ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमले के बाद देश का खून खौल रहा, साजिश करने वालों को कठोर जवाब दिया जाएगा………………

UB India News by UB India News
April 28, 2025
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी ने साल के आखिरी दिन की ‘मन की बात’ “भारत अब रुकने वाला नहीं…”
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम मोदी ने रेडियो शो ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड की शुरुआत पहलगाम में मारे गए लोगों को याद करते हुए की।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने “मन की बात” संबोधन में पहलगाम आतंकी हमले पर बात की.  उन्होंने कहा, “जब मैं आपसे अपने दिल की बात कर रहा हूं, तो मेरे दिल में गहरी पीड़ा है. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने हर नागरिक को दुखी कर दिया है. हर भारतीय पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति रखता है.”

पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुस्सा जाहिर करते हुए पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है. साथ ही उन्होंने पहलगाम में हिंदूओं के खिलाफ आतंकियों की हमले को लेकर पीड़ित के परिवारों के साथ सहानुभूति दिखाई है. उन्होंने कहा कि पहलगाम में कायराना हरकत करने वालों और उनको पनाह देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

मोदी ने कहा- कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक अच्छे से चल रही थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे । देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को, ये रास नहीं आया। पीएम ने पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिया। कहा- इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोर जवाब दिया जाएगा।

पीएम ने भारत के ग्लोबल स्पेस पॉवर बनने की भी बात की। कहा- हमने एक साथ 104 सैटेलाइट्स का लॉन्च करके रिकॉर्ड बनाया है । हम चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाले पहले देश बने हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात की खास पाॅइंट

  • पिछले महीने म्यांमार में आए भूकंप की खौफनाक तस्वीरें आपने जरूर देखी होंगी. भूकंप से वहां बहुत बड़ी तबाही आई, मलबे में फंसे लोगों के लिए एक-एक सांस, एक-एक पल कीमती था, इसलिए भारत ने म्यांमार के हमारे भाई-बहनों के लिए तुरंत Operation Brahma शुरू किया. Air Force के aircraft से लेकर Navy के ships तक म्यांमार की मदद के लिए रवाना हो गए. वहां भारतीय टीम ने एक field hospital तैयार किया.
  • हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हमारे 140 करोड़ नागरिक हैं, उनका सामर्थ्य है, उनकी इच्छा शक्ति है, और जब करोड़ों लोग एक-साथ किसी अभियान से जुड़ जाते हैं, तो उसका प्रभाव बहुत बड़ा होता है. इसका एक उदाहरण है-#EkPedMaaKeNaam
  • किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने में बहुत अहम होती है- आपकी alertness, आपका सचेत रहना. इस alertness में अब आपको अपने मोबाइल के एक स्पेशल APP से मदद मिल सकती है. ये APP आपको किसी प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचा सकते हैं. इसका नाम भी है ‘सचेत’. ‘सचेत APP’ भारत की National Disaster Management Authority ने तैयार किया है.
  • आज भारत का युवा, Science, Technology और Innovation की ओर बढ़ रहा है. ऐसे इलाके, जिनकी पहचान पहले पिछड़ेपन और दूसरे कारणों से होती थी, वहां भी युवाओं ने ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किये हैं, जो हमें नया विश्वास देते हैं.
  • भारत नई ऊंचाइयों को छूने वाला है. देश गगनयान, SpaDeX और Chandrayaan-4 जैसे कई अहम् मिशन की तैयारियों में जुटा है. हम Venus Orbiter Mission और Mars Lander Mission पर भी काम कर रहे हैं. हमारे Space Scientists अपने Innovations से देशवासियों को नए गर्व से भरने वाले हैं.
  • अब भारत ने अपने Space Sector को Private Sector के लिए भी Open कर दिया है. आज बहुत से युवा Space Startup में नए झंडे लहरा रहे हैं. 10 साल पहले इस क्षेत्र में सिर्फ एक Company थी, लेकिन आज देश में सवा तीन सौ से ज्यादा Space Startup काम कर रहे हैं. आने वाला समय Space में बहुत सारी नई संभावनाएं लेकर आ रहा है.
  • आज भारत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा कॉस्ट इफेक्टिव (cost effective) लेकिन सफल स्पोस प्रोग्राम (Successful Space Program) का नेतृत्व कर रहा है. दुनिया के कई देश अपनी सैटेलाइट और स्पेस मिशन (Space Mission) के लिए इसरो (ISRO) की मदद लेते हैं.
  • आज भारत एक Global Space Power बन चुका है. हमने एक साथ 104 सेटेलाइट का लॉन्च करके रिकॉर्ड बनाया है. हम चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले देश बने हैं। भारत ने मार्स ऑर्बिटर मिशन लॉन्च (Mars Orbiter Mission Launch) किया है और हम आदित्य L1 Mission के जरिए सूरज के काफी करीब तक पहुंचे हैं.
  • दो दिन पहले हमने देश के महान वैज्ञानिक डॉ के. कस्तूरीरंगन जी को खो दिया है. विज्ञान, शिक्षा और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाई देने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके नेतृत्व में ISRO को एक नई पहचान मिली. देश की निःस्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.
  • पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है. उनकी कायरता को दिखाता है. ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी. स्कूल-कॉलेजों में एक vibrancy थी. निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी. लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे. देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया.
  • आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया. आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है. यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है.
  • हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है. हमें एक राष्ट्र के रूप में दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना है. आज दुनिया देख रही है, इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है.
  • भारत के लोगों में जो आक्रोश है, वो आक्रोश पूरी दुनिया में है. इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया भर से संवेदनाएं आ रही हैं।.मुझे भी Global leaders ने phone किए हैं, पत्र लिखे हैं, संदेश भेजे हैं. इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कठोर निंदा की है. उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं.
  • आज हम पूरी दुनिया में भारत के प्रतिभा की तारीफ होते देखते हैं। भारत के युवाओं ने भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया है, और, किसी भी देश के युवा की रुचि किस तरफ है, किधर है, उससे पता चलता है कि देश का भविष्य कैसा होगा | आज भारत का युवा, साइंस और इनोवेशन की ओर बढ़ रहा है । ऐसे इलाके, जिनकी पहचान पहले पिछड़ेपन और दूसरे कारणों से होती थी, वहां भी युवाओं ने ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किये हैं, जो हमें, नया विश्वास देते हैं।
  • स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल- अब भारत ने अपने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया है | आज बहुत से युवा स्पेस स्टार्टप में नए झंडे लहरा रहे हैं । 10 साल पहले इस क्षेत्र में सिर्फ एक कंपनी थी, लेकिन आज देश में, सवा तीन सौ से ज्यादा कंपनी काम कर रहे हैं ।

22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम

मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं।

मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
PM बनते ही शहबाज उगलने लगे जहर… पाक असेंबली में अलापा कश्मीर राग

क्या इमरजेंसी प्लान में जुटा है पाकिस्तान !

क्या भारत इस्लामाबाद, कराची, रावलपिंडी पर करेगा हमला,ऐसा क्यो बोले ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ………………….

क्या भारत इस्लामाबाद, कराची, रावलपिंडी पर करेगा हमला,ऐसा क्यो बोले ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend