ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरदार राजा होंगे दिल्ली के नए मेयर,AAP ने चुनाव से पहले ही मानी हार

UB India News by UB India News
April 21, 2025
in TAZA KHABR
0
सरदार राजा होंगे दिल्ली के नए मेयर,AAP ने चुनाव से पहले ही मानी हार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सरदार राजा सिंह दिल्ली के नए मेयर होंगे और भगवान यादव नए डिप्टी मेयर होंगे। दिल्ली में एमसीडी चुनाव में अब तक मतदान नहीं हुआ है, लेकिन इन दोनों नेताओं की जीत पक्की हो चुकी है, क्योंकि मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी। आप के पास एमसीडी में नम्बर भी नहीं है। बीजेपी के पास मेजॉरिटी है। ऐसे में दिल्ली में बीजेपी का ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना तय है। बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है। केंद्र में और दिल्ली में सरकार बनाने के बाद MCD में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। 25 अप्रैल को दिल्ली में मेयर का चुनाव है। सोमवार (21 अप्रैल) को मेयर चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को एमसीडी वार्षिक चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इससे पहले ही चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था। ऐसे में इन दोनों की जीत तय हो चुकी है।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

कौन हैं सरदार राजा सिंह

सरदार राजा इकबाल सिंह पूर्व में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में एमसीडी में विपक्ष के नेता हैं। दिल्ली के विकास और निगम की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए सही विकल्प हैं। राजा इकबाल सिंह मुखर्जी नगर से पार्षद हैं। राजा इकबाल बीजेपी से पहले अकाली दल से जुड़े हुए थे। दिल्ली नगर निगम में एंटी डिफेक्शन लॉ नहीं लगता है। इसलिए उन्होंने दिल्ली बीजेपी ज्वाइन कर ली थी और दोबारा पार्षद बनने के बाद अब मेयर बनने जा रहे हैं।

कौन हैं भगवान यादव 

दो बार के पार्षद जय भगवान यादव को उप मेयर पद के लिए चुना गया है। जयभगवान बेगमपुर से पार्षद हैं। जयभगवान यादव दिल्ली के गांव-देहात से आते हैं।  पिछले साल सरदार राजा सिंह को एनसीडी में नेता प्रतिपक्ष और भगवान यादव को उपनेता प्रतिपक्ष चुना गया था। अब इन दोनों नेताओं को मेयर और डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी दी गई है।

अब बीजेपी काम करे- आतिशी

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। आतिशी ने कहा कि एमसीडी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उनके पास पार्षद तोड़ने/खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उनकी पार्टी ऐसा नहीं करना चाहती। इसलिए एमसीडी चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी को बिना कोई बहाना बनाए। दिल्ली का विकास करना चाहिए, क्योंकि हर स्तर पर उनकी सरकार है।

बीजेपी चार इंजन की सरकार चलाए- सौरभ भारद्वाज

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी चार इंजन की सरकार चला सकती है। केंद्र, राज्य और एमसीडी के अलावा एनजी बीजेपी के चौथे इंजन हैं, जो कभी-कभी चलता है। फिलहाल यह इंजन शांत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब बीजेपी को आम लोगों की समस्याएं दूर करनी चाहिए, क्योंकि हर स्तर पर उनकी ही सरकार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

Next Post
वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , ‘अब रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तारी से छूट नहीं’

केस फाइल कीजिए, इसके लिए अनुमति की जरूरत नहीं है.............

‘विदेशी धरती पर देश का अपमान करना राहुल की पुरानी आदत……

'विदेशी धरती पर देश का अपमान करना राहुल की पुरानी आदत......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend