ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल में कौन रच रहा दंगे की साजिश !

UB India News by UB India News
April 16, 2025
in अपराध, खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
मुर्शिदाबाद में इंटरनेट बंद, हालात सामान्य, भारी पुलिस बल तैनात………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वक्फ बिल अब कानून का रूप ले चुका है. संसद में देश के सामने यह कानून बना. कानून से किसी को आपत्ति है तो सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है. कई याचिकाएं गई भी हैं. सुप्रीम कोर्ट इसकी वैधता पर सुनवाई करेगा और अपना फैसला लेगा. ऐसे में किसी को भी हक नहीं कि वक्फ कानून की आड़ में देश के माहौल को खराब करे. मगर पश्चिम बंगाल में माहौल बिगड़ चुका है. मुर्शिदाबाद के एक इलाके से फैली हिंसा की आग अब धीरे-धीरे फैलती जा रही है. पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं. वक्फ कानून के खिलाफ मुसलमान सड़कों पर हैं. उन्हें बरगलाया जा रहा है. इसकी वजह से सैकड़ों हिंदुओं का पलायन हो चुका है. तीन लोगों की जान भी जा चुकी है. अब सवाल है कि क्या पश्चिम बंगाल में ही सबसे अधिक मुसलमान हैं? क्या अन्य राज्यों के मुसलमानों को वक्फ कानून से कोई लेना-देना नहीं? आखिर यूपी-बिहार और महाराष्ट्र के मुसलमान क्यों बेफिक्र हैं? पश्चिम बंगाल में आखिर कौन दंगे की बार-बार साजिश रच रहा है?

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में क्या हो रहा है. मुर्शिदाबाद हिंसा की आग में जल रहा है. वक्फ कानून के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन अब हिंसा का रूप ले चुका है. मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद से हिंदू परिवारों का पलायन हो रहा है. वक्फ कानून को लेकर बंगाल की सियासत ने इस हिंसा को और हवा दी है. इसकी वजह से ही बंगाल में अब मार-काट मच चुका है. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में 8 अप्रैल से ही प्रदर्शन और हिंसा का दौर जारी है. धुलियान, शमशेरगंज, सूती, जंगीपुर और निमतिता जैसे इलाकों में खूब हिंसा हुई है. हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई, जिसमें एक पिता-पुत्र और एक नाबालिग शामिल हैं. अब तक 200 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए हैं और कलकत्ता हाईकोर्ट ने केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है. अब साउथ 24 परगना में भी हिंसा हुई है.

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

क्यों मुर्शिदाबाद में हिंसा?
इसमें कोई शक नहीं कि मुर्शिदाबाद में मुस्लिमों की आबादी अधिक है. 2011 की जनगणना के अनुसार मुर्शिदाबाद जिले की कुल आबादी में करीब 66.3 फीसदी मुस्लिम हैं. मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे कई वजहों में एक वजह यह भी है. हालांकि, इस हिंसा को सियासी दाना-पानी मिल रहा है.भाजपा का आरोप है कि टीएमसी वाले ही इस कानून के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं. इसका नतीजा है कि लोग सड़कों पर आ रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. बीते कुछ समय से मुर्शिदाबाद में हिंसा, आगजनी और पत्थरबाजी ने यह साबित कर दिया है कि बगैर सियासी घी के यह हिंसा नहीं हो सकती थी. मुर्शिदाबाद हिंसा का टूलकिट भी सामने आया है, जिसमें टेलीग्राम, व्हाट्सऐप और सिग्नल ऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से टूलकिट जारी किया जा रहा है. कहां-कैसे प्रदर्शन करना है, सब प्लानिंग हो रही है.

कहां-कहां अधिक मुसलमान
अब सबसे बड़ा सवाल है कि मुस्लिम तो यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में भी हैं. फिर यहां के मुसलमान इतने बेफिक्र क्यों हैं? क्या इन राज्यों में मुसलमान नहीं रहते? दरअसल, सारा खेल सियासी है. चलिए एक नजर इन राज्यों में रहने वाली मुस्लिम आबादी के डेटा पर नजर डालते हैं. 2011 की जनगणना की मानें तो भारत में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले पांच राज्य हैं- यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र और असम.

राज्य मुस्लिम आबादी कुल आबादी में कितना?
उत्तर प्रदेश  3.84 करोड़ मुस्लिम 19.26%
पश्चिम बंगाल 2.46 करोड़ मुस्लिम 27.01%
बिहार 1.75 करोड़ मुस्लिम 16.87%
महाराष्ट्र 1.29 करोड़ मुस्लिम 11.54%
असम 1.06 करोड़ मुस्लिम 34.22%
ये सभी आंकड़े 2011 की जनगणना पर आधारित हैं

बंगाल को कौन जलाना चाहता?
अब सवाल है कि आखिर पश्चिम बंगाल में दंगे की साजिश कौन रच रहा? पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव है. इस हिंसा के पीछे यह भी एक कारण है. सभी वोट बैंक की खातिर अपनी सियासी रोटी सेकने के चक्कर में इसे हवा दे रहे हैं. टीएमसी और भाजपा वक्फ मुद्दे पर आमने-सामने है. एक ओर टीएमसी बंगाल में लागू नहीं होने देने की बात कह रही है, दूसरी ओर कुछ नेता स्थानीय लोगों को भड़का रहे हैं कि वक्फ कानून से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे. खुफिया एजेंसियों की मानें तो बंगाल में वक्‍फ कानून के विरोध में फैली हिंसा का पैटर्न साल 2019 में CAA के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों की तरह है. मुर्शिदाबाद में हिंसा फैलाने के लिए उसी टूकिट का इस्‍तेमाल किया जा रहा है, जिसका प्रयोग सीएए के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शनों में किया गया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया

शेयर बाजार में आज मंगलवार को मंगल ही मंगल , सेंसेक्स 1600 और निफ्टी में 500 अंकों की तेजी ........

रॉबर्ट वाड्रा का ईडी दफ्तर तक पैदल मार्च की क्या है वजह? ……………

रॉबर्ट वाड्रा का ईडी दफ्तर तक पैदल मार्च की क्या है वजह? ...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend