ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अनंत सिंह पर गोलियां बरसाने वाले विवेका पहलवान की मौत

UB India News by UB India News
April 4, 2025
in अपराध, पटना, बिहार
0
अनंत सिंह पर गोलियां बरसाने वाले विवेका पहलवान की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के रिश्तेदार विवेकानंद सिंह उर्फ विवेका पहलवान का निधन हो गया है. बिहार केसरी के नाम से मशहूर और कई दशकों तक सुर्खियों में रहे विवेका पहलवान को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया गया था. मिली जानकारी के अनुसार पटना के आरोग्य अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां बीती देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली. विवेका पहलवान बिहार के एक प्रसिद्ध पहलवान थे और उन्होंने कुश्ती में कई मुकाबले जीते थे. उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है. पटना-मोकामा से सटे टाल क्षेत्र में पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह और विवेका पहलवान के बीच अस्सी के दशक से ही अदावत चल रही थी. दोनों के बीच की खूनी रंजिश कई सालों तक जारी रही और रिश्तों में कई बार उतार-चढ़ाव भी सामने आए. एक दौर ऐसा भी था जब दोनों गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी होती रही.

अनंत सिंह और विवेका पहलवान आपस में रिश्तेदार थे. लेकिन, दोनों के बीच तलवार खिंची रहती थी जिससे टाल इलाका आए दिन गोलीबारी से गूंजता था. अनंत सिंह खुद इस हमले का शिकार बने थे और उन पर जानलेवा हमला हुआ था. बाढ़ के लदमा, जहां दोनों का घर था, वहां दोनों गुटों के बीच खूनी लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने कई परिवार के सदस्यों को खो दिया. अनंत सिंह के बड़े भाई फाजो सिंह और विरंची सिंह की हत्या गैंगवार में हुई थी. विवेका पहलवान ने भी अपने भाई संजय सिंह को इस गैंगवार में खो दिया था. विरंची सिंह की हत्या के बाद दोनों गुटों में गैंगवार और बढ़ गया.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

दोनों ओर से होती थी ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के अनुसार 1995 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह के घर पर हमला हुआ था जिसमें दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी हुई थी और अनंत सिंह के बहनोई भी इस हमले में मारे गए थे. 2004 में अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी जिसमें आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगी थीं. लेकिन, वे बाल-बाल बच गए थे. इस हमले का आरोप विवेका पहलवान के गुट पर लगा था. बाद में विवेका पहलवान के भाई संजय सिंह की हत्या सरकारी दफ्तर में कर दी गई थी. ठीक एक साल बाद अनंत सिंह के भाई फाजो सिंह की हत्या हुई थी और इस मामले में विवेका पहलवान के भाई भी नामजद अभियुक्त बनाए गए थे.

जब 40 सालों की दुश्मनी दोस्ती में बदल गई

करीब 30 से 40 साल पुरानी इस दुश्मनी के बाद हालात बदले और यह दोस्ती में भी बदल गई. खुद अनंत सिंह के घर भी विवेका पहलवान आए थे और कहा था कि अब सारे गिले-शिकवे दूर हो गए हैं. विवेका पहलवान ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को चुनाव जिताने में भी मदद की थी. मोकामा उपचुनाव के समय अनंत सिंह जेल में थे, लेकिन विवेका पहलवान उनके समर्थन में प्रचार करने उतरे थे. अनंत सिंह और विवेका पहलवान भले ही कभी एक-दूसरे के जानी दुश्मन रहे हों, लेकिन वर्तमान में पटना के बेउर जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह विवेका पहलवान के निधन से काफी दुखी हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 25000 टीचर भर्ती रद्द करने का फैसला रहेगा बरकरार

ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 25000 टीचर भर्ती रद्द करने का फैसला रहेगा बरकरार

वक्फ बिल पर नीतीश-नायडू ने अपनी बात मनवाई !

वक्फ बिल पर नीतीश-नायडू ने अपनी बात मनवाई !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend