ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस-आरजेडी में फसे पेंच के बिच कल बिहार पहुंच रहे खड़गे…………

UB India News by UB India News
April 20, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
7 फेज में चुनाव पर विपक्ष के सवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए महागठबंधन की दूसरी बैठक आगामी 24 अप्रैल को पटना में होगी. इस बार यह मीटिंग कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रस्तावित है जिसमें इंडिाय ब्लॉक के कोआर्डिनेशन कमेटी के सभी सदस्य बैठक में शामिल होंगे. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्वरू, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम सहित वाम दलों के सभी प्रतिनिधि इस बैठक शामिल होंगे. वहीं, विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक मुकेश सहनी भी इस मीटिंग में मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि सीटों की हिस्सेदारी को लेकर महागठबंधन की यह पहली औपचारिक बैठक होगी.वहीं, गठबंधन के बीच चुनाव के मुद्दों को इस मीटिंग में फाइनल किया जाएगा. वहीं, जिला और प्रदेश स्तर पर सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं नेताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी बात होगी, जबकि इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 20 अप्रैल को बक्सर और पटना पहुंचेंगे और कांग्रेस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

जानकारी के अनुसार, मल्लिकार्जुन खड़गे ‘जय भीम, जय संविधान’ कार्यक्रम को में शामिल होंगे. इसको लेकर शाहाबाद क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेस ने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने सभा स्थल का जायजा लिया और मल्लिकार्जुन खड़गे की 20 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी.उन्होंने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे का यह दौरा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण है.

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

जानकारी के अनुसार, मल्लिकार्जुन खड़गे 20 अप्रैल को बक्सर के दल सागर मैदान में आयोजित जय बापू जय भीम जय संविधान कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना के बापू सभागार में संविधान सुरक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार कांग्रेस इस बार पूरे तौर पर सक्रिय दिख रही है. इस कड़ी में बीते 4 महीने में ही राहुल गांधी 3 बार बिहार दौरे पर आ चुके हैं और अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार पहुंच रहे हैं.

तेजस्वी ही महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे…..

पटना के आरजेडी दफ्तर में हुई महागठबंधन की बैठक में भले ही गुरुवार को सीएम फेस के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. लेकिन, बैठक में शिरकत कर चुके आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार बता रहे हैं. दरअसल पटना में जब आरजेडी सांसद मनोज झा से यह पूछा गया कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस पर से संशय कब हटेगा? तब इस सवाल पर मनोज झा ने कहा कि जैसे पूर्व से सूर्य का उगना यूनिवर्सल ट्रुथ है उसी तरह तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री फेस होना सत्य है.

वहीं सांसद मनोज झा ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का आरजेडी स्वागत करता है. इस दौरान मनोज झा ने कहा कि वक्फ विधायक को लेकर बीमार रहने के बावजूद लालू प्रसाद यादव हॉस्पिटल से पूरी नजर बनाए हुए थे. विपक्ष के पास दोनों सदनों में अच्छा संख्या नहीं थी. दोनों सदनों में मुसलमान की संख्या कम होने के बाद जो विपक्ष के पास अच्छी संख्या थी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही थी 10 प्रमुख आवेदन में एक राष्ट्रीय जनता दल का आवेदन था. मनोज झा ने कहा कि वक्फ बोर्ड और वक्फ काउंसिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से स्पष्ट निर्देश दे दिया गया. वक्फ की जमीन 100-200 पुरानी है इसका कागज कहां से लाया जाएगा.

मनोज झा ने कहा कि बीजेपी को बहुत सारे दोस्त हैं जिनके नाम लेने की जरूरत नहीं है, हो सकता है कि उसको फायदा पहुंचाने के लिए यह सब किया जा रहा है. मनोज झा ने कहा कि बहुमत का मतलब बुलडोजर करना होता है. बहुमत का मतलब होता है सुबह को एक कॉम को हासिये पर ले जाना नहीं. देश के कई उद्योगपतियों का मकान वक्फ की जमीन पर बनी हुई है. RJD इस मसले पर संघर्ष करता रहेगा. किसी भी जाति की बात हो चाहे वह हिंदू हो मुसलमान हो बौद्ध हो सभी लड़ाई RJD लड़ेगा. वक्फ की लड़ाई आगे भी लड़ा जाएगा और RJD पीछे नहीं हटेगी.

मनोज झा ने सीएम नीतीश पर भी कसा तंज

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए मनोज झा ने कहा कि मुख्यमंत्री को पता भी है कि नहीं यह विधेयक पास हो गया. वहीं सीएम नीतीश के महिला संवाद कार्यक्रम पर मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी ने पहले ही बड़ी लकीर खींच दी है. महिलाओं को लेकर तेजस्वी ने बड़ा ऐलान कर दिया है. अब उसके आगे कोई लकीर का फकीर बनना चाहे तो स्वागत है. महिलाओं को लेकर तेजस्वी का लकीर बड़ी है.

पश्चिम बंगाल हिंसा पर क्या बोले मनोज झा?

RJD संवैधानिक तरीके से गांधी के सिद्धांत पर चलते हुए इस लड़ाई को आगे मिलेगा सड़क से लेकर संसद तक इसकी लड़ाई लड़ेगा. सरकार के पास बेरोजगारी महंगाई पर बोलने के लिए कुछ नहीं है यही कारण है कि हिंदू और मुसलमान किया जा रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंसा पर मनोज झा ने कहा कि  RJD पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन के खिलाफ है. किसी भी इंसान जान जाए यह सही नहीं है आशा करता हूँ केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर मुर्शिदाबाद की घटना को रोकने का काम करेगी.

बिहार विधानसभा का चुनाव को लेकर मनोज झा का बयान

वक़्फ़ संशोधन बिल का असर बिहार के चुनाव पर नहीं पड़ेगा बिहार के लोग अमन पसंद हैं बचपन में हम लोग ने हामिद के चिमटे की कहानी सुनी थी इसमें यह कोई नहीं कह सकता है कि वह चिमटा किसके दुकान से खरीदा गया था. यह रियासत का विषय नहीं है या मोहब्बत का विषय है

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

Next Post
आधी आबादी के भरोसे कांग्रेस और नीतीश कुमार !

आधी आबादी के भरोसे कांग्रेस और नीतीश कुमार !

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बूथों की संख्या में 18 फीसदी का होगा इजाफा ! .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend