ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

IPL 2025 का 20वां मुकाबला RCB और MI के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा ……….

UB India News by UB India News
April 7, 2025
in TAZA KHABR, क्रिकेट
0
IPL 2025 का 20वां मुकाबला RCB और MI के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

IPL 2025 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई ने अभी तक 4 मैच खेले हैं। जिसमें उन्हें 1 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीं, बेंगलुरु को अपने 3 मुकाबलों में से 2 में जीत और 1 में हार मिली है।

मुंबई को इस सीजन के शुरुआती 4 में से 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बेंगलुरु 3 में से 2 मैच जीती और 1 मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी। मुंबई के खिलाफ बेंगलुरु 10 साल से वानखेड़े में नहीं जीत सकी है। टीम को यहां आखिरी जीत 2015 में मिली थी।

RELATED POSTS

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

मैच डिटेल्स, 20वां मैच MI vs RCB तारीख: 7 अप्रैल स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम के टॉप स्कोरर है। उन्होंने 4 मैचों में 171 रन बनाए है। सूर्या ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 43 गेंदों में 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या टॉप पर हैं। हार्दिक ने 3 मैचों में 8 विकेट हासिल किए है। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 4 ओवर में 5 विकेट झटके थे। दूसरे स्थान पर गेंदबाज विग्नेश पुथुर हैं। वे 3 मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं।

सॉल्ट ने RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

इस सीजन में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 4 अलग-अलग खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए हैं। वहीं बल्लेबाज फिल सॉल्ट टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने 3 मैचों में कुल 102 रन बनाए हैं। सॉल्ट ने पहले मैच में KKR के खिलाफ 56 रन की पारी खेली थी। उनके बाद विराट कोहली और रजत पाटीदार ने 3 मैचों में कुल 97-97 रन बनाए हैं। विराट ने अपने पहले मैच में कोलकाता के खिलाफ नाबाद 59 रन की पारी खेली थी।

विकेट टेकर्स में टीम के जोश हेजलवुड टॉप पर हैं। उन्होंने 3 मैचों में कुल 6 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 21 रन देकर 3 विकेट हॉल लिया था। उसी मुकाबले में गेंदबाज यश दयाल ने भी 3 ओवर में 2 विकेट झटके थे।

बुमराह वापसी कर सकते हैं MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज के मुकाबले से इस सीजन वापसी कर सकते हैं। चोट से वापसी करने के बाद वे रविवार को MI टीम से जुड़ गए थे। तेज गेंदबाज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे। लोअर बैक इंजरी के चलते बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से भी वह बाहर हो गए थे। वे पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (COE) में रिहैब कर रहे थे।

पिच रिपोर्ट वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। यहां अब तक IPL के 117 मैच खेले गए हैं। 54 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 63 में ही चेज करने वाली टीम को जीत मिली है।

वेदर कंडीशन सोमवार को मुंबई का मौसम काफी गर्म रहेगा। यहां आज काफी तेज धूप रहेगी। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 26 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

पॉसिबल प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, रॉबिन मिंज।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख सलाम।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

by UB India News
July 19, 2026
0

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र...

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

by UB India News
July 19, 2026
0

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 19, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

₹2100 में कीजिए हवाई सफर ,सम्राट सरकार का अनोखा तोहफा…………

₹2100 में कीजिए हवाई सफर ,सम्राट सरकार का अनोखा तोहफा…………

by UB India News
July 19, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में अब हेलीकॉप्टर से शहर घूमने का सपना सच हो गया. शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

by UB India News
July 19, 2026
0

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर...

Next Post
बलात्कार पर बंगाल सरकार नया कानून लाएगी……

बंगाल में शिक्षक भर्त्ती घोटाले पर क्यों हो रहा घमासान?

नीतीश कुमार के पास दैवीय शक्ति आ गई है………….

जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस की लुटिया डूबती है.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend