ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ में जवानों को मिली बड़ी सफलता, सुकमा में 16 नक्सली ढेर,मौके से कई हथियार भी बरामद

UB India News by UB India News
March 30, 2025
in अपराध, खास खबर, प्रदेश
0
छत्तीसगढ़ में जवानों को मिली बड़ी सफलता,  सुकमा में 16 नक्सली ढेर,मौके से कई हथियार भी बरामद

File Photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई. जानकारी देते हुए बस्तर आईडी सुंदरराज पी ने बताया कि 16 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया गया है. 2 जवान घायल हैं. मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके से कई हथियार भी बरामद किया है. माना जा रहा है कि सुकमा जिले में जवानों को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है. इतना ही नहीं नक्सल कमांडर डीवीसीएस जगदीश के भी मारे जाने की खबर सामने आ रही है.

सुकमा में हुई नक्सली एनकाउंटर की सबसे बड़ी बात यह है कि 4 साल में पहली बार नक्सलियों के इस गढ़ में जवानों ने यह एनकाउंटर किया है. कोर इलाके में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में नक्सली मारे गए हैं.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

नक्सलियों के गढ़ में बड़ा ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि दरबा डिविजन में एनकाउंटर हु़आ है. जवानों ने पहाड़ियों के बीच इस बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया है. नक्सलियों के सबसे दुर्गम इलाके में से एक केरलापाली कमेटी के सदस्य इस एनकाउंटर में मारे गए हैं. जवानों ने जहां ऑपरेशन चलाया को पूरा इलाका पहाड़ों से घिरा हुआ है. इस ऑपरेशन की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 4 साल में इस दुर्गम इलाकों में, जो कि नक्सलियों का गढ़ रहा है, वहां पर पहली बार सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेर कर मारा है.

एक नजर सुकमा मुठभेड़ पर

  • सुकमा जिले के थाना केरलपाल थाना क्षेत्र के नीलावाया- उपपम्पल्ली एंटी नक्सल ऑपरेशन पर सुरक्षा बल की टीम निकली थी
  • शनिवार सुबह 8 बजे से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग होती रही
  • सर्चिंग के बाद मुठभेड़ की जगह से जवानों ने हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है. इसके साथ ही 16 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है. इस मुठभेड़ में 4 जवान घायल हुए है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुकमा लाया जा रहा है
  • जवान लगातार इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं
  • मुठभेड़ की जगह से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS Rifle Rifle, .303 Rifle, रॉकेट launcher, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक बरामद किया गया है
  •  DRG सुकमा/CRPF की संयुक्त टीम बीजापुर ऑपरेशन का हिस्सा थे
  •  मुठभेड़ में मारे गया नक्सलियों की पहचान की जा रही है l

 

बड़े नक्सल लीडर की मौजूदगी की थी सूचना

बताया जा रहा है कि जवानों की टीम को बड़े नक्सली लीडर जगदीश के होने की सूचना मिली थी. इसके बाद फोर्स ऑपरेशन के लिए निकली. जवानों को इनपुट मिला था कि करीब 25 नक्सलियों की टीम इलाके में है. इसके बाद गोगुंडा पहाड़ी को जवानों ने घेर लिया. फिलहाल मुठभेड़ रुक गई है. हालांकि एक इलाके में अभी भी फायरिंग चल रही है. इस मुठभेड़ में 4 जवान घायल भी हो गए हैं. इलाके की लगातार जवान सर्चिंग कर रहे हैं. इलाके से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 1, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
राहत सामग्री लेकर म्यांमार पहुंचा भारतीय वायुसेना का विमान , पीएम मोदी ने म्यांमार के जनरल से की बात

राहत सामग्री लेकर म्यांमार पहुंचा भारतीय वायुसेना का विमान , पीएम मोदी ने म्यांमार के जनरल से की बात

बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ,  82.11% छात्रो ने मारी बाजी ……….

बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट , 82.11% छात्रो ने मारी बाजी ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend