ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुर्शिदाबाद के बदले IPL में मसरूफ यूसुफ पठान पर उठने लगी आवाज !

UB India News by UB India News
April 20, 2025
in खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
मुर्शिदाबाद के बदले IPL में मसरूफ यूसुफ पठान पर उठने लगी आवाज !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नए वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग अब भले शांत हो गई है, लेकिन इसकी राख से धुआं अब भी उठ रहा है. इस हिंसा मामले पर बहरमपुर से टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान लगातार सवालों के घेरे में हैं. मुर्शिदाबाद हिंसा के समय सोशल मीडिया पर किए उनके पोस्ट ने मानो जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया था. वहीं अपने संसदीय क्षेत्र से उनकी गैरमौजूदगी पर विपक्ष और पार्टी के भीतर से ही तीखी आलोचना हो रही है. स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने बताया है कि यूसुफ पठान फोन पर संपर्क में हैं, और उन्हें जल्द जिले का दौरा करने के लिए कहा गया है.

टीएमसी सूत्रों के अनुसार, पार्टी के एक वर्ग में पठान को टिकट दिए जाने को लेकर असंतोष है, क्योंकि संकट के समय वह जमीन पर नहीं दिखे और कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव भी कमजोर बताया जा रहा है. एक स्थानीय नेता ने टिप्पणी करते हुए कहा,

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

‘वह एक क्रिकेटर और सेलिब्रिटी हैं, वो यहां क्यों आएंगे? हम ज़मीन पर हालात संभालने की कोशिश कर रहे हैं. यही दिक्कत है जब सेलिब्रिटीज़ को उम्मीदवार बनाया जाता है.’

IPL में बिजी यूसुफ पठान!
टीएमसी सांसद अबू ताहिर खान ने यह भी माना कि पठान आईपीएल में बिजी हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह सांसद से लगातार संपर्क में हैं और उन्हें जिले में आने को कहा गया है.

गौरतलब है कि यूसुफ पठान ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को हराकर बहरमपुर सीट जीती थी, जिससे कांग्रेस का दशकों पुराना गढ़ टूट गया था.

सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा था बलाल
हालांकि, पठान की सोशल मीडिया पर हालिया तस्वीरें, जिनमें वे ‘आराम फरमाते’ नजर आ रहे थे, ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी नाराज किया है. एक वरिष्ठ टीएमसी नेता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘हिंसा प्रभावित इलाके उनके संसदीय क्षेत्र में नहीं आते, लेकिन जिले में उनकी मौजूदगी जरूरी थी. पार्टी नेतृत्व इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है.’

मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सूटी, धूलियन और जंगीपुर में पिछले हफ्ते सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी. ये इलाके बहरमपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर हैं. इस हिंसा की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा वक्फ अधिनियम में किए गए संशोधनों के विरोध में हुए प्रदर्शनों से हुई थी.

बीजेपी ने बोला हमला
बीजेपी ने मौके को भुनाते हुए सत्तारूढ़ टीएमसी पर तीखा हमला बोला. पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘टीएमसी नेताओं की शह में बंगाल जल रहा है, लेकिन टीएमसी सांसद यूसुफ पठान चाय पीते हुए व्यस्त हैं, जब हिंदू मारे जा रहे हैं. यही टीएमसी का असली चेहरा है.’

वहीं, हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में से शमशेरगंज और धूलियन मालदा दक्षिण लोकसभा सीट में आते हैं, जहां से कांग्रेस के ईशा खान चौधरी सांसद हैं, जबकि सूटी, जंगीपुर लोकसभा सीट में आता है, जिसका प्रतिनिधित्व टीएमसी सांसद खलीलुर रहमान करते हैं. तीसरे सांसद अबू ताहिर खान, मुर्शिदाबाद से टीएमसी के ही हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
5 साल बाद एकबार फिर निकला कोरोना का जिन्न, वुहान की लैब कोरोना महामारी के लिए जिम्मेदार ……….

5 साल बाद एकबार फिर निकला कोरोना का जिन्न, वुहान की लैब कोरोना महामारी के लिए जिम्मेदार ..........

बीजिंग भारत से इंपोर्ट बढ़ाने को क्यों तैयार है  !

बीजिंग भारत से इंपोर्ट बढ़ाने को क्यों तैयार है !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend