ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी ने पकड़ा लालू का सामाजिक न्याय………….

UB India News by UB India News
April 26, 2025
in पटना, राजद
0
तेजस्वी ने पकड़ा लालू का सामाजिक न्याय………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में क्या राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय का घोड़ा दौड़ेगा? जिस तरह से एनडीए ने कई मुद्दों का त्याग कर विकास रथ को दौड़ाना शुरू कर दिया है। वहीं राजद ने भी अन्य मुद्दों को पीछे कर लालू यादव के सामाजिक न्याय पर फिर से भरोसा किया है। लड़ाई नई लेकिन राजद का औजार वही पुराना है, जिसके सहारे राजद ने 15 साल निरंतर सत्ता की बागडोर अपने हाथ रखी।

तेजस्वी ने पकड़ा लालू का सामाजिक न्याय

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के लिए यह कोई पहला मौका नहीं जब उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों को लालू प्रसाद के विचारों से जोड़ने की वकालत की। साथ ही साथ तेजस्वी ने लालू प्रसाद के सामाजिक न्याय को जन जन तक पुनः पहुंचाने के लिए योजना भी तैयार कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी को मजबूत करने हेतु तेजस्वी यादव एक रणनीति के तहत बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन करवाएंगे।

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

नई बोतल में पुराना फॉर्मूला

राजद के इस सम्मेलन में मूल रूप से सामाजिक न्याय के जरिए दलित ,पीड़ित और पिछड़े को एक बार फिर वर्ष 1990 की तरह एक सूत्र में पिरोने की कवायद की जाएगी। इस सम्मेलन के पहले पार्टी के हार्ड कोर सदस्य गांव गांव जा कर सामाजिक न्याय का अलख जगाने का काम करेंगे। राज्य के 243 विधान सभा में सामाजिक न्याय
सम्मेलन कर राजद सामाजिक न्याय की चिंता को हर घर तक पहुंचा कर लालू यादव के स्वर्णिम काल की और वापसी का प्लान बना रही है।

तेजस्वी यादव का क्या है प्लान?

दरअसल ,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का प्लान है कि सामाजिक न्याय की पिच पर रोजगार, न्याय और भाईचारा के विषयों पर जम कर बैटिंग की जाए। तेजस्वी की सोच यह है कि ‘सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर एनडीए जिस अफवाह का साम्राज्य फैला कर चुनावी जीत का समीकरण ढूंढ रही है उसके बरक्स हम उनका मुकाबला संगठन, दल के विचार, पुरखों की विरासत, विचार और सामाजिक न्याय की सोच को लेकर लालू के मजबूत नेतृत्व के साथ करेंगे। मुद्दों की राजनीति के आधार पर जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को बेनकाब करेंगे और जनता का विश्वास प्राप्त करेंगे।’

नए मुद्दों का भी पकड़ा है दामन

आगामी बिहार विधान सभा तेजस्वी यादव नए अंदाज में लड़ना चाहते हैं। सामाजिक न्याय के प्लेटफार्म पर नौकरी, रोजगार और पलायन की भी फसल काटना चाहते हैं। हालांकि एनडीए जंगल राज और परिवारवाद के मुद्दे से तो तौबा करते दिखती है। मगर इसके बरक्स तेजस्वी यादव क्राइम बुलेटिन जारी कर एनडीए सरकार के सुशासन को आईना दिखा रहे हैं। परिवारवाद पर भी तेजस्वी यादव सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा का उदाहरण दिया है।

नौकरी-रोजगार और पलायन भी राजद की चुनावी लिस्ट में

नौकरी, रोजगार और पलायन को ले कर आंकड़ों का खेल भी जारी है। शिक्षक बहाली का श्रेय लेते तेजस्वी कहते भी हैं कि ‘एनडीए के नामचीन नेता तो कहते थे कि भगवान भी आ जाएं तो शिक्षकों के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे। पैसे को ले कर भी सीएम नीतीश ने 2020 की एक चुनावी रैली में कहा था कि जेल से लाओगे। लेकिन महागठबंधन की सरकार आई तो दो लाख शिक्षकों को नौकरी दे कर दिखा दिया कि दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सब संभव है।’ ये अलग बात है कि जिस तरह से तेजस्वी के चुनावी बोल बदले हैं उससे ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ATOZ का दामन छोड़ दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
बिहार एनडीए के लिए क्या मायने रखता है पशुपति पारस का फैसला?

कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटे पारस......

बिहार में नीतीश सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, कई जिलों के DM इधर से उधर, 43 IAS का तबादला

बिहार सरकार ने अधिकारियों को दिया निर्देश , निर्धारित समय सीमा के बाद राज्य में न रहे पाक नागरिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend