ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली के मुस्ताफाबाद में बिल्डिंग गिरने से 6 लोगों की मौत…………………

UB India News by UB India News
April 19, 2025
in TAZA KHABR, दुर्घटना
0
दिल्ली के मुस्ताफाबाद में बिल्डिंग गिरने से 6 लोगों की मौत…………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके के शक्ति विहार में शनिवार (19 अप्रैल) को तड़के 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. बिल्डिंग गिरने को लेकर सामने आया वीडियो डराने वाला है. इस घटना के बाद से क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है. एमसीडी मेयर महेश खीची ने निगम के कमिश्नर से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

मुस्तफाबाद इलाके में इमारत गिरने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली सरकार से जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में अवैध इमारतों का मुद्दा कई बार उठाया है.

RELATED POSTS

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

उन्होंने कहा, “जिस दिन से मैंने चुनाव जीता, मेरा एकमात्र मुद्दा अवैध इमारतों पर कार्रवाई करना रहा है. 25 या 50 गज की इमारत में सैकड़ों लोग रह रहे हैं, तो हादसा तो होना ही था. मैंने दिल्ली के एलजी, आयुक्त और पुलिस आयुक्त से इस बारे में बात की है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.”

CM का ऐलान, हादसे की होगी जांच 

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना में 6 लोगों की मौत पर गंभीर संवेदना जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन व्यथित है. उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “राहत एवं बचाव कार्यों में डीडीएमए, एनडीआरएफ, डीएफएस और अन्य एजेंसियां सतत रूप से जुटी हैं. सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है.”

दिल्ली की सीएम इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें जिनकी मृत्यु हुई है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. साथ ही शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें.

बचाव टीम को 14 को सुरक्षित बाहर निकाला

उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि 14 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन उनमें से 6 की मौत हो गई. यह चार मंजिला इमारत थी, बचाव अभियान जारी है. अभी भी 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है. एनडीआरएफ, पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव का कार्य किया जा रहा है. एसीपी के मुताबिक चार मंजिला इमारत में 20 से 25 लोग रह रहे थे.

बता दें कि दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना में बचाव दल ने 2 बच्चों को बचा लिया है. दोनों को जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया गया है. इसके अलावा, एक महिला और पुरुष के बॉडी को भी मलबे से निकला गया है. अभी तक मलबे से कुल 6 बॉडी निकाली गई हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 8, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

by UB India News
August 8, 2026
0

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित...

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

by UB India News
August 8, 2026
0

राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके...

पटना में तेज रफ्तार बस का कहर ,घटनास्थल पर मौत के बाद भड़का आक्रोश…..

पटना में तेज रफ्तार बस का कहर ,घटनास्थल पर मौत के बाद भड़का आक्रोश…..

by UB India News
August 8, 2026
0

अगमकुआं थाना अंतर्गत बड़ी पहाड़ी के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार यात्री...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 8, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

Next Post
हाजीपुर की लव जिहाद कहानी हिलाकर रख दे रही है ………………….

हाजीपुर की लव जिहाद कहानी हिलाकर रख दे रही है ......................

‘द इंडियन पार्लियामेंट: संविधान सदन टू संसद भवन’ ……………….

'द इंडियन पार्लियामेंट: संविधान सदन टू संसद भवन' ...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend