बिहार बोर्ड ने शनिवार को मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉपर में 2 छात्राएं और एक छात्र है।
समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, चंपारण की अंशु कुमारी और भोजपुर के रंजन कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में फर्स्ट टॉपर बने हैं।
तीनों के नंबर 498 रहे और परसेंटेज 97.80% रहा।
टॉप-10 में 123 स्टूडेंट्स
इस साल 10वीं के एग्जाम में करीब 15.85 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 12 लाख 79 हजार 294 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
इस बार 10वीं का पासिंग परसेंट 82.11 फीसदी रहा। टॉप-10 में 123 छात्र हैं। टॉप-5 में 25 स्टूडेंट हैं। वहीं टॉप-6 से 10 तक 98 छात्र हैं।
पहले स्थान पर तीन टॉपर्स
दूसरे स्थान पर तीन छात्र
बक्सर के पुनित कुमार सिंह, जमुई के सचिन कुमार राम और मुंगेर के प्रियांशु राज ने 488 अंक (97.60%) प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया.
तीसरे स्थान पर पांच विद्यार्थी
बांका के मोहित कुमार और सूरज कुमार पांडे, रोहतास की खुशी कुमारी, कटिहार के प्रियांशु रंजन और जमुई के रोहित कुमार ने 487 अंक (97.40%) पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया.
टॉपर रंजन वर्मा के पिता नहीं हैं
भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार के रंजन वर्मा ने पूरे बिहार में मैट्रक एग्जाम में पहला रैंक हासिल किया है। रंजन ने 500 में 497.80 मार्क्स् मिले हैं। साल 2003 में रंजन के पिता की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। रंजन अपने एक भाई रंजीत से छोटा है। मां शीला देवी गृहणी हैं। रंजन ऑनलाइन पढ़ाई करता था।
दूसरी रैंक पाने वालों में 3 छात्र
दूसरे स्थान पर भी 3 छात्र हैं। इनमें भोजपुर के पुनीत कुमार सिंह, जमुई के सचिन कुमार राम और मुंगेर के प्रियांशु राज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीनों को 488 मार्क्स मिले हैं और पासिंग परसेंटेज 97.60 फीसदी रहा।
5 स्टूडेंट्स को मिली तीसरी रैंक
तीसरे स्थान पर 5 स्टूडेंट्स हैं। इनमें बांका के मोहित कुमार, सुरज कुमार पांडेय, रोहतास की खुशी कुमारी, आजमनगर के प्रियांशु रंजन और जमुई के रोहित कुमार को दूसरी रैंक मिली है। सभी को 487 मार्क्स मिले हैं। इन पासिंग परसेंटज 97.40 रहा।
छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर देख सकते हैं। यहां छात्रों को अपना रोल नंबर, रोल कोड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा. बता दें कि रिजल्ट जारी होने के साथा पास पर्सेंटेज, डिवीजन वाइज स्टूडेंट्स की लिस्ट और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी. यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए.अगर आपके दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे.
बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को मिलेगा दोगुना इनाम
इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। टॉपर को इस बार 2 लाख रुपए मिलेंगे। पहले ये इनाम एक लाख का था। दूसरे स्थान वाले छात्र को 1.50 लाख रुपए मिलेंगे। पहले ये इनाम 75 हजार था।
वहीं, तीसरे स्थान के छात्र को एक लाख रुपए मिलेंगे। पिछले बार ये इनाम 50 हजार तक का था। वहीं, चौथे से दसवें नंबर के अव्वल छात्रों को 20 हजार रुपए मिलेंगे। पहले ये इनाम 10 हजार तक था।
इस साल भी बिहार बोर्ड बनाएगा रिकॉर्ड
बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से इंटरमीडिएट और मैट्रिक रिजल्ट सबसे पहले जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस साल भी बिहार बोर्ड अन्य बोर्ड से पहले 25 मार्च को 12वीं रिजल्ट जारी किया था। वही आज 29 मार्च को मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जा रहा है।







