ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली सरकार ने की कोशिश और दिल्लीवालों ने ली राहत की सांस………..

UB India News by UB India News
March 31, 2025
in खास खबर, दिल्ली, पर्यावरण
0
दिल्ली सरकार ने की कोशिश और दिल्लीवालों ने ली राहत की सांस………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद कई चीजें तेजी से बदली हैं. दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच का टकराव खत्म हो गया है. यमुना की सफाई को लेकर भी सरकार ने कुछ अहम कदम उठाएं हैं. इस बीच एक और अच्छी खबर आई है. इससे दिल्लीवाले राहत भरी सांस ले सकते हैं. दरअसल, दिल्ली के लिए एक सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण रही है. सभी सरकारों ने दिल्लीवासियों को इससे निजात दिलाने की बात कही थी लेकिन अभी तक इसका कोई ठोस उपाय नहीं निकाला जा सका है.

इस बीच रविवार की रिपोर्ट सुखद है. दिल्ली की हवा अब पहले से साफ हो रही है. दिल्ली में 30 मार्च को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 138 तक पहुंच गया, जो पिछले साल 30 मार्च 2024 को 189 था. यानी हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है. दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए नए तरीके अपनाए हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

दिल्ली में हवा का प्रदूषण हमेशा से बड़ी समस्या रहा है, खासकर सर्दियों में. लेकिन अब हालात बेहतर हो रहे हैं. AQI 138 का मतलब है कि हवा मध्यम श्रेणी में है, जो पिछले साल की खराब स्थिति से बहुत अच्छी है. सरकार का कहना है कि मौसम की मदद और उनके नए कदमों की वजह से यह सुधार हुआ है.

प्रदूषण कम करने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए कई नई तकनीकों का इस्तेमाल शुरू किया है. इसमें ड्रोन से पानी का छिड़काव, बाहर लगने वाले एयर प्यूरीफायर और हवा की गुणवत्ता को हर वक्त जांचने वाली मशीनें शामिल हैं. ड्रोन से पानी छिड़ककर धूल को जमीन पर बिठाया जा रहा है. वहीं भीड़-भाड़ और ट्रैफिक वाली जगहों पर एयर प्यूरीफायर हवा को साफ कर रहे हैं.

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पहले की सरकारें सिर्फ कागजों पर योजनाएं बनाती थीं, लेकिन हमारी सरकार असल में काम कर रही है. पिछले साल AQI 189 था, जो अब 138 हो गया. यह दिखाता है कि हम सही रास्ते पर हैं. उन्होंने बताया कि गाड़ियों से निकलने वाले धुएं पर सख्ती, पेड़ लगाने का अभियान, और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने को रोकने की कोशिशें भी जारी हैं. शहर में अब ज्यादा जगहों पर हवा की जांच करने वाली मशीनें लगाई गई हैं, जो हर पल हवा की जानकारी देती हैं. इससे सरकार को जल्दी कदम उठाने में मदद मिल रही है.

जानकरों का भी कहना है कि यह सुधार अच्छा है, लेकिन अभी और मेहनत चाहिए. AQI 138 ठीक है, लेकिन अच्छी हवा के लिए इसे 50 से नीचे लाना होगा. सरकार का तकनीक इस्तेमाल करना अच्छा है, पर फैक्ट्रियों और आसपास के प्रदूषण पर भी ध्यान देना जरूरी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप के बाद बचाव कार्य अब भी जारी…………..

म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप के बाद बचाव कार्य अब भी जारी..............

पीएम मोदी के RSS मुख्यालय दौरे से और मजबूत होंगे बीजेपी-संघ के रिश्ते!

पीएम मोदी के RSS मुख्यालय दौरे से और मजबूत होंगे बीजेपी-संघ के रिश्ते!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend