हैं। DRAP के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “2019 के संकट के बाद, हमने ऐसे इमरजेंसी हालात के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। अब हम अपनी दवा संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए वैकल्पिक तरीकों पर सक्रिय रूप से विचार कर रहे हैं।”  स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो कमी आ सकती है।

कच्चे माल के लिए भारत पर निर्भरता

स्वास्थ्य सेवा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया “पाकिस्तान अपने दवा कच्चे माल का लगभग 30%-40% भारत से आयात करता है। हम भारत से तैयार उत्पाद, खास तौर से कैंसर रोधी उपचार, जैविक उत्पाद, टीके और सीरम, विशेष रूप से एंटी-रेबीज वैक्सीन और एंटी-स्नेक वेनम भी आयात करते हैं।” स्वास्थ्य मंत्रालय को अभी तक दवा आयात की स्थिति को स्पष्ट करने वाला कोई औपचारिक निर्देश नहीं मिला है, जबकि सरकार का व्यापक व्यापार निलंबन प्रभावी है। पाकिस्तान को डर है कि लंबे समय तक अगर इसमें बाधा आई तो जीवन रक्षक दवाओं की गंभीर कमी हो सकती है।

22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम में हमला

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के पास बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला किया और 26 लोगों की हत्या कर दी। करीब 17 लोग इस हमले में घायल हो गए। 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद यह सबसे घातक हमला था। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया। कुछ पीड़ितों को “कलमा” पढ़ने के लिए कहा गया, और जो नहीं पढ़ सके, उन्हें गोली मार दी गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
क्या भारत इस्लामाबाद, कराची, रावलपिंडी पर करेगा हमला,ऐसा क्यो बोले ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ………………….

क्या भारत इस्लामाबाद, कराची, रावलपिंडी पर करेगा हमला,ऐसा क्यो बोले ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ......................

पाकिस्तानियों के लिए भारत छोड़ने का आज आखिरी दिन

पाकिस्तानियों के लिए भारत छोड़ने का आज आखिरी दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend