ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कश्मीर हमले पर वर्ल्ड लीडर्स के बयान…

UB India News by UB India News
April 24, 2025
in खास खबर
0
कश्मीर हमले पर वर्ल्ड लीडर्स के बयान…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर बुधवार सुबह वापस लौट आए हैं। मोदी मंगलवार को ही सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के न्योते पर दो दिन के सऊदी दौरे पर पहुंचे थे।

उन्हें आज स्टेट डिनर में शामिल होना था और इसके बाद आज वो एक फैक्ट्री में भारतीय कामगारों से मिलने वाले थे, लेकिन कश्मीर हमले की वजह से उनका यह प्रोग्राम बीच में रद्द कर दिया गया।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी से फोन पर बात की। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मोदी आज केंद्रीय कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की बैठक में लेंगे।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- पहलगाम हमले के अपराधियों को सख्त सजा मिलेगी। हम भारत के साथ हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लिखा- कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लिखा- उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से प्रभावित हैं। इस प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मिलोनी ने कहा- आज भारत में हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुख हुआ, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए। इटली पीड़ित परिवारों, घायलों, सरकार और सभी भारतीय लोगों के लिए अपनी संवेदना जाहिर करता है।

सऊदी क्राउन प्रिंस ने आतंकवादी हमले की निंदा की सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान ने कहा कि पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर बात की। क्राउन प्रिंस ने इस हमले की निंदा और इम मामले में भारत को हर संभव मदद की पेशकश की।

कश्मीर में 2019 के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक यूएई और एक नेपाल का पर्यटक भी शामिल हैं।

घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में हुई। आतंकियों ने दूसरे पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। प्रशासन ने आतंकी हमले में एक मौत की बात कही थी, लेकिन करीब 4 घंटे बाद न्यूज एजेंसी ने 26 मौतों की जानकारी दी। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।

PM मोदी की यह तीसरी सऊदी यात्रा थी प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी सऊदी यात्रा थी। इससे पहले वो 2016 और 2019 में सऊदी गए थे। जबकि MBS अब तक 2019 और 2023 में भारत दौरे पर आ चुके हैं। MBS का 2022 में भारत आने का प्लान था, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से यह दौरा टल गया था।

दोनों देशों के बीच 1947 से डिप्लोमैटिक रिलेशन हैं, 2010 में इन्हें स्ट्रैटेजिक रिलेशन में बदल दिया गया था। 2024 की शुरुआत से अब तक भारत की ओर से सऊदी अरब की 11 मंत्री स्तरीय यात्राएं हो चुकी हैं। जबकि सऊदी अरब के विदेश मंत्री और उद्योग एवं खनिज संसाधन मंत्री क्रमशः नवंबर 2024 और फरवरी 2025 में भारत दौरे पर आए थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल  दिग्ध आतंकियों के स्केच किए जारी

सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल दिग्ध आतंकियों के स्केच किए जारी

पहलगाम में जो कुछ हुआ वो अचानक नहीं था, कब से पाकिस्तान रच रहा था नापाक साजिश?

पहलगाम में जो कुछ हुआ वो अचानक नहीं था, कब से पाकिस्तान रच रहा था नापाक साजिश?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend