ADVERTISEMENT
Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस की लुटिया डूबती है………

UB India News by UB India News
April 7, 2025
in पटना, भाजपा
0
नीतीश कुमार के पास दैवीय शक्ति आ गई है………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे। यह दो महीनों में उनका तीसरा बिहार दौरा है, जिसे लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी में जुटी है। वहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी के इस दौरे पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ‘जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस की हार होती है।’ उन्होंने छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सभी जगहों पर राहुल गांधी के प्रचार के बाद कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।

अब कांग्रेस को मिलेगा राजनीतिक मोक्ष: बीजेपी

जायसवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं, जिसका मतलब है कि कांग्रेस को ‘राजनीतिक मोक्ष’ मिलना तय है। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस का राजनीतिक अंत अब निकट है।’

RELATED POSTS

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

तेजस्वी यादव पर भी निशाना, ‘लालू के नाम पर राजनीति कर रहे’

बीजेपी नेता ने राजद नेता तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने तेजस्वी पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि 2010 में उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने वक्फ संशोधन बिल की बात की थी और तेजस्वी को उस विरासत को समझना चाहिए। जायसवाल ने कहा, ‘लोग तेजस्वी को नहीं, लालू यादव को जानते हैं। तेजस्वी उन्हीं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।’

कांग्रेस-राजद की नजदीकी बढ़ी, तेजस्वी से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें विधानसभा चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की तेजस्वी से पहली मुलाकात है, जिससे महागठबंधन की रणनीति को मजबूती मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

by UB India News
July 19, 2026
0

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

by UB India News
July 19, 2026
0

सरकारी विद्यालय के सभी श्रेणी के शिक्षकों के लिए आई नई स्थानांतरण पाॅलिसी के तहत इसी महीने की 29 तारीख...

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

क्या मृत्युंजय तिवारी उन्हीं तत्वों से परेशान थे, जिससे कभी तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य परेशान रहे। मृत्युंजय तिवारी...

Next Post
पटना में रही रामनवमी की धूम, सीएम नीतीश कुमार ‘खो’ गए भक्ति में………….

पटना में रही रामनवमी की धूम, सीएम नीतीश कुमार 'खो' गए भक्ति में.............

राहुल गांधी को वक्फ पर बोलना चाहिए था’………….

राहुल गांधी को वक्फ पर बोलना चाहिए था'.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend