ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेंसेक्स 1482.93 अंकों की बंपर उछाल के साथ 75,330 पर जबकि, निफ्टी 472 अंकों की उड़ान भरकर 22872 पर कर रहा है कारोबार

UB India News by UB India News
April 12, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (11 अप्रैल) को सेंसेक्स करीब 1500 अंक (2.10%) की तेजी के साथ 75,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी में भी 500 अंकों से ज्यादा की तेजी है, ये 22,890 के स्तर पर है। फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

NSE के 50 शेयरों में से 46 में तेजी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 4.30% और फार्मा 2.50% ऊपर है। वहीं ऑटो और आईटी इंडेक्स करीब 2% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

बाजार में तेजी की 2 वजह

1. अमेरिकी टैरिफ से 90 दिन की राहत:

9 अप्रैल को चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालने के अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले के बाद वहां का बाजार 12% चढ़कर बंद हुआ था। वहीं अगले दिन सुबह यानी, 10 अप्रैल को एशियाई बाजारों में 10% तक की तेजी आई।

भारतीय बाजार कल यानी गुरुवार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण बंद था। इसीलिए आज अमेरिकी और एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार ऊपर है।

2. भारत-अमेरिका ट्रेड डील होने की उम्मीद:

90 दिनों की अस्थायी राहत से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के बारे में चल रही चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है। भारत के विपरीत चीन को टैरिफ़ में छूट नहीं दी गई है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिल सकता है।

अमेरिकी बाजार में 4% से ज्यादा की गिरावट

  • अमेरिका का डाउ जोन्स इंडेक्स 1,015 अंक (2.50%), नैस्डेक कंपोजिट 738 अंक (4.31%) और S&P 500 इंडेक्स 189 अंक (3.46%) गिरावट के साथ बंद हुए।
  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 4.22% (1,460 अंक) गिरकर 33,148 पर है। कोरिया के कोस्पी में 1.15% (28 अंक) की गिरावट है, ये 2,416 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.14% की गिरावट है, ये 3,219 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.34% की गिरावट है।
  • 9 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,358.02 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि भारतीय, यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,976.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

आज के बाजार से जुड़ी दो बड़ी बातें…

  • चौथी तिमाही के नतीजों के बाद आज TCS के शेयरों में गिरावट है। ये करीब 0.20% गिरकर 3,240 रुपए पर कारोबार कर रहा है। सुबह ये करीब 1.60% ऊपर था। TCS को 12,293 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 1.67% की कमी आई है।
  • टाटा स्टील का शेयर करीब 6% ऊपर है। कंपनी ने बताया- उसकी डच सहायक कंपनी, टाटा स्टील नीदरलैंड ने एक ट्रांसफॉर्मेशन प्लान शुरू किया है, जो इसकी लॉन्ग टर्म कॉम्पिटिटिवनेस को बढ़ाने और ग्रीन स्टील में इसके ट्रांजिशन को गति देने के लिए तैयार की गई है।

बुधवार को गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार

9 अप्रैल को सेंसेक्स 380 अंक गिरकर 73,847 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 137 अंक की गिरावट रही, ये 22,399 के स्तर पर बंद हुआ।

IT, मेटल, बैंकिंग और फार्मा शेयर सबसे ज्यादा टूटे। NSE का निफ्टी PSU यानी सरकारी बैंक 2.52% नीचे है। वहीं निफ्टी IT 2.19%, निफ्टी फार्मा 1.97%, निफ्टी रियल्टी 1.90% और निफ्टी मेटल 1.48% गिरकर बंद हुए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
अमित शाह पिछले 2 महीने में पांचवी बार क्यों पहुंचे तमिलनाडु …………

अमित शाह पिछले 2 महीने में पांचवी बार क्यों पहुंचे तमिलनाडु ............

तहव्वुर राणा केस: मोदी की बड़ी जीत

तहव्वुर राणा केस: मोदी की बड़ी जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend