ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग जयपुर के आमेर महल का किया दीदार……..

UB India News by UB India News
April 23, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग जयपुर के आमेर महल का किया दीदार……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस ने अपने भारत दौरे के दूसरे दिन मंगलवार (22 अप्रैल) को जयपुर में शिला देवी मंदिर में बाहर से ही दर्शन किया. इससे पहले वह सोमवार को नई दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर में दर्शन के लिए गए थे.

शिला देवी का मंदिर जयपुर में आमेर के किले में स्थित है. चार सौ साल से ज्यादा पुराने इस मंदिर का निर्माण राजा मानसिंह ने कराया था. मान्यता यह है कि देवी काली के स्वरूप में विराजमान शिला माता अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं.

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस सुबह करीब साढ़े दस बजे मंदिर के बाहर पहुंचे. सीढ़ियों से चढ़कर मंदिर तक वह पैदल ही गए. इस दौरान पत्नी ऊषा और बच्चे भी साथ थे. डेविड वेंस और परिवार के दूसरे सदस्य मंदिर के अंदर तो नहीं गए लेकिन कुछ पल के लिए रुक कर देवी मां को नमन किया. सिर झुकाने के बाद पूरा परिवार आगे बढ़ते हुए शीश महल के लिए चढ़ गया. अपनी ऊषा इस दौरान खासी भावुक नजर आईं.

शिला माता मंदिर में झुकाया सिर
भारतीय मूल की ऊषा के साथ शादी होने की वजह से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस की हिंदू मंदिरों और मान्यताओं वाले स्थलों में गहरी आस्था है. यही वजह है कि भारत दौरे के पहले दिन उन्होंने नई दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए थे और दूसरे दिन जयपुर में शिला माता के मंदिर में बाहर से ही शीश नवाया.

सीएम-डिप्टी ने किया स्वागत
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपने जयपुर दौरे के दूसरे दिन मंगलवार (22 अप्रैल) आमेर का किला देखने पहुंचे. उपराष्ट्रपति वेंस के साथ उनकी पत्नी ऊषा और तीनों बच्चे भी थे. आमेर के किले में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने पारंपरिक भारतीय अंदाज में पूरे परिवार का स्वागत किया. विदेशी मेहमानों के स्वागत में आमेर के किले में रेड कारपेट बिछाई गई थी. कारपेट के दोनों तरफ फूल बिछाए गए थे.

62 लाख के गहने पहन हथनियों ने पहनाई माला
चंदा और पुष्पा नाम की दो हथिनी ने खास अंदाज में विदेशी मेहमानों का अभिनंदन किया. इन दोनों हथिनी को बासठ लाख रूपये की ज्वेलरी और ड्रेस पहनाई गई थी. अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने आमेर के किले में डेढ़ घंटे से ज्यादा का वक्त बिताया. इस दौरान उन्होंने किले के एक-एक हिस्से को देखा. आशीष महल और झील के साथ ही शीला देवी मंदिर को निहारा. सीढ़ियां चढ़ते वक्त वह बेटे को गोद में लिए हुए नजर आए. उनके कार्यक्रम के मद्देनजर आमेर का किला आधे दिन पर्यटकों के लिए बंद रहा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

Next Post
संविधान में संसद से ऊपर कोई संस्था नहीं……….

संविधान में संसद से ऊपर कोई संस्था नहीं..........

जम्मू कश्मीर आतंकी हमले के बाद आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ जारी, कठुआ एनकाउंटर में मारा गया दूसरा आतंकी

जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हमला, आतंकियों ने कई लोगों को मारी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend