ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ में होंगे शामिल होने पटना पहुंचे सचिन पायलट

UB India News by UB India News
April 11, 2025
in कांग्रेस, पटना
0
पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ में होंगे शामिल होने पटना पहुंचे सचिन पायलट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ का समापन है। 5000 कार्यकर्ताओं के साथ सीएम हाउस तक मार्च करेंगे। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पटना पहुंच गए हैं।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा, ‘नौकरी दो, पलायन रोको, यह कांग्रेस पार्टी का नारा है। हम उस नारे और यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। लोगों ने राज्य में चल रही उथल-पुथल भरी राजनीति और शासन-व्यवस्था को बहुत देखा है। युवाओं के साथ धोखा हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार ने सबसे बड़े वर्ग को नजरअंदाज किया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

QuoteImage

कांग्रेस हमेशा जनता और युवाओं के साथ खड़ी रहेगी। केंद्र सरकार ने बिहार से जो वादे किए थे, वो पूरे नहीं हुए। इसलिए हम जवाब मांगने का काम करेंगे। लोकतांत्रिक तरीके से हम पूरे जोश के साथ विरोध करेंगे। केंद्र में 11 साल तक सत्ता में कौन रहा। यहां बिहार में सालों से कौन राज कर रहा है। सबको पता है कि जनता ने कितनी बार मौका दिया है। हर बार झूठे वादों और झूठे आश्वासनों के अलावा युवाओं को कुछ नहीं मिला।

QuoteImage

एयरपोर्ट पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का किया स्वागत।
एयरपोर्ट पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का किया स्वागत।

सीएम को मांग पत्र सौपेंगे- कन्हैया

कन्हैया ने कहा, ‘हमलोग सीएम नीतीश कुमार से मिलने का प्रयास करेंगे। इस पलायन यात्रा के दौरान सभी जिलों की परेशानी को लेकर मांग पत्र तैयार की गई है। इसे हम मुख्यमंत्री को सौंपने की कोशिश करेंगे। ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा की शुरुआत 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ आवाज उठाना था।’

मार्च से पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कन्हैया कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
मार्च से पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कन्हैया कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

कन्हैया ने आगे कहा

QuoteImage

बिहार से पलायन हो रहा है, यह हकीकत है। इसे ‎रोकना चाहिए। इस मुद्दे पर आम‎सहमति होनी चाहिए। केंद्र में 10 लाख और बिहार में‎2.75 लाख सरकारी पद खाली हैं।‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ वक्फ बोर्ड के मुद्दे‎ पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। बीजेपी परिवारवाद पर सवाल करती है। गृहमंत्री अमित ‎शाह अपने बेटे को आईसीसी का‎ ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎चेयरमैन बना देते हैं। इस पर बीजेपी क्यों नहीं बोलती है।

QuoteImage

गुरुद्वारा पहुंचे थे कन्हैया

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पदयात्रा गुरुवार को राजधानी पटना पहुंची थी। इस यात्रा की शुरुआत गुरुद्वारा से सुबह 10 बजे हुई। उससे पहले सुबह 8:30 बजे सदाकत आश्रम कैंप में झंडोत्तोलन किया गया। 11:30 बजे गुरु का बाग कमेटी हॉल में विश्राम के बाद शाम 4:30 बजे यह यात्रा फिर से शुरू हुई।

कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने के कारण कन्हैया सुबह में इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाए थे। शाम के समय पदयात्रा में शामिल हुए थे। पटना साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने भी गए थे।

बीजेपी के गढ़ में कन्हैया की यात्रा

कन्हैया ने कल की पदयात्रा के लिए पटना साहिब, कुम्हरार और बांकीपुर जैसे इलाकों को चुना था। ये इलाके आमतौर पर बीजेपी के मजबूत गढ़ माने जाते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं का सबसे बड़ा हब इसी इलाके में है। बड़ी संख्या में इन इलाकों में कोचिंग संस्थान हैं। जो यूपीएससी, बीपीएससी, मेडिकल, इंजीनियरिंग के अलावा, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी की तैयारी कराते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को जेपी गंगा पथ वे की दी सौगात ……….

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को जेपी गंगा पथ वे की दी सौगात ..........

कुछ बड़ा करने जा रहे है पीके !

पटना के गांधी मैदान में जन सुराज की आज पहली रैली.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend