ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमित शाह पिछले 2 महीने में पांचवी बार क्यों पहुंचे तमिलनाडु …………

UB India News by UB India News
April 12, 2025
in खास खबर, ब्लॉग
0
अमित शाह पिछले 2 महीने में पांचवी बार क्यों पहुंचे तमिलनाडु …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चेन्नई में बीजेपी की बहुत ही अहम बैठक हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रदेश बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों और क्षेत्रीय समीकरणों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके अलावा अमित शाह समाज के अलग अलग तबकों के अहम व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे, जिनमें आरएसएस विचारक और तमिल मैगजीन तुगलक के सम्पादक एस गुरुमूर्ति भी शामिल हैं। अमित शाह संसद में ये कह चुके हैं कि 2026 में तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी।

2021 के बाद, जब से पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलई ने राज्य में बीजेपी की कमान संभाली है, तमिलनाडु में बीजेपी एक असरदार पार्टी बनकर उभरती हुई दिख रही है लेकिन द्रविड़ भूमि पर पार्टी को इसका चुनावी फायदा होता नहीं दिख रहा। तमिलनाडु का चुनावी इतिहास ये दर्शाता है कि किसी द्रविड़ दल के साथ गठबंधन में रहते हुए ही बीजेपी को तमिलनाडु में जीत हासिल हुई है। 2024 में अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी का वोट फीसदी जरूर बढ़ा लेकिन पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

डीएमके पर भ्रष्टाचार के आरोप

राज्य में सत्तारूढ़ डीएमके  के गम्भीर आरोपों का सामना कर रही है। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लगता है कि विपक्षी पार्टी AIADMK और अन्य रीजनल पार्टी के साथ गठबंधन करके ही डीएमके और कांग्रेस गठबंधन की सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सकता है। अमित शाह पिछले 2 महीने में पांचवी बार तमिलनाडु आये हैं और आज की सीरीज ऑफ मीटिंग भी राज्य में एक मजबूत एनडीए गठबंधन बनाने की दिशा में ही होंगी।

बीजेपी को मिलेगा नया अध्यक्ष

AIADMK से गठबंधन के लिए बीजेपी को अन्नामलई को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाना पड़ेगा, AIADMK ने बीते लोकसभा चुनावों में गठबंधन से बाहर जाने से पहले अन्ना मलई पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाया था और ये साफ कर दिया था कि उनके पद पर रहते हुए AIADMK, बीजेपी से कोई गठबंधन नहीं करेगी। यही वजह है कि आज ही राज्य में बीजेपी के नए मुखिया के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है, पार्टी ने आज उम्मीदवारों से नामांकन मांगे हैं और कल पार्टी के नए मुखिया के नाम का एलान हो जाने की उम्मीद है।

नयनार नागेन्द्रन हो सकते हैं नए मंत्री

इस नाम के लिए जयललिता के समय में मंत्री और फिलहाल बीजेपी के सदन में नेता नयनार नागेन्द्रन का नाम सबसे आगे है, सूत्रों के मुताबिक AIADMK को भी उनके नाम पर कोई आपत्ति नहीं है, बीजेपी में शामिल होने से पहले नयनार नागेन्द्रन AIADMK के प्रभावशाली नेता रहे हैं। अमित शाह की कोशिश रहेगी कि आज ही इन सब मुद्दों पर गठबंधन के अपेक्षित दलों के नेताओं से बात कर ली जाए ताकि एक मजबूत गठबंधन बनाकर डीएमके का सामना किया जा सके।

एनडीए में शामिल हो सकती है एनटीए

डीएमके ने लैंग्वेज पॉलिसी, एंटी हिंदी और परिसीमन को राज्य में बड़ा मुद्दा बनाकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला शुरू कर दिया है, डीएमके इसे चेन्नई बनाम दिल्ली की लड़ाई बना देना चाहती है ताकि पार्टी को इसका भावनात्मक फायदा मिल जाये। तमिल फिल्मों के सफल अभिनेताओं में से एक एक्टर विजय की नई पार्टी एनटीके पर भी अमित शाह की नजर है, विजय ने भी डीएमके के खिलाफ मोर्चा खोला है ऐसे में अन्ना मलई के जाने के बाद उनकी पार्टी से भी बातचीत की पेशकश सम्भव है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
तहव्वुर राणा केस: मोदी की बड़ी जीत

तहव्वुर राणा केस: मोदी की बड़ी जीत

वक्फ कानून के विरोध में 30 अप्रैल को क्या करने वाला है मुस्लिम बोर्ड …………

मुसलमानों में अविश्वास किसने फैलाया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend